Author: admin
उत्तराखंड से दुखद खबर: सड़क हादसे में 29 वर्षीय ITBP जवान हरीश बिष्ट की मौत, परिवार में कोहराम
हल्द्वानी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में एक आइटीबीपी के जवान की दर्दनाक मौत हो गई है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पूरी बटालियन में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आगे पढ़ें: पिथौरागढ़ निवासी हरीश बिष्ट उम्र लगभग-29 वर्षीय छुट्टी लेकर हल्द्वानी आया था। वह जो कि 6 वीं वाहिनी ITBP लोहाघाट में तैनात था। बताया जा रहा है कि जवान सुबह तड़के अपनी बाइक से मुखानी चौराहे से कालाढूंगी रोड की तरफ जा रहा था।…
उत्तराखंड का विधानसभा शीतकालीन सत्र 29 नवम्बर से पांच दिसम्बर तक देहरादून विधानभवन में आयोजित होगा। विधायी विभाग की ओर से शीतकालीन सत्र के संदर्भ में तैयार किये गए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दे दी है। हालांकि इस कार्यक्रम पर 16 नवंबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में अंतिम मुहर लगाई जानी है। विधानसभा का शीत कालीन सत्र 16 दिसम्बर से पहले आयोजित किया जाना है और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी काफी समय से सत्र को लेकर तैयारियां कर रही थी। सत्र की तिथि तय होने से पहले ही विधानसभा में दलीय बैठक भी कराई जा चुकी…
राज्य में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से मानव वन्य जीव संघर्ष की खबरें सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां खेत में घास लेने गई एक महिला पर बाघ ने एकाएक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वो तो गनीमत रही कि चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर बाघ, महिला को उसी हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया अन्यथा परिणाम और भी अधिक भयावह हो सकता…
उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला नजर आया। पहाड़ से मैदान तक आज बादल छाए रहे। वहीं, देर शाम बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड और बढ़ गई है। चमोली जनपद में सुबह से ही मौसम खराब था, दोपहर बाद अचानक धाम में और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। ऊंची चोटियों में ताजी बर्फ जम गई है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं, भारत-चीन सीमा पर स्थित नीती घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कल…
उत्तराखण्ड: बेटे की शादी के कार्ड बांटकर आ रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदली खुशियां
हरिद्वार जिले के रानीपुर क्षेत्र के गांव पूरणपुर सोल्हापुर गढ़मीरपुर निवासी विनोद कुमार अपने भाई जयनंद के साथ रिश्तेदारों को अपने बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने गए थे। बताया गया है कि वापसी में जैसे ही वह मीरपुर मुवाजपुर के पास पहुंचे लकड़ी से लदी ओवरलोड व तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने गलत साइड से आकर उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि दो सप्ताह बाद ही मृतक विनोद के बेटे की शादी होनी थी। इस दुखद हादसे से उनके…
नौ नवंबर की तारीख इतिहास में उत्तराखंड के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज हैं। पृथक उत्तराखंड की मांग को लेकर कई वर्षों तक चले आंदोलन के बाद आखिरकार 9 नवंबर 2000 को उत्तराखण्ड को सत्ताइसवें राज्य के रूप में भारत गणराज्य में शामिल किया गया था। वर्ष 2000 से 2006 तक इसे उत्तरांचल के नाम से पुकारा जाता था, लेकिन जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसका आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया. उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहे उत्तराखंड की सीमाएं उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हुई है। पश्चिम…
डीडीहाट तहसील क्षेत्र के ननपापों गांव में एक ग्रामीण की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई है। बताया गया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी पास ही में एक अन्य गांव का बताया जा रहा है। बताया गया है कि ग्रामीण को बचाने आई उसकी पत्नी पर भी आरोपी युवक ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस हत्याकांड से जहां मृतक के परिवार के साथ ही समूचे गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी दहशत के साथ ही हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर मौके पर…
छावला गैंगरेप मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पूरे उत्तराखंड में आक्रोश, जानिये पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने किरन नेगी के परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसका दी। सोमवार को दिल्ली में 9 फरवरी 2012 के इस गैंगरेप व हत्याकांड को लेकर परिजनों ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। निचली अदालतों ने आरोपियों के गुनाह को देखते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। छावला हत्याकांड पर तब लोगों में काफी गुस्सा था। निचली आदलतों के बाद बाद यह चर्चित मामला देश की सर्वोच्च अदालत पहुंच गया था। परिजनों के मुताबिक निचली अदालों में कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद भी सुप्रीम कोर्ट में करीब 8 साल लग गए। सोमवार को इस मामले में फैसला…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव से चार महीने पहले गायब हुई एक युवती का कंकाल पुलिस ने चकराता से बरामद कर लिया है। हत्यारोपी युवती का मौसा ही निकला, जिसकी गिरफ्तारी के बाद उसी की निशानदेही पर यह कंकाल बरामद किया गया है। इस घटना का पता लगते ही गुस्साए ग्रामीणों ने युवती के परिजनों के साथ यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण युवती की 5 साल की बच्ची की परवरिश के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने के लिए पुलिस अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की मदद लेनी पड़ी। जिनके समझाने के…
ड्रीम-11 के इस बार के विजेता है उत्तराखंड के चंबा – टिहरी गढ़वाल निवासी धीरेन्द्र रावत, उन्होंने शुक्रवार को आयोजित हुए ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान मैच की अपनी ड्रीम-11 टीम बनाकर जीते है पुरे 1 करोड़ और बन करोड़पति बिजेता। यह राशि जीतने पर उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं है, साथ ही उनके परिजनों भी बहुत खुश हैं और घर में हर्षोल्लास का माहौल है। समूचे क्षेत्र में भी यह खबर चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है। मूल रूप से राज्य के चंबा, टिहरी गढ़वाल जिले के दिखोल गाँव निवासी धीरेंद्र सिंह रावत ने ड्रीम-11 में टीम बनाकर करोड़पति बन गए हैं।…
