Author: admin
कद्दूखाल(टिहरी गढ़वाल )। मां सुरकंडा देवी मंदिर के निकट निर्माणाधीन बहुस्तरीय वाहन पार्किंग का जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति सामने आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ ने बताया कि परियोजना की स्वीकृत लागत 834.89 लाख रुपये तथा अनुबंधित लागत 794.28 लाख रुपये है। पार्किंग की क्षमता 106 वाहनों की होगी। परियोजना को पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 14 नवंबर 2026 तय…
नई दिल्ली/देहरादून: सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी से मुलाकात की। इफको मुख्यालय में हुई इस मुलाकात में डाॅ. रावत ने इफको के अध्यक्ष से उत्तराखंड में कृषि व सहकारिता क्षेत्र में इफको की भागीदारी को और बढ़ाने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान डाॅ. रावत ने किसानों के हित में प्रदेशभर में ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने तथा इफको के सहयोग से किसानों के लिये व्यापक कार्ययोजना बनाने पर भी चर्चा की। सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान…
शिमला/रोहड़ू: हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के तहत आने वाले शलाश डोगरी क्षेत्र में हुई 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अंधाधुंध हत्या के मामले को शिमला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जघन्य अपराध में शामिल नेपाली मूल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपी चिड़गांव और टिक्कर क्षेत्र के सेब के बगीचों में काम करते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) शिमला, मेहर पंवर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 17 जून की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गीता देवी (77) अपने घर…
01 शातिर चोर को किया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किये गये मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद देहरादून- दिनाँक 21-06-2026 को वादी श्री संदीप वर्मा निवासी निरजनपुर चक्की टोला कोतवाली पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर आकर एक लिखित तहरीर दी गयी कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से उनके मोबाईल फोन, नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-385/2026 धारा-305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम…
अल्मोड़ा। जनपद के रानीखेत क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सोनी बिनसर के पास एक डस्टर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (DCR) से 23 जून 2026 को सूचना मिली कि कोतवाली रानीखेत क्षेत्र के सोनी बिनसर के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण से उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में टीम तत्काल…
मैनपुरी साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक के खाते से उड़े ₹99,500 कराए वापस
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक की डूबी हुई पूरी रकम वापस कराने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस तत्परता के चलते पीड़ित के खाते से निकाले गए करीब एक लाख रुपये मंगलवार को सुरक्षित वापस आ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास रहने वाले अवधेश सिंह के पास कुछ दिनों पहले एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले शातिर ठग ने उन्हें अपनी बातों के जाल में उलझा लिया और उनके बैंक…
इन्द्रेश नगर में जल्द होगा 28.06 करोड़ से सीवर लाइनों का कायाकल्प देहरादून। राजपुर विधानसभा क्षेत्र के इन्द्रेश नगर वार्डवासियों को बड़ी सौगात देते हुए समाज कल्याण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक खजानदास ने आज विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों के पुनर्निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में 1.14 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। भूमि पूजन के तहत शिवा सेनेट्री कावली रोड, शिवा सेनेट्री मालवीय रोड, महन्त रोड, जाटव जी वाली गली, पानी की टंकी क्षेत्र, छोटा जटिया मोहल्ला और मुख्य मार्ग इन्द्रेश नगर समेत अन्य क्षेत्रों में सीवर लाइनों…
मानसून की संभावित देरी एवं वर्षा की कमी से निपटने के लिए राज्य सरकार तैयार: कृषि मंत्री गणेश जोशी
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार खरीफ सीजन-2026 के दौरान मानसून में संभावित विलंब अथवा वर्षा की कमी की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह बात केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में कही। बैठक में मानसून की संभावित देरी अथवा कम वर्षा की स्थिति में किसानों के हितों की सुरक्षा एवं कृषि उत्पादन को प्रभावित होने से बचाने के लिए आकस्मिक उपायों (कंटिन्जेंसी प्लान) की समीक्षा की गई। इस दौरान…
देहरादून। कर्णप्रयाग और नगरासू की घटनाओं के बाद उपजे विवाद और सिख समुदाय की नाराजगी के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने एक ओर चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही, वहीं सिख प्रतिनिधिमंडल को निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जनसुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर के अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े मॉल, होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑडिट के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों की स्थिति, आपातकालीन निकासी मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और…
