Author: admin

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके से एक दिल दहला देने वाली और जघन्य वारदात सामने आई है। छतरपुर एक्सटेंशन क्षेत्र में एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद मासूम के शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर स्थित जंगल में फेंक दिया। इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में गहरा आक्रोश और तनाव का माहौल है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक घटना सोमवार (22 जून) तड़के करीब पांच बजे की है। मासूम…

Read More

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की रफ्तार कुछ धीमी नजर आई, लेकिन इसके बावजूद मूवी ने अच्छी कमाई करते हुए चार दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोमवार को घटा कलेक्शन फिल्म ने पहले तीन दिनों में लगातार मजबूत प्रदर्शन किया था। ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली…

Read More

चंडीगढ़: केंद्रीय जांच ब्यूरो  ने सोमवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस  अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक  की सेक्टर-32, चंडीगढ़ शाखा से जुड़े सरकारी धन के गबन और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में की गई है। पंकज अग्रवाल वर्तमान में वास्तुकला विभाग, हरियाणा के प्रधान सचिव के पद पर तैनात हैं और इससे पहले वह स्कूल शिक्षा और कृषि विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सीबीआई की टीम मंगलवार सुबह उन्हें पंचकूला स्थित विशेष अदालत में रिमांड के लिए पेश करने लेकर पहुंची है। जांच एजेंसी…

Read More

10 जुलाई तक स्थायी प्रकृति के सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश नीलकंठ क्षेत्र में पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, विद्युत, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विभागों को सौंपे दायित्व पौड़ी। आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से जनपद मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीलकंठ महादेव मंदिर क्षेत्र, यात्रा मार्गों, पार्किंग स्थलों तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि 10 जुलाई तक यात्रा…

Read More

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने गांव शाहजुड्डी में हुए किसान रोहित हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। रोहित की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी के प्रेमी ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर की थी। पुलिस ने रविवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद आरोपी कथित पशु चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। एसएसपी (SSP) संजय कुमार वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव शाहजुड्डी निवासी रोहित कुमार (पुत्र मेहर सिंह) 20…

Read More

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला जिले की रायपुररानी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी किराना दुकान की आड़ में बिना लाइसेंस और परमिट के अवैध शराब बेचने का धंधा चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक सफेद बोलेरो गाड़ी और भारी मात्रा में देशी शराब जब्त की है। डीसीपी (DCP) पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून की देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना…

Read More

बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर विशेषज्ञों का जोर देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएचएस), देहरादून के बाल रोग विभाग द्वारा 20 एवं 21 जून को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की 6वीं पीडियाट्रिक डायलिसिस एंड थेरेप्यूटिक एफेरेसिस मॉड्यूल फॉर इमरजेंसी (पीडी-टेम) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए बाल रोग विशेषज्ञों, नेफ्रोलॉजिस्टों और चिकित्सा शिक्षकों ने भाग लेकर बच्चों में किडनी संबंधी गंभीर एवं आपातकालीन बीमारियों के उपचार से जुड़े नवीनतम ज्ञान और तकनीकों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से श्री गुरु…

Read More

सोमेश्वर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अंतर्गत कठपुड़िया से कलोड़िया (कतूनियां) तक बनने वाले 1.850 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। ₹55.60 लाख की स्वीकृत लागत से बनने वाले इस मार्ग के शिलान्यास अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़कें केवल संपर्क का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे किसी भी क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि की जीवन रेखा होती हैं। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर की सम्मानित जनता को बेहतर कनेक्टिविटी देना और उनके जीवन को सुगम बनाना उनका मुख्य संकल्प है। इस नए मोटर मार्ग के निर्माण से ग्रामीण…

Read More

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की बबराला थाना पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा की गई फायरिंग में एक पुलिस सिपाही घायल हो गया, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गुन्नौर भेजा गया है। एएसपी (ASP) मनोज कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बबराला पुलिस क्षेत्र में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच बबराला से…

Read More

राजपुर विधानसभा में सफाई, नालों और सड़कों के कार्यों में तेजी लाने के आदेश देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आगामी वर्षाकाल में सम्भावित समस्याओं से निपटने की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। मंत्री ने राजपुर विधानसभा के अन्तर्गत किये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि आमामी वर्षाकाल सीजन से पूर्व किये जा रहे विकास कार्यों पर तेजी से कार्य किये जाए, जिससे आम जन-मानस को परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था, नालों की साफ-सफाई तथा सड़कों की…

Read More