Author: admin
तिरूपति बालाजी: प्रसाद में मछली का तेल और पशु की चर्बी पर विवाद, धर्मनगरी के संतों में भी भारी उबाल
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने तिरूपति बालाजी के प्रसाद मामले की सीबीआइ जांच की मांग की है। कहा, तिरूपति बालाजी मंदिर में चढ़ने वाले भोग प्रसाद के लड्डुओं में पशु चर्बी मिलाए जाने के मामले की सीबीआइ जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इस मामले में देरी नहीं होनी चाहिए। मांग की कि केंद्र सरकार पहल करते हुए तत्काल प्रभाव से तिरूपति बालाजी देवस्थानम् बोर्ड को भंग करे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सीबीआइ जांच की मांग करते हुए कहाकि यह पूरे विश्व में फैले…
सीएम धामी की मुहिम लाई रंग: उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की मुहिम रंग ला रही है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से राज्य के चार गांवों को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आगामी 27 सितंबर को नई दिल्ली में यह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। संस्कृति और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण, समुदाय आधारित मूल्यों व जीवन शैली को बढ़ावा देने एवं आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति…
देहरादून: ग्राहक बनकर ठेके पर पहुंचे DM, सेल्समैन ने ओवर रेट में बेची शराब, कटा ₹50 हजार का चालान
शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत पर देहरादून डीएम सविन बंसल ने बुधवार देर शाम खुद ग्राहक बनकर शराब की दुकानों पर छापा मारा. राजपुर रोड स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे डीएम ने दुकान से शराब की बोतल ली. लेकिन दुकानदार ने जिलाधिकारी को भी ओवर रेटिंग पर शराब की बोतल पकड़ा दी. इसके बाद डीएम बंसल ने शराब लेने वाले दुकान पर मौजूद लोगों से भी बातचीत की. जहां लोगों द्वारा बताया गया कि शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग से शराब मिल रही है. इसके बाद जिलाधिकारी ने शराब दुकान मालिक के खिलाफ 50 हजार…
उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कई विभागों में समूह-ग की 16 भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां शामिल की गई हैं। इनमें से तमाम नई भर्तियां निकाली जानी हैं। राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के हिसाब से पदों का रोस्टर तय होने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें वन दरोगा, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, कनिष्ठ सहायक जैसी बड़ी भर्तियां भी शामिल हैं। नए कैलेंडर के हिसाब से आयोग इस महीने से लेकर अगले साल सितंबर तक ये भर्ती परीक्षाएं…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आज सोमवार 16 सितंबर को प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर 100 और 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 फीसदी सब्सिडी देने की घोषणा की है. प्रदेश के करीब 11.50 लाख उपभोक्ता इस सब्सिडी का लाभ ले सकेंगे. सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास स्थित सेवा सदन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रुड़की में बने भवनों के लाभार्थियों को कब्जा पत्र वितरण और ऊर्जा विभाग के तमाम योजनाओं के शिलान्यास संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया…
धर्मनगरी हरिद्वार ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड के बाद पुलिस एक्शन मोड पर है. वहीं बीती देर रात बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई. बताया जा रहा है कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाशों को रुकने का इशारा किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा.घायल बदमाश को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि…
केदारनाथ के लिए 8 हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर उड़ान आज से शुरू, जानिए कहां से मिलेगी ये सुविधा
उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा काफी प्रभावित हुई. क्योंकि पहाड़ों में अल्मोड़ा से लेकर ऋषिकेश तक भारी बारिश हुई है. पिथौरागढ़ में भी पिछले तीनों दिनों से भारी बारिश हो रही है. इस बीच तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी है कि रविवार यानी आज से केदारनाथ के लिए आठ हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे. इससे तीर्थयात्रियों को धाम पहुंचने में आसानी होगी और रुकी हुई चारधाम यात्रा भी रफ्तार पकड़ेगी. चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा तीर्थयात्री केदारनाथ धाम की यात्रा करते हैं और इस साल भी केदारनाथ धाम के दर्शन करने वाले…
उत्तराखंड में विदा होता मानसून बना आफत… 324 सड़कें बंद.. कुमाऊं में आज भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा के चलते राज्य में नदी-नाले उफान पर हैं। ऋषिकेश में गंगा नदी भी उफान पर आने लगी है। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में शुक्रवार सुबह गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह 11 बजे गंगा का जल स्तर सर्वाधिक 339.26 मीटर तक पहुंचा, जो चेतावनी रेखा से महज 24 सेमी नीचे था। इस दौरान गंगा आरती घाट तक पानी पहुंच गया। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) सिस्टम से उत्तराखंड के मौसम में अचानक से आए बदलाव के चलते दो दिन तक लगातार बारिश हुई। दो दिनों के…
देहरादून-मसूरी रोड पर सड़क हादसा: मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरा वाहन, छह लोग थे सवार, दो की मौत
राजधानी देहरादून में मसूरी रोड पर नोएडा के पर्यटकों का वाहन मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिर गया है। वाहन में छह लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। आज शुक्रवार सुबह मैगी प्वाइंट के पास एक पर्यटक वाहन गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर टीम मौके पर पहुंची। वाहन में छह लोग सवार थे। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया। पर्यटक नोएडा से मसूरी घूमने आ…
प्रदेशभर में मानसून की सक्रियता जारी है। मंगलवार दोपहर बाद देहरादून में मूसलधार वर्षा हुई। करीब एक घंटे में 53.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान शहर के कई सड़कों, कॉलोनियों और चौक-चौराहों पर जलभराव हुआ। इस दौरान झाझरा में 49.2 एवं विकासनगर में 71.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को बागेश्वर जनपद में भारी से भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। । दून समेत सात जनपदों में भी भारी वर्षा का चेतावनी दी गई है। देहरादून का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 24.6 डिग्री…
