Author: admin
अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री (ग्राम्य विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) भरत सिंह चौधरी ने विकास भवन सभागार अल्मोड़ा में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक से पहले मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और ग्रामीण महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं और इनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा…
यमुनानगर (हरियाणा): हरियाणा के यमुनानगर की कैंप कॉलोनी में पड़ोसियों के बीच मामूली बात पर हुआ विवाद एक बड़े खूनी संघर्ष में बदल गया। यहाँ एक सिरफिरे पड़ोसी ने दो सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांधीनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में कार सेल-परचेज (खरीद-बिक्री) का कारोबार करने वाले…
पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में 1 जुलाई से बंटेगा तीन महीने का एडवांस राशन चारधाम मार्ग वाले जिलों को प्राथमिकता, खाद्यान्न भंडारण की तैयारी पूरी देहरादून। आगामी मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य सरकार ने पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में खाद्यान्न आपूर्ति को लेकर अपनी कमर कस ली है। बरसात के मौसम में अक्सर रास्ते बंद होने और संपर्क टूटने की आशंका को देखते हुए प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में जुलाई, अगस्त और सितंबर यानी पूरे तीन महीने का राशन एक साथ उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था की गई है। आगामी…
नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी दोषी करार, 27 जून को सजा पर होगी सुनवाई
रांची: झारखंड की राजधानी रांची की विभिन्न अदालतों से सोमवार को कई महत्वपूर्ण मामलों में फैसले और आदेश सामने आए हैं। इनमें सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, मादक पदार्थों की तस्करी और मुआवजा मामलों से जुड़ी अहम सुनवाइयां शामिल हैं। पोक्सो (POCSO) के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने दो नाबालिग मौसेरी बहनों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य अभियुक्त सुशील उरांव को दोषी करार दिया है. यह घटना 17 अप्रैल 2024 की है, जब चान्हो थाना क्षेत्र के हूंटार मेले से लौट रही दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया था. मामले में शामिल दो…
भवनों और संवेदनशील क्षेत्रों का जिलाधिकारी करेंगे सघन स्थलीय सर्वे देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राज्य के सभी सरकारी व गैर-सरकारी भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सचिवों व जिलाधिकारियों को विशेष रूप से अधिक ऊंचाई वाले भवनों, अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, असुरक्षित निकासी मार्ग वाले परिसरों और तंग गलियों व रास्तों में स्थित इमारतों का अनिवार्य रूप से स्थलीय सर्वे करने के आदेश दिए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित अग्नि दुर्घटना के खतरे को समय रहते पूरी तरह समाप्त करना है। सभी विभागों में सेफ्टी ऑडिट…
हिसार (हरियाणा): हरियाणा के हिसार शहर के पॉश इलाके कृष्णा नगर में मंगलवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ रहने वाले 30 वर्षीय अंडा कारोबारी अमन शर्मा ने अपने ही घर पर पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज से पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक अमन शर्मा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे, लेकिन पिछले कुछ समय से वह हिसार के कृष्णा नगर में रह…
5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पिलाई जाएंगी पोलियो की दो बूंदें अभियान के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बागेश्वर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जनपद में 28 से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा, जिसके तहत 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के सफल संचालन एवं व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने अभियान की तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत…
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर देहात के अंतर्गत आने वाले कस्बा खिलचियां क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच एक भीषण मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के कारण आरोपी घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। एसपी देहात कंवलजीत सिंह चाहल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को इलाके में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम मौके पर…
भूमि संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, डिजिटलीकरण एवं निवेश अनुकूल व्यवस्था पर मंथन देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में सचिव समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राज्य में भूमि संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, भूमि संबंधी प्रक्रियाओं के सरलीकरण, डिजिटलीकरण, विवाद निस्तारण तथा निवेश अनुकूल व्यवस्था विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भूमि से जुड़े मामलों के बेहतर सेटलमेंट, भूमि को निवेशकों के लिए अधिक अनुकूल बनाने, नवीन तकनीकों के समावेशन, विवाद निस्तारण प्रणाली को सुदृढ़ करने, राजस्व वादों को कम करने, रियल-टाइम मॉनिटरिंग एवं अपडेटेशन, जटिल राजस्व शब्दावली…
ड्यूटी से लौटते समय खाई में गिरी गाड़ी, पुलिस महकमे में शोक ऋषिकेश। मुनि की रेती थाना क्षेत्र की शिवपुरी पुलिस चौकी में तैनात चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा का सड़क हादसे में निधन हो गया। इस दुखद घटना से पुलिस विभाग समेत उनके गृह क्षेत्र रानीपोखरी में शोक का माहौल है। कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले विनोद शर्मा के असामयिक निधन से पुलिस महकमे को गहरा आघात पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानीपोखरी निवासी विनोद कुमार शर्मा अपनी ड्यूटी समाप्त कर वाहन से शिवपुरी चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते…
