Author: admin
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का यह रूप देखकर आप भी चौंक जाएंगे। मिट्टी का लेप लगाए पुष्कर सिंह धामी नायक के अनिल कपूर की तरह दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, फिल्म का नायक खलनायक से भिड़ंत के बाद मिट्टी से सना नजर आता है। यहां पर सीएम धामी एक कार्यक्रम के दौरान बदले रूप में नजर आए। दरअसल, वे एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जिसमें उन्होंने यह रूप धारण कर लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को कुमाऊं पहुंचे। सबसे पहले वह चंपावत के टनकपुर स्थित नवयोग ग्राम आए। जहां वह नवयोग सूर्योदय सेवा…
देहरादून: ग्राफिक एरा की छात्रा पूजा को मिला 84.88 लाख रुपये का पैकेज… जानिये कौन है कंपनी
उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में सबसे आगे हैं सरकारी, गैर सरकारी क्षेत्रों में यहां की बेटियां उच्च पदों पर चयनित होकर अपनी सफलता का परचम लहरा उत्तराखंड को गौरवान्वित कर रही है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपने क्षेत्र तथा राज्य को गौरवान्वित किया है । जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले की सकलाना क्षेत्र के घेना गांव निवासी पूजा सिंह की जिसका चयन प्रतिष्ठित साफ्टवेयर कंपनी एटलासियन मे 84.88 लाख रुपये सालाना पैकेज पर हुआ है। पूजा की इस…
उत्तराखण्ड की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने बीते रोज नैनीताल जिले में कदम रखने वाले मशहूर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ भवाली स्थित कैंची धाम के दर्शन किए। यहां उन्होंने प्रातः कालीन आरती कर बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका भी मौजूद थीं। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने बीते सितंबर माह में विराट के शतक के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बाबा नीम करौली की तस्वीर शेयर की थी। शायद उन्होंने विराट की फार्म वापसी के लिए दुआ मांगी थी…
दक्षिण कोरिया में आयोजित 15वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ की बेटी यशस्वी जोशी ने स्वर्ण पदक जीतकर सीमांत जनपद के साथ ही पूरे देश को गौरवांवित किया है। यशस्वी की इस उपलब्धि पर सीमांत जनपद में खुशी की लहर है। दक्षिण कोरिया में नौ से 15 नवंबर तक एशियन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें दस मीटर पिस्टल में पिथौरागढ़ की यशस्वी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीता। यशस्वी बचपन से ही अपने पिता मनोज जोशी से शूटिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पूर्व भी वह कई राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी…
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का नाम बड़े खिलाड़ियों की सूची में जुड़ने वाला है। भारत के लिए अल्मोड़ा के रहने वाले लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेलों गोल्ड मेडल जीता था। अर्जुन अवॉर्ड मिलने की जानकारी लक्ष्य ने ट्वीट कर दी। उन्होंने इसे अपने दादा जी को समर्पित किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में से एक के रूप में घोषित किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह ऐसा संयोग है कि इन पुरस्कारों की घोषणा 14 नवंबर को की जाती है, ठीक उसी दिन जब मेरे प्यारे दादा स्वर्गीय श्री सी.एल. सेन…
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, UKPSC ने जेल वार्डर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न जेलों में पुरुष एवं महिला जेल वार्डर के पद भरे जाएंगे। भर्ता के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 5 दिसंबर 2022 तक अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। कुल 238 वैकेंसी भर्ती के तहत भरी जानी हैं. जिनमें 214 पद पुरुष के एवं 24 पद महिलाओं के लिए हैं। पदों पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक पात्रता एवं लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। शारीरिक पात्रता परीक्षा पहले होगी, जिनमें सफल उम्मीदवारों…
वैद्य राम सुधि सिंह बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किच्छा की छात्राओं से भरी बस नानकमत्ता से लौटते समय नयागांव के पास ट्रक से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक शिक्षिका और एक छात्रा की मौत हो गई। वहीं अन्य छात्राएं, स्कूल स्टाफ और बस चालक व हेल्पर घायल हो गए। हादसा सोमवार शाम 4.05 बजे हुआ। 17 घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 27 घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन अपने घर ले गए। एक घायल महिला को परिजन बरेली ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक बस को उल्टी दिशा में…
परसेंटेज के बिना उत्तराखंड में नहीं होता कोई काम… पूर्व सीएम तीरथ रावत का बड़ा सनसनीखेज आरोप
फटी जींस बयान पर विवादों में घिर चुके उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ‘परसेंटेज’ के बिना कोई काम नहीं होता है। रावत का कहना था कि यह बात उन्होंने पहले भी कई बार कही है। कहा कि कमीशनखोरी जैसे मामलों पर लगाम लगाने को सख्त से सख्त कदम उठाने की जरूरत है। रावत ने कहा कि अधिकारियों को दंडित करने से कुछ नहीं होने वाला है जबतक कि जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ एक्शन नहीं होता। मीडिया रिपोर्ट्रस के अनुसार,…
राजस्थान के शिवगंज-सुमेरपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी व उनके दो मासूम बच्चे शामिल है। मृतक उत्तराखंड के रहने वाले थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। राजस्थान के सिरोही जिले में शिवगंज-सुमेरपुर नेशनल हाइवे पर शुक्रवार शाम को कार संख्या-यूके 12 एफ 0343 अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। आमने-सामने टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विकास पुस्तिका का विमोचन एवं विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। बीजापुर अतिथिगृह के समीप गोरखा मिलिट्री इंटर कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग की ओर से तैयार की गई विकास पुस्तिका का विमोचन किया। विकास पुस्तिका में धामी सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी है। इस बीच मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी द्वारा विकसित नागरिक केंद्रित परियोजना अपणि सरकार, अपणि सरकार पोर्टल का एंड्रायड आधारित मोबाइल एप, डार्क लेक, सीएम हेल्पलाइन मोबाइल एप, आइटीडीए-सीएएलसी, एसडीडब्ल्यूएएन का भी लोकार्पण…
