Author: admin

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बाबा नीम करौरी आश्रम में शुक्रवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मालपुए के महाप्रसाद निर्माण का शुभारंभ किया गया। पूरे आश्रम परिसर में बाबा नीम करौरी महाराज के जयकारों की गूंज के बीच लकड़ी की पारंपरिक भट्टी में अग्नि प्रज्ज्वलित कर महाप्रसाद बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना के बाद बाबा के समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार लकड़ी की…

Read More

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय के सभागार में एक भव्य ‘संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की खेल एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। सभागार में उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने देश की राजनीति की रीति-नीति को बदलते हुए विकास के एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सरकार की…

Read More

कसौली I लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सेंट्रल कमांड, ने आज कसौली से ‘सूर्य ग्रीन – हिमालयन ओडिसी’ इलेक्ट्रिक वाहन अभियान को रवाना किया। टाटा के 10 इलेक्ट्रिक वाहनों का यह काफिला 11 दिनों में हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के सीमावर्ती एवं सुदूर क्षेत्रों से होते हुए 1,663 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगा और 22 जून 2026 को लेह स्थित हॉल ऑफ फेम में इसका समापन होगा। टाटा ईवी के सहयोग से सूर्य कमांड के मार्गदर्शन में गोल्डन की डिवीजन द्वारा आयोजित इस अभियान में छह(06) टाटा हैरियर, तीन (03) टाटा कर्व और एक टाटा (01) पंच इलेक्ट्रिक…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। करीब चार मिनट लंबे इस ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन और मनोरंजन का ऐसा मिश्रण देखने को मिला है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं, जिससे यह साल की सबसे चर्चित कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो गई है। ट्रेलर की शुरुआत फिल्म के प्रमुख किरदारों की झलक के साथ होती है। धीरे-धीरे पूरी स्टारकास्ट स्क्रीन पर दिखाई देती है और कहानी एक फिल्म की…

Read More

ग्रेटर नोएडा: नोएडा कमिश्नरेट में अवैध हथियारों और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर समेत चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से अत्याधुनिक अवैध हथियार, भारी मात्रा में कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की लग्जरी फॉर्च्यूनर कार जब्त की गई है। मुखबिर की सूचना पर खेड़ी गोल चक्कर के पास घेराबंदी एडीसीपी (ADCP) सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से बदमाशों के…

Read More

शिमला (हिमाचल प्रदेश): जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी और ड्रग्स माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 10 और 11 जून की मध्यरात्रि को एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को 915 ग्राम अफीम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मध्यरात्रि को नाकेबंदी के दौरान पकड़े गए तस्कर पुलिस से मिली…

Read More

जसपाल राणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित और भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके आकस्मिक निधन को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि उत्तराखंड ने अपना एक गौरवशाली सपूत खो दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जसपाल राणा ने निशानेबाजी के क्षेत्र में अपने असाधारण प्रदर्शन, ऐतिहासिक उपलब्धियों और समर्पण से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने न केवल देश का नाम रोशन किया, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की…

Read More

गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण अभियान में तेजी लाने के डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए निर्देश देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद में गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं, जिनके परिजन आर्थिक रूप से उपचार का व्यय वहन करने में सक्षम नहीं हैं। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग को 06 वर्ष तक की आयु के बच्चों तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून को 06 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों एवं किशोरों…

Read More

चंदौली (उत्तर प्रदेश): चंदौली कोतवाली क्षेत्र के एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ स्कूल परिसर में पढ़ाई के दौरान दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद इस कदर बढ़ा कि एक छात्र ने अपने ही सहपाठी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी छात्र की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हमलावर छात्र को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। गणित की क्लास में हुआ खूनी संघर्ष मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह…

Read More

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर अवैध हथियारों के फर्जी लाइसेंस धारकों पर कार्यवाही हुई तेज एसटीएफ.की फर्जी लाईसेंसधारकों के विरुध कार्यवाही करते हुए कल देर रात्रि रुद्रपुर क्षेत्र से 02 व्यक्तियों को भारी मात्रा में अवैध शस्त्रो व कारतूस सहित किया गिरफ्तार । एसटीएफ द्वारा काशीपुर कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमें में एक ओर बड़ी कार्यवाही करते हुए रुद्रपुर क्षेत्र से 01 पम्प एक्शन बन्दूक 12 बोर, 01 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक 30 बोर, 01 पिस्टल 32 बोर, साथ 08 कारतूस (विभिन्न बोर) व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार दिनांकः 10-06-26 की रात्रि को उत्तराखण्ड…

Read More