Author: admin

नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 42 साल के मजदूर ने ढाई साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। फिर उसे खून में लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। मासूम बच्ची की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बिहार निवासी दंपती कोटाबाग क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह दंपती मजदूरी के लिए चले गए। तभी बिहार निवासी कमल ऋषि उनके झाले में घुस गया…

Read More

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं इसी बीच यहां अल्मोड़ा जिले से दुखद खबर सामने आई है जिले के क्वैराली गांव में 8 वर्षीय बालक को गुलदार ने निवाला बना लिया घटना के वक्त बच्चा आंगन में खेल रहा था कि अचानक गुलदार ने हमला कर दिया और घसीटता हुआ खेत की तरफ ले गया जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने शोर मचा दिया गुलदार बच्चे को छोड़कर भाग गया बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया वही गांव में दहशत का माहौल है।…

Read More

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उनकी पार्टी में भाजपा के कुछ ‘स्लीपिंग सेल’ शामिल हैं जिनका पूरा ध्यान कांग्रेस को हर तरीके से कमजोर करने पर है। एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माहरा ने कहा कि पार्टी में बैठे कई लोग आपका चरित्र हनन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘ये वे लोग हैं जिन्हें भाजपा ने कांग्रेस में डाला है या वे भाजपा के सहयोगी हैं। वे निश्चित तौर पर कांग्रेस के हर उस आदमी का विरोध करेंगे, उसकी चरित्र हत्या करेंगे जो कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगा।’ प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने…

Read More

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है यहां बी फार्मा के छात्र की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक देहरादून के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ता था। छात्र अपना जन्मदिन मनाने के लिए घर आया हुआ था ,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। जवान बेटे की अचानक हुई मौत से माता-पिता गहरे सदमे में है वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक मोहल्ला कविनगर निवासी निवासी कुशाग्र चौहान (19) पुत्र जितेन्द्र चौहान देहरादून स्थित डीआरडी कॉलेज…

Read More

अब तक न जाने कितने ही युवाओं के सपनों को हकीकत में बदल चुकी क्रिकेट फैंटेसी लीग ड्रीम 11 ने अब राज्य के एक और युवा को लखपति बना दिया है। जी हां.. इस बार लाटरी लगी है मूल रूप से नैनीताल जिले के चोपड़ा गांव के रहने वाले दीपक सिंह जीना की। दीपक ने ड्रीम 11 में अपनी टीम बनाकर दो लाख रुपए जीत लिए हैं। बता दें कि उन्होंने अपनी यह टीम Desert Cup T20 सीरीज में सऊदी अरब और बहरीन के बीच खेले गए मुकाबले के लिए बनाई थी। दीपक के लखपति बनने की इस खबर से…

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना में भ्रष्टाचार को लेकर उठाए जा रहे सवालों के जवाब चिंतन शिविर के दौरान मसूरी में दिए। उन्होंने कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी की वजह से हमें सुनना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने चिंतन शिविर में कहा कि मेरी यह आदत नहीं कि मैं कहूं कि यह काम या योजना मेरे समय की नहीं है। जो भी खराब है,हम उसे ठीक करेंगे। उन्होंने कहा कि जो पहले हुआ, वो भी हमारा और जो खराब हुआ, उसे ठीक करने की जिम्मेदारी भी हमारी। सीएम ने कहा कि राज्य में पहले जो…

Read More

एक सनसनीखेज खबर आज राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से सामने आ रही है। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील क्षेत्र के गर्गुवा गांव के सोप तोक निवासी रमेश सिंह कुंवर का 2 वर्षीय पुत्र वंश कुंवर सोमवार को अपनी मां कविता के साथ धूप में बैठा था। बताया गया है कि इसी दौरान वंश का रिश्ते में नाना लगने वाला गगन सिंह निवासी कोट छापरी, जिला दार्चुला नेपाल अपने हाथ में धारदार हथियार बड़ियाठ लेकर वहां पहुंचा और देखते ही देखते उसने वंश के गले में वार कर उसकी हत्या कर दी। आगे पढ़ें: इससे पहले कि वंश की मां…

Read More

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में बेटी को न्याय दिलाने के लिए आज अंकिता भंडारी के परिजन ऋषिकेश में धरने पर पहुंचे हैं। सोमवार शाम कोयलघाटी स्थित धरनास्थल पर पहुंचे अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड सरकार की एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने आरोप लगाया कि घटना के अगले ही दिन घटनास्थल के सबूत नष्ट कर दिए गए थे, घटनास्थल के पास फैक्टरी के जिस कमरे में अन्य आरोपी रहते थे उसमें भी आग लगा…

Read More

रुड़की में कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा जट्ट निवासी इसम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके दो पुत्र हैं उसका बड़ा पुत्र अंकित उसके कहने सुनने में नहीं है लेकिन उसके बावजूद भी उसने अपनी जमीन तथा घर से उसके हिस्से की जमीन उसे बांट कर अलग कर दिया है लेकिन आरोपी अपने हिस्से में आई जमीन वह घर से खुश नहीं है जिसके चलते वह लगातार उससे तथा उसके छोटे पुत्र सूरज के साथ लड़ाई झगड़े पर आमादा रहता है। पीड़ित का कहना है कि पांच नवंबर को उसे पता चला कि उसके खेत को अंकित…

Read More

बद्रीनाथ धाम के कपाट शनिवार को अपराहन 3 बजकर 35 मिनट पर विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। धाम के कपाट बंद होने के मौके पर करीब 10000 तीर्थ यात्रियों ने बद्रीनाथ धाम की अंतिम पूजाओं में प्रतिभाग किया। कपाट बंद होने के मौके पर सेना के मधुर बैंड धुनों पर तीर्थयात्री जमकर झूमे।  कपाट बंद होने के बाद कुबेर और उद्धव जी की उत्सव मूर्ति डोली बामणी गांव के लिए रवाना हुई। इस वर्ष कपाट बंद होने के मौके पर ज्योतिर्माठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज भी उपस्थित रहे। साथ ही बीकेटीसी…

Read More