Author: admin

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर तैनात सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारियों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टर्मिनल-3 पर चलाए गए एक ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने कुआलालंपुर (मलेशिया) से आ रहे एक भारतीय यात्री के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई इस हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 34.67 करोड़ रुपये आंकी गई है।  कस्टम अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई 16 जून को की गई। शक के आधार पर यात्री की प्रोफाइलिंग की गई और जैसे ही वह आईजीआई एयरपोर्ट के…

Read More

हरिद्वार में संतों ने कहा, सीएम धामी सनातन के रक्षक विहिप केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद के विरोध की गूंज हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूपतवाला में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिन्दू परिषद पिछले छह दशकों से सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय चेतना के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDRS) थाना पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील और बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बच्चों का अपहरण कर उन्हें बेचने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ तीन महिलाओं समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, बल्कि रेलवे स्टेशन से अगवा किए गए डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे को सकुशल बरामद भी कर लिया है। पकड़े गए आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद, हरिद्वार और बदायूं के रहने वाले हैं।  रेलवे यूनिट के डीसीपी बी. भरत रेड्डी ने बताया कि बीते 25 मई…

Read More

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिकेश क्षेत्र की प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक  त्रिवेणी घाट पुनर्विकास, चंद्रभागा पैदल पुल, आस्था पथ सौंदर्यीकरण एवं केएफडब्ल्यू वित्तपोषित परियोजनाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी अर्द्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्थायी एवं अस्थायी निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उत्तराखंड जल संस्थान, सिंचाई विभाग, नगर निगम ऋषिकेश, उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास अभिकरण (यूयूएसडीए) सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा प्रस्तावित एवं प्रगति पर चल…

Read More

अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत सभी सेक्टरों में अलग-अलग टीमें गठित कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। एमडीडीए की इस मुहिम का उद्देश्य सुनियोजित विकास को बढ़ावा देना तथा अवैध निर्माण गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। इसी क्रम में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में…

Read More

हरिद्वार नगर निगम की भूमि खरीद में सामने आए करोड़ों रुपये के घोटाले ने उत्तराखंड प्रशासनिक व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस मामले में जिस तरह की सख्त कार्रवाई की है, उसे उत्तराखंड के इतिहास की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एक साथ कठोर कदम उठाए गए हैं। मामला उस समय चर्चा में आया जब नगर निगम हरिद्वार द्वारा लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को करीब 54 करोड़ रुपये में खरीदने…

Read More

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की एक विशेष पोक्सो (POCSO) अदालत ने मासूम बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) छांगुर राम की अदालत ने 4 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी सद्दाम चूड़ीवाला को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास (कठोर कारावास) की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 23 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह सनसनीखेज मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अभियोजन पक्ष…

Read More

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश विजिलेंस जांच में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप प्रथम दृष्टया साबित, सरकार का संदेश- ‘भ्रष्टाचारियों को नहीं मिलेगी राहत’ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति का कड़ा संदेश दिया है। विजिलेंस की विस्तृत जांच में भूमि खरीद में गंभीर अनियमितताओं, आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने के बाद सरकार ने…

Read More

जिले में 98.22 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित, 2.06 लाख से अधिक मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूर्ण देहरादून- जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के सफल सम्पादनार्थ जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय देहरादून में राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, मंत्रियों, प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति, मतदाता गणना प्रपत्र वितरण, डिजिटाइजेशन कार्य तथा राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-1 एवं बीएलए-2 की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न करना…

Read More

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में कूमकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलो नहर पुल के पास दबंगई और हैवानियत का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने एक प्रेमी जोड़े का रास्ता रोककर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों के चंगुल से अपनी आबरू और जान बचाने के लिए युवती ने चलती नहर में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख उसका दोस्त भी पानी में कूद गया, लेकिन आरोपियों की दरिंदगी इसके बाद भी खत्म नहीं हुई।  शिकायतकर्ता हरमनदीप सिंह ने बताया कि वह बुधवार को अपनी सहेली के साथ…

Read More