Author: admin

वाइब्रेंट विलेज में आजीविका योजनाओं पर फोकस देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों के वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत केंद्र पोषित योजनाओं, वाह्य सहायतित योजनाओं, नाबार्ड और स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (SASCI) योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने त्रैमासिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए आईएफएमएस पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने वित्त विभाग को नाबार्ड के अंतर्गत पशुपालन, फिशरीज आदि आजीविका से संबंधित विभागों में बजट की कोई सीलिंग ना रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आजीविका से…

Read More

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के ड्रीम प्रोजेक्ट सतपुली झील निर्माण की स्वीकृति के पश्चात अब उनके विशेष प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत विकासखण्ड बीरोंखाल में स्यूंसी झील जिसकी लागत 12341.56 लाख है की ई-टेण्डरिंग प्रक्रिया की भी शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की मांग पर मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद पौडी गढवाल के विकासखण्ड बीरोंखाल में पूर्वी नयार नदी पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय स्यूंसी बैराज, जलाशय निर्माण की योजना भी अब शीघ्र ही धरातल पर उतारने जा रही है। उन्होंने…

Read More

उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं को गति देने पर जोर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान राज्य में रेलवे अवसंरचना के विस्तार, विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति तथा भविष्य की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी का सुदृढ़ीकरण राज्य के समग्र विकास, पर्यटन, तीर्थाटन, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को राज्य की महत्वाकांक्षी और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए इसके कार्य निर्धारित…

Read More

चंडीगढ़-  पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ (KZF) के दो मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों को मलेशिया से डिपोर्ट (प्रत्यर्पित) कराकर भारत लाया गया है। पंजाब पुलिस ने दोनों को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही अपनी हिरासत में ले लिया।  पकड़े गए आतंकियों की पहचान अंबाला के गुरविंदर सिंह और पटियाला के मंजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी केजेडएफ (KZF) समर्थित उस खतरनाक आतंकी मॉड्यूल के मुख्य साजिशकर्ता हैं, जो…

Read More

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में शुक्रवार दोपहर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेराह गैंगवार और फायरिंग की वारदात सामने आई है। नंदग्राम थाने के बिल्कुल नजदीक, व्यस्त 100 फुटा रोड पर स्थित एक होटल में खाना खाने आए छात्र तरुण भैया पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस हमले में एक गोली तरुण के दाएं हाथ (बाजू) में जा धंसी। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।  एसीपी नंदग्राम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर के समय दो बाइकों पर सवार…

Read More

मार्वल यूनिवर्स के लोकप्रिय सुपरहीरो स्पाइडर-मैन की अगली फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। इस बार कहानी में पीटर पार्कर एक ऐसे संकट से जूझते नजर आ रहे हैं, जो उनकी शक्तियों और मानसिक संतुलन दोनों को चुनौती देता है। खास बात यह है कि फिल्म में मार्क रफालो भी ब्रूस बैनर उर्फ हल्क के किरदार में नजर आने वाले हैं। पीटर पार्कर के सामने नई मुश्किल करीब ढाई मिनट लंबे ट्रेलर में टॉम हॉलैंड के पीटर पार्कर अपने…

Read More

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां की रॉयल सिटी (गांव अच्छेजा छपरौला) में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरी कॉलोनी और आसपास के इलाके में भारी दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जीवन किशोर (50) के रूप में हुई है, जो मूल…

Read More

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर के माधवकुंज इलाके से सामने आया है, जहां खुद को बैंक अधिकारी बताने वाले एक शातिर ठग ने बुजुर्ग किशनपाल खेत्रपाल के खाते से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के 11 लाख रुपये उड़ा दिए। ठग ने पीड़ित को झांसे में लेकर मोबाइल पर एक खतरनाक APK (एंड्रॉयड पैकेज किट) फाइल भेजी थी, जिस पर क्लिक करते ही उनका पूरा फोन हैक हो गया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर…

Read More

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के दबाव में आकर 24 वर्षीय युवक साहिल मलिक ने पहले अपने सगे चाचा और फिर अपने एक दोस्त की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शवों को ठिकाने लगाकर दिल्ली भागने की फिराक में था, लेकिन सोनीपत पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान डेराबस्सी निवासी प्रॉपर्टी डीलर राहुल मलिक (45) और पानीपत निवासी अंकुश…

Read More

रन फॉर योगा में सीएम के संग मंत्री, विधायक व अफसर भी दौड़े देहरादून। पुलिस लाइन में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा में सीएम के संग मंत्री, विधायक व अफसर भी दौड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। यह कार्यक्रम योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां…

Read More