Author: admin

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में स्थित विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम में इन दिनों दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस प्रशासन ने सुगम दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष गाइडलाइन जारी की है। पुलिस ने सभी तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में केवल पंक्तिबद्ध (लाइन में) होकर ही बाबा के दर्शन करें और दर्शन करने के तुरंत बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएं, ताकि परिसर में अनावश्यक भीड़ जमा न हो। खराब…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न पहली बार 9 महिला कैडेट बनीं सैन्य अधिकारी देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की भव्य पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पास आउट होने वाले कैडेट्स को भारत माता की रक्षा…

Read More

नैनीताल – पर्यटन सीजन और सप्ताहांत के चलते नैनीताल में शनिवार को पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिली। सुबह से ही शहर के प्रवेश मार्गों और प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी लंबी जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। शहर के मल्लीताल, तल्लीताल, मॉल रोड और बारापत्थर जैसे व्यस्त क्षेत्रों में वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर वाहन लंबे समय तक कतारों में फंसे रहे, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में…

Read More

अभियुक्तों के कब्जे से 212 ग्राम अवैध चरस एवं 6.81 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के लिए देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्मैक और चरस बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में मादक पदार्थों की तस्करी…

Read More

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े और हाई-प्रोफाइल मामले का भंडाफोड़ किया है। बैंकॉक से एयर इंडिया की उड़ान से लौटी केरल की एक पूर्व ब्यूटी पेजेंट रनर-अप को 11.8 करोड़ रुपये की कीमत के हाई-ग्रेड हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला के पास से कुल 11.8 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ है, जिसे उसने अपने ट्रॉली बैग में बेहद शातिर तरीके से छुपाया था। ब्यूटी कॉन्टेस्ट की रनर-अप और बैंक मैनेजर है आरोपी गिरफ्तार की गई महिला की…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी के प्रतिष्ठित दून मेडिकल कॉलेज में करीब 80 लाख रुपये के बड़े मेस घोटाले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य निदेशालय की उच्च स्तरीय कमेटी ने इस मामले की गहन जांच पूरी कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। जांच में कई स्तरों पर गंभीर वित्तीय अनियमितताएं और प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही कई जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ी गाज गिर सकती है। निगरानी करने वाले अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध करीब एक महीने…

Read More

02 पिस्टल एवं 31 जिंदा कारतूस बरामद ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज-रुद्रपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और 31 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” विजन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशन में एसटीएफ राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता…

Read More

रोहतक (हरियाणा)। हरियाणा के रोहतक जिले के खिड़वाली गांव में पिछले तीन दिनों से लापता एक किसान का शव शनिवार सुबह गांव के ही ‘डोभी वाले जोहड़’ (तालाब) में कीचड़ के बीच तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी रोहताश के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर शराब पीने के बाद हुए झगड़े में रोहताश की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। बुधवार रात से लापता थे किसान मृतक…

Read More

जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति -मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जसपाल राणा का निधन भारतीय खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और समर्पण के बल पर देश और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। खेलों में…

Read More

नई दिल्ली। नीट (NEET UG) पुनर्परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने के लिए केंद्र सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी में कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. टीवी सोमनाथन ने शुक्रवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के डायरेक्टर जनरल (DG) के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। कैबिनेट सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम करें ताकि आगामी 21 जून 2026 को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। गड़बड़ी करने वालों पर होगी कानून की पूरी…

Read More