Author: admin

घोड़ा संचालक की सूचना पर पहुंची SDRF टीम, शव पुलिस को सौंपा रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और शव को दुर्गम क्षेत्र से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे एक घोड़ा संचालक ने गौरीकुंड की छोटी पार्किंग के पास नदी किनारे एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम…

Read More

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद के चलते निहंग बाणे (पोशाक) में आए एक युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस जानलेवा हमले में राहुल नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सत्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित राहुल सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अचानक आए हमलावर ने उस पर…

Read More

गाजियाबाद – गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। जांच के दौरान सामने आया कि चोरी की पूरी साजिश शोरूम में कार्यरत एक कर्मचारी ने अपने परिजनों और करीबी सहयोगियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस के अनुसार, करीब 4.55 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण चोरी होने के मामले में मुख्य आरोपी नितिन वर्मा, उसके पिता संजय वर्मा तथा नितिन की मित्र काजल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 3.16 करोड़ रुपये के सोने के गहने और 6.5 लाख रुपये नकद…

Read More

सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने नियमों का उल्लंघन कर विकसित की जा रही प्लॉटिंग तथा बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर स्पष्ट संदेश दिया कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर एमडीडीए…

Read More

देहरादून। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कृषि मंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी 20 जून को किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी होने के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जनपद हरिद्वार में आयोजित किया जाए। साथ ही प्रदेश के सभी विकासखंडों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर अधिक…

Read More

वर्षों से विभिन्न राज्यों के बीच सहमति के अभाव में अटकी किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना अब धरातल पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में हिमाचल प्रदेश सहित सभी हितधारक राज्यों ने परियोजना के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर सहमति जता दी। केंद्र सरकार पहले ही किशाऊ परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दे चुकी है। इसके जल घटक की लागत का 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 10 प्रतिशत खर्च दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश साझा करेंगे। बैठक…

Read More

देहरादून। मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित एक होम स्टे में दिल्ली निवासी 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 15 जून की सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि टिपरीधार स्थित कियाना होम स्टे के एक कमरे में एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी है। महिला अपने पति के साथ कमरे में ठहरी हुई थी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के फार्मासिस्ट ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान पी.…

Read More

मतदाता सूची में नाम का सत्यापन कर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया गहन पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता का आह्वान, बीएलओ को सौंपा एसआईआर प्रपत्र देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में बीएलओ को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन एवं आवश्यक विवरणों का अद्यतन कराया। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें गणना प्रपत्र भी उपलब्ध कराया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि मताधिकार केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र…

Read More

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश): भारत-नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 9वीं वाहिनी और वनकटवा वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदन की लकड़ी की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। टीम ने चौधरीडीह गांव के पास से तीन शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आठ बोटा (टुकड़े) चंदन की कीमती लकड़ी, तस्करी में इस्तेमाल होने वाली एक लाल रंग की कार और एक मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) शत्रोहन लाल ने बताया कि एसएसबी के गंदेलानाका पोस्ट को…

Read More

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार युवती मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए लंबे समय से NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परीक्षा में लगातार सफलता नहीं मिलने के कारण वह तनाव और हताशा में बताई जा रही थी। परिजनों के अनुसार युवती घर के कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली। सूचना मिलने पर पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…

Read More