Author: admin
घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान दून चौक पर एक नाबालिग उम्र 12 वर्ष को खतरनाक तरीके से स्कूटी चलाने पर रोकते हुए चैक किया गया तो स्कूटी सवार नाबालिग स्कूटी संख्या: यू0के0-07- बीएन-5981 के सम्बन्ध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया, जिस पर वाहन के पंजीकरण संख्या के आधार पर वाहन स्वामी से सम्पर्क किया गया तो वाहन स्वामी हरिओम पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी मल्लूगंज, पलटन बाजार, देहरादून द्वारा बताया गया कि उक्त स्कूटी आज प्रातः लगभग 10ः00 बजे…
एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police” मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता देहरादून/ नई दिल्ली। उत्तराखण्ड पुलिस को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा “Institutional Performance Award for State Police” से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान देशभर में पासपोर्ट आवेदनों के पुलिस सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया। नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित समारोह में माननीय विदेश मंत्री डॉ.…
मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों के साथ मुख्यमंत्री ने किया योगाभ्यास खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित योग साधकों, सशस्त्र सीमा बल के जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ शारदा की पावन भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ योगाभ्यास करने का अवसर प्राप्त होना उनके…
औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज के रुपये चुकाने से बचने के लिए खुद के ही अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। शातिर शख्स ने अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी (चौकीदार) के जरिए यूपी-112 पर अपने किडनैपिंग की सूचना दिलवा दी। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और शुरुआती जांच में ही इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस अब झूठी सूचना देकर गुमराह करने के आरोप में विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि मथुरा जनपद के…
गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार
गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है। यहाँ खुद को पति-पत्नी बताने वाले एक महिला और पुरुष ने सोने का झुमका खरीदने और उसे बुक करने के बहाने करीब साढ़े चार लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। शोरूम प्रबंधन की शिकायत पर गुरुग्राम की शहर थाना पुलिस ने शुक्रवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सदर बाजार के ‘श्रीराम ज्वेलर्स’ में सेल्सवूमेन के तौर पर कार्यरत शालू सिंह ने…
“लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला पिछले 12 साल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों (महिला, किसान सशक्तिकरण, युवा शक्ति, स्वास्थ्य सेवा) विषयों पर पत्रकारों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच हुआ संवाद पिथौरागढ़- शनिवार को पिथौरागढ़ में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), देहरादून द्वारा केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास…
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह के दौरान एक सिरफिरे पिता ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दर्दनाक हमले में गंभीर रूप से घायल हुए दो वर्षीय मासूम बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की कानूनी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक घटना जैतपुर के मिथापुर स्थित…
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
34.74 लाख की लागत से बना भवन, विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं पौड़ी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को पाबौं क्षेत्र के अंतर्गत संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। करीब 34.74 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मंत्री ने…
सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं- गणेश जोशी देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए शनिवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के न्यू कैंट रोड पर निर्माणाधीन नाली एवं प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ किया जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव और अन्य समस्याओं से लोगों…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। पुलिस अदालत ने मामले में गिरफ्तार दोनों शूटरों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इसी बीच, वारदात के दौरान का एक बेहद खौफनाक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फुटेज में नकाबपोश हमलावर अचानक मनीषा मित्तल पर अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए साफ नजर आ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, शूटरों ने मनीषा…
