Author: admin
ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहाँ एक परिवार जब हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया हुआ था, तभी पीछे से बेखौफ बदमाशों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूरजपुर कस्बे की महामेधा वाली गली की रहने वाली सिम्मी देवी ने पुलिस को बताया कि वह 7 जून की दोपहर करीब 3 बजे अपने…
कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम (एमएसएमई), खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी ने सोमवार को जिला सभागार, पिथौरागढ़ में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित कर विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), पशुपालन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, खादी एवं ग्रामोद्योग, एमएसएमई सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मंत्री ने विभागवार प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के…
अभियुक्तों के कब्जे से घटनाओं में चोरी किया गया लगभग 40 लाख रू0 मूल्य का माल तथा 03 लाख 90 हजार रू0 नगद बरामद देहरादून। सेलाकुई क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 40 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान, 3.90 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, सेलाकुई थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बंद मकानों में चोरी की कई घटनाएं…
सैन जोस नेशनल हाई स्कूल में हुई गोलीबारी मनीला। फिलीपींस में एक स्कूल परिसर में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सोमवार को टैकलोबान शहर स्थित एक हाई स्कूल में दो हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें तीन छात्रों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी सैन जोस नेशनल हाई स्कूल में हुई। हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती…
92 साल का इंतजार खत्म, 3-1 की जीत के साथ ग्रुप-जी में शीर्ष पर पहुंचा मिस्र नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 में मिस्र की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसका इंतजार देश के फुटबॉल प्रशंसक दशकों से कर रहे थे। मोहम्मद सालाह की अगुआई में टीम ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर विश्व कप इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ मिस्र ने 92 वर्षों से चला आ रहा इंतजार समाप्त कर दिया। वैंकूवर में खेले गए मुकाबले की शुरुआत मिस्र के लिए अच्छी नहीं रही। न्यूजीलैंड ने फिन…
मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी गांव में रविवार रात एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में घरेलू विवाद के दौरान डंडे से हमला कर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। इस खूनी संघर्ष में बीच-बचाव करने आए पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात रविवार रात करीब 10 बजे हुई। गांव के रहने वाले 61 वर्षीय फागनु राम और…
लखनऊ हादसा: कोचिंग में आग लगने से 15 स्टूडेंट्स की दर्दनाक मौत, 5 के अब भी फंसे होने की आशंका
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक बहुमंजिला व्यावसायिक भवन में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग उस समय लगी जब दूसरी मंजिल पर स्थित लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही पूरे भवन में धुआं भर गया और छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कई छात्रों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनी से छलांग लगा दी। कुछ छात्र धुएं से बचने के लिए बाथरूम में छिप गए थे, जबकि एक छात्र…
साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी। कई बार रिलीज डेट टलने के बाद आखिरकार मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह एक बार फिर बढ़ गया है। फिल्म निर्माण कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ अब 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले यह फिल्म जून 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माण और अन्य कारणों…
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और कुख्यात गैंगस्टर गोपाल के बीच एक भीषण मुठभेड़ हो गई। इस क्रॉस-फायरिंग में पैरोल जंप कर फरार चल रहा गैंगस्टर गोपाल मारा गया, जबकि सीआईए-1 के हवलदार देवेंद्र हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। घायल हवलदार का इलाज खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, गांव अटायल का रहने वाला गोपाल हत्या के दो मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वह इसी साल मार्च में पैरोल पर…
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक कार का पीछा करते हुए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में कार सवार एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। इस पूरी वारदात का एक खौफनाक सीसीटीवी (CCTV) वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा…
