Author: admin
क्षेत्रीय विकास को बताया सरकार की प्राथमिकता अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जनपद के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित और समेकित विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा उत्तराखंड को विकास और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य प्रवेश द्वार निर्माण, चमतोला खेल मैदान के विकास, राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबाँज में…
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक (MD) साहिल लूथरा को जान से मारने की धमकी देने और 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पंजाब से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टरों के गठजोड़ के नाम पर पीड़ित को धमका रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी गुरपिंदर सिंह उर्फ प्रिंस (32), शमशेर सिंह उर्फ सैम (35) और अमृतसर निवासी जसवंत सिंह (59) के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी…
उत्तराखंड में गर्मी का सितम, आज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट; 25 जून तक मानसून की दस्तक की उम्मीद
देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से खिली चटक धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। रविवार को मैदानी इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिले, जिससे मैदान से लेकर पहाड़ तक का पारा सामान्य से ऊपर पहुंच गया। देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.7°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 24.5°C रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज (सोमवार) से जनता को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने…
नैनीताल में पत्रकारिता के सामाजिक दायित्वों पर मंथन, वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह सम्मानित
नैनीताल । उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व लेकसिटी प्रेस क्लब नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान में नैनीताल क्लब के सभागार में “सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्व” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता आकाशवाणी के सेवानिवृत्त निदेशक प्रतुल जोशी थे । उन्होंने सामाजिक सरोकारों से लगातार विमुख होती व सत्ता के इशारे पर हो रही पत्रकारिता से प्रेस की विश्वसनीयता पर उत्पन्न खतरों पर विस्तृत वक्तव्य दिया । स्वतंत्र पत्रकार व स्तंभकार राजशेखर पंत समाज के प्रति पत्रकारों की भूमिका का उल्लेख किया । संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन…
पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं। कार्यवाही के दौरान शराब से भरा एक ट्रक तथा उसके चालक को थाना पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से एसटीएफ द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई जारी है देहरादून- पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा राज्य में हरियाणा, पंजाब एवं दिल्ली से लाई जा रही अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा…
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले स्थित नगरासू गुरुद्वारे में शनिवार शाम शुरू हुआ विवाद रविवार रात तक जारी रहा। लगभग 27 घंटे तक चले इस घटनाक्रम ने पूरे गढ़वाल क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया। प्रशासन, पुलिस, आईटीबीपी और खुफिया एजेंसियों की लगातार निगरानी के बीच आखिरकार रविवार देर शाम निहंगों और प्रशासन के बीच सहमति बनी, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी। क्या है पूरा मामला? 16 जून को कर्णप्रयाग क्षेत्र में निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ था। सोशल मीडिया पर 21 जून…
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ
मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को वैश्विक पहचान दिलाने व जन-जन तक पहुंचाने के अभियान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड को योग, वेलनेस एवं प्राकृतिक चिकित्सा की राजधानी बनाने के प्रयासों के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून का सिटी फॉरेस्ट पार्क स्वास्थ्य, आध्यात्म और प्रकृति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण {एमडीडीए} द्वारा सिटी फॉरेस्ट पार्क…
एसएसपी दून के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत प्रेमनगर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को कोतवाली प्रेमनगर में कुमार निशांत निवासी मुजफ्फरपुर बिहार ने तहरीर दी थी कि उसके भाई पर समीर त्यागी, एकलव्य और प्रियांशु राणा ने जान से मारने की नीयत से हमला किया…
अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून- दिनाँक 19-06-2026 को वादी हंसराज सैनी पुत्र रोहताश सैनी निवासी भोगपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक – 19/6/2026 को सुबह समय करीब 2.30 बजे ओम सिटी स्थित किराये के मकान में वह अपने 02 अन्य साथियों 01: गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी तथा 02: शुभम अग्रवाल को अपने पास पूर्व से ही रखी एक पिस्टल को दिखा रहा था, इस दौरान गोपाल शर्मा उर्फ भिण्डी द्वारा उक्त…
तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग- मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। योग ने सम्पूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। आज विश्व के अधिकतम देशों में करोड़ों लोग, योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं। योग अब सीमाओं से परे सशक्त समाज का आधार एवं मानवता के कल्याण…
