Author: admin

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन ने गुरुवार देर रात एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक संदिग्ध तस्कर को दबोचा है। यह कार्रवाई भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांव हरड़ खुर्द के पास की गई। सुरक्षा बलों ने आरोपी के पास से हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है, जिसे देखकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं।  प्रारंभिक जांच के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर के पास से घातक 1 एके-47 राइफल, 25 आधुनिक पिस्तौल,…

Read More

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को एक घर पर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में जो बात सामने आ रही है, वो बेहद चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दो साल पहले हुए चर्चित ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार को निशाना बनाकर यह फायरिंग की है। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत का माहौल है।  चश्मदीदों के मुताबिक, गुरुवार शाम अचानक कुछ अज्ञात हमलावर…

Read More

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक 51 वर्षीय कबाड़ी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान सुंदर नर्सरी स्थित झुग्गी बस्ती के रहने वाले मोहम्मद रफीक उर्फ बाबा रफीक के रूप में हुई है। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।  नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त (DCP) सचिन शर्मा ने बताया कि रात करीब 9:45 बजे कंट्रोल रूम को एक महिला का फोन आया, जिसने फायरिंग की जानकारी…

Read More

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से ओवरब्रिज तक, विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने दिखाई सख्ती; धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी विकास कार्यों की मैदानी हकीकत पर होगी अफसरों की जवाबदेही, डीएम ने मांगी स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट ‘कार्य समय पर पूरे करें, नहीं तो होगी कार्रवाई’: डीएम देहरादून-  जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा प्रगति में किसी भी…

Read More

देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के असम में हुए विमान हादसे में शहीद होने पर शोक सभा आयोजित की गई। विद्यालय परिवार ने शहीद प्रशांत सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानाचार्या शाहना रहमान सहित शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रधानाचार्या शाहना रहमान ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह विद्यालय के गौरव थे। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति…

Read More

सहसपुर के कल्याणपुर में बड़ी कार्रवाई, सीसी सड़क और प्लॉट चिन्हीकरण ध्वस्त देहरादून- राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण तथा अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सहसपुर क्षेत्र के कल्याणपुर में लगभग 50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए लंबे समय से अवैध निर्माणों और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि नया हाईवे, कल्याणपुर, सहसपुर क्षेत्र में भू-स्वामी जैद…

Read More

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की प्रमुख ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल घुटने की गंभीर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। हालांकि इस झटके के बीच उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर भी सामने आई है। श्रेयंका की जगह 24 वर्षीय उत्तराखंडी क्रिकेटर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। श्रेयंका पाटिल को यह चोट नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी। मैच के छठे ओवर में गेंदबाजी करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह मैदान पर गिर पड़ीं। चोट…

Read More

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ऊधमसिंहनगर जिले के गदरपुर से गिरफ्तार किए गए मोहम्मद सलाउद्दीन के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर फिदायीन हमले जैसी गतिविधियों के लिए खुद को तैयार कर रहा था। एसटीएफ के अनुसार, सलाउद्दीन नियमित रूप से दौड़, पुशअप्स और अन्य शारीरिक अभ्यासों के वीडियो बनाकर अपने कथित हैंडलरों को भेजता था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के माध्यम से संदिग्ध तत्वों के संपर्क में था और खुद को विभिन्न…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में अभियान की प्रगति, गणना फार्म वितरण और फील्ड स्तर पर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से SIR अभियान में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गणना फार्म वितरण का कार्य 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि करीब 20 प्रतिशत फार्म का डिजिटाइजेशन भी किया…

Read More

45 नाली भूमि पर विकसित होगा अत्याधुनिक अतिथि गृह, डीपीआर जल्द तैयार करने के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में राज्य संपत्ति विभाग ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह निर्माण परियोजना को गति दे दी है। गुरुवार को राज्य सचिवालय में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परियोजना की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बागेश्वर के ग्राम ठेलापालन में बनने वाले राज्य अतिथि गृह की डीपीआर वर्तमान जरूरतों के साथ…

Read More