Author: admin
उत्तराखंड जल्द बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव: डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश को ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य घोषित करने का प्रस्ताव जल्द ही राज्य कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैं। रावत ने बताया कि केंद्र सरकार के उल्लास(Understanding Lifelong Learning for All in Society) कार्यक्रम के तहत तय साक्षरता मानकों को उत्तराखंड पूरा कर रहा है। वर्तमान में प्रदेश की साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि…
मोदीपुरम से लक्ष्मणझूला तक 150 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर का होगा सर्वे, डीपीआर की तैयारी शुरू देहरादून। उत्तराखण्ड के लिए तेज और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है। मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) के विस्तार की योजना पर सहमति बन गई है। उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच इस परियोजना को आगे बढ़ाने को लेकर सहमति बनी है। जल्द ही प्रस्तावित कॉरिडोर की डीपीआर तैयार करने के लिए सर्वे शुरू किया जाएगा। दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम…
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
देहरादून। जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। बैठक में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं और विकास कार्यों के प्रस्तावों को बैठक में रखा। जनप्रतिनिधियों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल से…
यमकेश्वर के अरविन्द पयाल ने गांव में ही तलाशा रोजगार का रास्ता, मुर्गी पालन से बने आत्मनिर्भर
यमकेश्वर के अरविन्द पयाल ने गांव में ही तलाशा रोजगार का रास्ता, मुर्गी पालन से बने आत्मनिर्भर यमकेश्वर(पौड़ी गढ़वाल )। पहाड़ों से पलायन के दौर में यमकेश्वर ब्लॉक के अरविन्द पयाल ने गांव में रहकर स्वरोजगार की ऐसी राह चुनी है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। अरविन्द ने मुर्गी पालन को अपनी आजीविका का जरिया बनाया और मेहनत के दम पर इसे आगे बढ़ा रहे हैं। रोजगार के लिए शहरों की ओर जाने के बजाय अरविन्द ने अपने गांव में ही अवसर तलाशे। मुर्गी पालन शुरू कर उन्होंने न सिर्फ खुद को रोजगार से जोड़ा, बल्कि यह…
उत्तराखंड शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने की ओर बढ़ रहा है। राज्य में साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक पहुंचने के बाद सरकार अब उत्तराखंड को “पूर्ण साक्षर राज्य” घोषित करने की तैयारी कर रही है। यदि यह घोषणा होती है, तो उत्तराखंड देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बन जाएगा। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न साक्षरता अभियानों और शिक्षा कार्यक्रमों के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। विशेष रूप से “उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम” के तहत निरक्षर वयस्कों को पढ़ना-लिखना सिखाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। इसके तहत दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर…
चमोली। कर्णप्रयाग बाजार क्षेत्र में स्थानीय व्यापारियों और लोगों पर धारदार हथियारों से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार निहंग यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवारें और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार, 16 जून 2026 को कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्र के कृष्णा पैलेस होटल के पास श्री हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान चार निहंग यात्रियों ने धारदार हथियारों से…
देहरादून: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग मित्रों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक विकास की दिशा में उद्योग क्षेत्र एक गेम चेंजर की भूमिका निभाता है तथा औद्योगिक विकास से रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि औद्योगिक आस्थानों से संबंधित वे समस्याएं, जिनका समाधान लंबे समय से लंबित है और जिनके संबंध में शासन को पूर्व में पत्राचार किया…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग कर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सचिवालय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जोशी एवं संजय…
खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, सहसपुर पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 की शाम ग्राम बैरागीवाला में दो पक्षों के बीच खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट कर दी थी। इस…
देहरादून। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर बुधवार सुबह देहरादून पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। आज सुबह बीजापुर गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कुमारी सैलजा का स्वागत किया। उनके साथ एआईसीसी से जिला अध्यक्षों के चुनाव समिति के समन्वयक प्रभारी चिल्ला वामशी चंद्र रेड्डी भी मौजूद रहे। दौरे के पहले चरण में जिला अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक…
