Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून में तीन नए SDM तैनात

    November 13, 2026

    योगी का अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार, बोले- उत्तराखंड के बेटे न होते तो सैफई में भैंस चरा रहे होते

    November 12, 2026

    केदारनाथ यात्रा का समापन, अब ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा केदार के दर्शन

    November 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, November 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»Udham Singh Nagar»दुःखद खबर: उत्तराखंड के जवान का पश्चिम बंगाल में निधन, 3 साल की बच्ची और पत्नी को छोड़ गए प्रकाश
    Udham Singh Nagar

    दुःखद खबर: उत्तराखंड के जवान का पश्चिम बंगाल में निधन, 3 साल की बच्ची और पत्नी को छोड़ गए प्रकाश

    adminBy adminNovember 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    दुःखद खबर: उत्तराखंड के जवान का पश्चिम बंगाल में निधन, 3 साल की बच्ची और पत्नी को छोड़ गए प्रकाश
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के लिए एक दुःखद खबर सामने आ रही है, ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर तहसील क्षेत्र के थापक नगला निवासी जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए. सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. खबर फैलने पर सांत्वना देने के लिए घर पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी है. निधन का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है. रविवार की सुबह आई निधन की खबर से जहां स्वजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है.

    प्रकाश सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगालन में तैनात थे. घटना का अभी तक विवरण उपलब्ध नहीं हो पाया है. सेना मुख्यालय ने निधन की सूचना परिजनों को दी गई है. गांव निवासी लाल सिंह ने बताया कि प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे. उनकी अपनी पत्नी जसमीत कौर सहित अन्य परिजनों से भी वार्ता हुई थी.प्रकाश अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं. उनके माता पिता का निधन पहले ही हो चुका है, जबकि तीन भाइयों का परिवार खेती किसानी करता है. प्रकाश सिंह का एक भतीजा भी सेना में है, जो वर्तमान में सूरतगढ़ राजस्थान में कार्यरत है.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून में तीन नए SDM तैनात

    November 13, 2026

    योगी का अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार, बोले- उत्तराखंड के बेटे न होते तो सैफई में भैंस चरा रहे होते

    November 12, 2026

    केदारनाथ यात्रा का समापन, अब ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा केदार के दर्शन

    November 11, 2026

    उत्तराखंड में बढ़ा वायु प्रदूषण का खतरा, देहरादून का AQI 1100 के पार! दूसरे शहरों का हाल जानिए

    November 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply




    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version