Author: admin

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि गोरखा समाज के कल्याण, उत्थान एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए परिषद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यालय गोरखा समाज और परिषद के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने का केंद्र बनेगा। काबीना मंत्री जोशी ने गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में परिषद समाज के…

Read More

बागेश्वर : जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों और वार्डों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने इमरजेंसी, आईसीयू, एचडीयू, सीसीयू, महिला एवं बाल वार्ड, डायलिसिस यूनिट तथा दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधा संवाद कर उपचार व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने…

Read More

देहरादून। प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड की मांगों और विभागीय व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आयुष मंत्री ने बताया कि संघ की ओर से रखी गई सात मांगों पर सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है। कुछ मांगों को स्वीकार कर लिया गया है, जबकि अन्य मांगों पर अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में चिकित्सा संवर्ग के लिए विभागीय अपर निदेशक पद पर पदोन्नति की मांग…

Read More

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय पदमपुर मोटाढांग, कोटद्वार में समाज कल्याण विभाग पौड़ी द्वारा आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), कोटद्वार द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों को 100 नॉर्मल व्हील चेयर तथा 10 इलेक्ट्रिक व्हील चेयर प्रदान की गईं। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन लाभान्वित हुए। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड संबंधी सेवाएं, छड़ी, बैसाखी एवं अन्य सहायक उपकरण भी लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गए। मुख्य…

Read More

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से अभ्यर्थियों द्वारा आत्महत्या करने की बेहद दर्दनाक और चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं। दिल्ली, राजस्थान और देहरादून में नीट की तैयारी कर रहे तीन होनहार छात्रों ने कथित तौर पर डिप्रेशन और मानसिक तनाव के चलते मौत को गले लगा लिया है।  पहला मामला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके का है, जहाँ रहने वाली रेणु ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले…

Read More

अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ डिजिटाइजेशन में सबसे आगे, सभी जिलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रदेश में अब तक 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित किए जा चुके हैं, जबकि करीब 23 प्रतिशत फार्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बुधवार को सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसआईआर अभियान की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चम्पावत, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल जिलों में 99 प्रतिशत से…

Read More

कैबिनेट मंत्री ने समिति बनाकर समीक्षा के निर्देश दिए राशन विक्रेताओं का बकाया लाभांश एक सप्ताह में होगा जारी देहरादून। प्रदेश में एपीएल (राज्य खाद्य योजना) और अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा जल्द ही संशोधित की जाएगी। इस बारे में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया है। बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभिन्न राशन कार्ड बनाने के लिए न्यूनतम आय के जो मानक हैं, वे काफी पुराने हो चुके हैं और इसके चलते लोगों को कार्ड बनवाने में परेशानी हो रही है।…

Read More

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए रखने के लिए अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। गोकाक तालुक के शिंडिकुराबेट गांव की रहने वाली सक्कुबाई पटायात की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति संतोष पटायात को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या को एक सड़क दुर्घटना का रूप देने की शातिराना कोशिश की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी पोल खोल दी।  शुरुआती जांच के अनुसार, संतोष अपनी पत्नी सक्कुबाई को बेलहोंगल तालुक के मारकुम्बी गांव में…

Read More

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान महिंद्रो के रूप में हुई है, जो गांव निवासी दर्शन लाल की दूसरी पत्नी थी। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने आपसी विवाद के बाद गला दबाकर महिंद्रो की हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भेज दिया है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार…

Read More

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज मामूली कहासुनी के बाद कुछ किशोरों ने तीन युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।  मिली जानकारी के मुताबिक, जरूवाडीह इलाके में पिछले तीन दिनों से साइकिल का खेल चल रहा था।…

Read More