Author: admin
उत्तराखंड की बेटी के साथ दिल्ली एनसीआर में घिनौना कृत्य किया गया है. यहां असलहे की नोंक पर युवक ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया. मामला हरियाणा के गुरुग्राम में दर्ज किया गया था, लेकिन शुरुआती घटनास्थल हरिद्वार का होने के चलते गुरुग्राम पुलिस ने मामला हरिद्वार की रानीपुर कोवताली को ट्रांसफर कर दिया है. रानीपुर कोतवाली ने आरोपी युवक, उसकी मां और फूफा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है. हालांकि अभीतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने गुरुग्राम पुलिस को दी शिकायत में बताया…
राजधानी देहरादून में ट्यूशन पढ़ कर लौट रही छात्रा पर दो मनचलों ने फायर झोंक दिया छात्रा बाल बाल बची परंतु स्कूटी समेत नाले में जा गिरी जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं और गले पर छर्रे लगने के निशानों की भी पुष्टि हो रही है अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा ट्यूशन से लौट रही थी। आगे पढ़ें: पटेल नगर थाना क्षेत्र के कारगी चौक के निकट शिवालिक एनक्लेव के पास की घटना बताई जा रही है सूचना मिलते ही आनन-फानन में पटेल नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है आपको बताते चलें विधानसभा में एक…
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल के घर डकैती के बाद से फरार एक लाख रुपये के इनामी बावला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में लगभग 75 फीसदी जेवर और 65 फीसदी नगदी की बरामदगी का दावा किया है। हालांकि, अभी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मंगलवार दोपहर प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को शीशपाल के घर महिलाओं को बंधक बनाकर बदमाशों ने दिन में डकैती को अंजाम दिया था। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार…
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से एक बड़ी खबर है। ग्रामीण बैंक डीडीहाट शाखा के प्रबंधक और कैशियर के अचानक लापता होने से हड़कंप मच पड़ा। आनन फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद दोनों की काफी तलाश भी की गई। इसी दौरान उनका वाहन कनालीछीना थाना क्षेत्रांतर्गत खिरचना पुल के पास गहरी खाई में गिरा मिला। हादसे में दोनों लोगों की मौत हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामीण बैंक डीडीहाट शाखा के शाखा प्रबंधक रविकांत मेहता और कैशियर त्रिवेणी महादेव अन्य कर्मचारियों के साथ हल्द्वानी में आयोजित एक ईवेंट में प्रतिभाग करने…
उत्तराखंड: आज रहेगा चक्का जाम… टैक्सी मैक्सी, सवारी कार, ओटो विक्रम, ई रिक्शा ट्रक, सब बंद
ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर की अनिवार्यता और देहरादून, हरिद्वार जिले में दस साल से पुराने विक्रम, ऑटो बंद करने के विरोध में मंगलवार को प्रदेशभर में चक्काजाम होगा। इस दौरान प्रदेशभर के वाहन स्वामी देहरादून में विधानसभा कूच करेंगे। परिवहन विभाग ने देहरादून के डोईवाला और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में निजी सहभागिता से ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर शुरू किए हैं। वाहनों की फिटनेस अनिवार्य करने के विरोध में विक्रम, ऑटो, बस, ट्रक, सिटी बस संचालक विरोध कर रहे हैं। उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पवांर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि संघ लगातार प्रदेश मे…
क्रिकेट खेलने का शौक रखने वाले वह लोग जो इस तरफ अपना करियर नहीं बना सके, अब उनके लिए कुछ ऐप काफी मददगार साबित हो रहे हैं। क्रिकेट का ज्ञान पहाड़ के युवाओं को भी मालामाल कर रहा है। इस बार My 11 Circle पर केवल ₹49 लगाने के बाद पहाड़ के एक और लड़के की किस्मत खुल गई है। रुद्रप्रयाग के विप्पी रावत ने डेढ़ लाख रुपये और एक बुलेट जीती है। आगे पढ़ें: बता दें कि विप्पी रावत रुद्रप्रयाग जिले के तूना गांव के रहने वाले हैं। और उन्होंने My 11 Circle पर केवल ₹49 लगाकर डेढ़ लाख…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान रविवार को केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिलकर उत्तराखंड में हवाई सेवा की मजबूती पर चर्चा की। सीएम ने चिन्यालीसौड़ व गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया। सिंधिया ने इससे सहमति जताते हुए उड़ान योजना के अगले टेंडर में सर्वे के बाद दोनों रूटों पर सेवा शुरू करने की बात कही। सिंधिया ने बताया, पिथौरागढ़ से फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सेवा शुरू करने को संबंधित एयरलाइन को कार्य आदेश जारी कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पवनहंस को पिथौरागढ़ हेलीसेवा को नियमित करने का निर्देश देने…
दुःखद खबर: उत्तराखंड के जवान का पश्चिम बंगाल में निधन, 3 साल की बच्ची और पत्नी को छोड़ गए प्रकाश
उत्तराखंड के लिए एक दुःखद खबर सामने आ रही है, ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर तहसील क्षेत्र के थापक नगला निवासी जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए. सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. खबर फैलने पर सांत्वना देने के लिए घर पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी है. निधन का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है. रविवार की सुबह आई निधन की खबर से जहां स्वजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है.…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से कराई गई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में घोटाले के सरगना हाकम सिंह रावत की छह करोड़ रुपये की चल- अचल संपत्ति का पता चला है। एसटीएफ ने आरोपित की कुर्की के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं गैंगस्टर के अन्य 20 आरोपितों की संपत्ति का आकलन करने के लिए टीमें कुमाऊं और उत्तर प्रदेश भेजी गई हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से उनकी चल-अचल संपत्ति का आकलन किया जा रहा है। बता दें कि पेपर लीक मामले में उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह का नाम आया था।…
उत्तराखंड: अग्निवीर बनने गया युवक चार माह से लापता, धरने पर बैठे माता-पिता को पुलिस ने जबरन उठाया
उत्तरकाशी निवासी केदार भंडारी (22) अग्निवीर की भर्ती रैली के लिए 18 अगस्त को कोटद्वार गया था, लेकिन तबसे लौटा नहीं। लापता बेेटे की सकुशल वापसी के लिए माता डमरी देवी और पिता लक्ष्मण सिंह भंडारी ने गांधी पार्क में धरना देकर न्याय की गुहार लगाई। अपने लापता बेटे की वापसी के लिए गांधी प्रतिमा के सामने धरना दे रहे माता-पिता को पुलिस ने जबरन उठाने की कोशिश की। इसकी सूचना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को मिली तो वह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन की ओर से लापता केदार के साथ किया गया…
