Author: admin
कुरुक्षेत्र। हरियाणा की कुरुक्षेत्र अदालत ने कोख में ही बेटियों को मारने वाली मानसिकता और अवैध लिंग जांच रैकेट के खिलाफ एक नजीर पेश करने वाला सख्त फैसला सुनाया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र की अदालत ने गर्भ में भ्रूण लिंग जांच के मामले में एक एमबीबीएस (MBBS) डॉक्टर, एक दलाल और टेस्ट कराने आए दंपती समेत चार लोगों को दोषी करार देते हुए जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों की दया याचिका को पूरी तरह खारिज करते हुए इस अपराध को महिलाओं की गरिमा और लैंगिक समानता पर सीधा प्रहार बताया है। डॉक्टर और दलाल को…
पटना। बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब वे वीआईपी और सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के काजीपुर इलाके का है, जहां शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सरकारी आवास के मुख्य द्वार पर खड़ी महिला से सोने की चेन लूट ली और आसानी से फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। डीएम कार्यालय के स्टेनो के घर को बनाया निशाना प्राप्त जानकारी के अनुसार, काजीपुर…
साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राव बहादुर’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। निर्देशक वेंकटेश महा की इस फिल्म में अभिनेता सत्यदेव मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। रहस्य, मनोवैज्ञानिक तनाव और भव्य विजुअल्स से सजे टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। खास बात यह है कि मेकर्स ने टीजर जारी करते हुए साफ कहा है कि यह फिल्म की दुनिया की सिर्फ एक छोटी सी झलक है। फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए सुपरस्टार महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने लिखा कि…
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक वन कोतवाली पुलिस ने कॉलेज छात्रों और रिहायशी सोसायटियों को निशाना बनाने वाले एक हाई-टेक ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नाइजीरियाई मूल के दो विदेशी नागरिकों को प्रतिबंधित और बेहद नशीले मादक पदार्थों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर लेकर डिमांड के आधार पर छात्रों को सिंथेटिक ड्रग्स की होम डिलीवरी कर रहे थे। ₹5 लाख की हाई-ग्रेड एमडीएमए बरामद डीसीपी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का छोलिया एवं थारू सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों तथा पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह दो दिवसीय खटीमा प्रवास पर हैं और अपने प्रवास के कार्यक्रमों की शुरुआत बग्घा चौवन से…
देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 को सकुशल और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। 14 जून को होने वाली परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। देहरादून पुलिस ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और ग्रामीण ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, जैमर, प्रवेश और…
गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार सोमेश्वर/ अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कंडारकुआं मंडल के अंतर्गत सुनियाकोट-मटीला मोटर मार्ग से ओलिया गांव तक प्रस्तावित 3 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग निर्माण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं महिलाओं ने निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर खुशी व्यक्त की। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से सड़क सुविधा के अभाव में उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस मोटर मार्ग के निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक…
प्रभारी मंत्री ने की आपदा प्रबंधन कार्यों एवं नीलकंठ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को जनपद मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद में संचालित आपदा प्रबंधन कार्यों, आगामी मानसून की तैयारियों तथा नीलकंठ यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। जनपद मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद में आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अहेतुक सहायता वितरण, आपदा न्यूनीकरण योजनाओं…
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक निजी कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां कार्यरत एक 19 वर्षीय महिला सुरक्षा गार्ड ने हॉस्टल की बहुमंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव बना वजह ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी (ADCP) संतोष कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतका…
गाजियाबाद। पड़ोसियों के बीच की आपसी रंजिश और गुस्सा किस कदर इंसान को अंधा कर सकता है, इसका एक खौफनाक मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगौला अमीपुर में सामने आया है। यहां महज दो साल की एक मासूम बच्ची द्वारा पड़ोसी के आंगन से फूल तोड़ लेने पर ऐसा विवाद बढ़ा कि पड़ोसी पक्ष ने पूरे परिवार पर सरिये, फावड़े और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में दो साल की बच्ची समेत एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। बच्ची…
