Author: admin
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर केस सामने आया है। मुंबई में रहकर सैलून का काम करने वाले 21 वर्षीय युवक फैसल ने शादी का दबाव बनाने पर अपनी 35 वर्षीय प्रेमिका सना की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को छुपाने के लिए शव को बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया। मुंबई पुलिस ने कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर शुक्रवार को बिजनौर से मृतका का शव बरामद कर लिया है।…
ओटीटी दर्शकों के लिए एक और रोमांचक ड्रामा सीरीज जल्द आने वाली है। शहीर शेख, संजय कपूर और मौनी रॉय अभिनीत वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में रहस्य, धोखा, सस्पेंस और बदले की कहानी की झलक देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। 18 जून से होगी स्ट्रीम यह वेब सीरीज 18 जून से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। इसके अलावा दर्शक इसे प्राइम वीडियो, फायर टीवी, जियो टीवी और एयरटेल एक्सस्ट्रीम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी देख सकेंगे। ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया…
नई दिल्ली: इस साल की तपती गर्मी सिर्फ मौसम का पारा ही नहीं बढ़ा रही, बल्कि आम आदमी की रसोई और मासिक बजट को भी झुलसा रही है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के ताजा आंकड़ों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मई महीने में खुदरा महंगाई दर छलांग लगाकर पिछले 16 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक, सबसे तगड़ा झटका खाद्य महंगाई (Food Inflation) ने दिया है, जो अप्रैल के 4.20 फीसदी से बढ़कर मई में 4.78 फीसदी पर पहुंच गई है। सोना-चांदी और टमाटर में…
लोनी (गाजियाबाद): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोनी थाना पुलिस को शनिवार सुबह एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गनौली गांव के डेयरी संचालक ओमकार के सनसनीखेज अपहरण और हत्याकांड में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश गौरव को एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बंथला चिरौड़ी मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेकिंग के दौरान घेराबंदी, पेड़ से टकराई कार सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) लोनी, सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शनिवार तड़के पुलिस टीम बंथला चिरौड़ी मार्ग…
खेल और समाज में जसपाल राणा का योगदान एवं उपलब्धियां नई पीढ़ी के खिलाड़ियों और युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा- बंसल देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने विश्व विख्यात निशानेबाज और भारत की शान,उत्तराखंड के सपूत जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि खेल और समाज में उनका अपूर्णीय योगदान एवं उपलब्धियां नई पीढ़ी के खिलाड़ियों और युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उनके निधन की सूचना से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है।जसपाल राणा जी कम उम्र में जाना…
ट्रेडिंग और ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर साइबर ठगी, युवक के खाते से दो करोड़ से अधिक का संदिग्ध लेनदेन
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन बिजनेस और स्टॉक ट्रेडिंग का झांसा देकर एक युवक के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। जालसाजों ने पीड़ित को झांसे में लेकर उसका बैंक खाता, सिम कार्ड और डेबिट कार्ड अपने कब्जे में ले लिया और उसमें 2 करोड़ 9 लाख 29 हजार रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन कर डाला। न्यायालय के कड़े आदेश के बाद साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खिलौनों के बिजनेस और ट्रेडिंग का दिया था झांसा मंदाकिनी विहार (कंडोली) निवासी पीड़ित लवी चौधरी…
देहरादून। भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तराखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों समेत मैदानी इलाकों में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले 18 जून तक पूरे प्रदेश में इसी तरह मौसम बदला रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। 22 जून को उत्तराखंड पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक,…
रातों-रात अमीर बनने की चाहत में बेटे ने रचा खुद के अपहरण का ड्रामा, पिता से मांगी एक लाख की फिरौती
सागर (मध्य प्रदेश)। रातों-रात अमीर बनने की चाहत और नशे के काले कारोबार की लत ने एक बेटे को इस कदर अंधा कर दिया कि उसने अपने ही पिता को रंगदारी का शिकार बना डाला। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने गांजा तस्करी का धंधा शुरू करने के लिए अपने ही दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। हालांकि, सागर पुलिस और साइबर सेल की तत्परता के आगे यह ड्रामा महज ढाई घंटे भी नहीं टिक सका। बर्थडे पार्टी के बहाने रची…
देहरादून। वीकेंड, गर्मी की छुट्टियों, हीट वेव और चारधाम यात्रा के चलते मसूरी, ऋषिकेश और चकराता की ओर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए देहरादून पुलिस ने 13 और 14 जून 2026 के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर से लेकर पर्यटन क्षेत्रों तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस के अनुसार वीकेंड के दौरान स्कूलों की छुट्टियां, हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने, चारधाम यात्रा, ऋषिकेश में राफ्टिंग गतिविधियों और नए एक्सप्रेस-वे के कारण वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है। देहरादून पुलिस ने बताया कि…
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के गौरवशाली इतिहास में शनिवार का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। देश को पहली बार आईएमए से प्रशिक्षित नौ महिला सैन्य अधिकारी मिलीं, जिन्होंने पासिंग आउट परेड (पीओपी) में अंतिम पग पार कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में अपने सैन्य जीवन की शुरुआत की। राष्ट्रपति एवं भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर Droupadi Murmu की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य समारोह ने भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और बदलते भारत की नई तस्वीर को सामने रखा। अनुशासन, पराक्रम और गौरव का अद्भुत संगम आईएमए के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर पर सुबह…
