Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»उत्तराखंड: परिवहन विभाग की छह सेवाएं हुईं ऑनलाइन, सीएम धामी ने तीन एप किए लॉन्च
    Uttarakhand

    उत्तराखंड: परिवहन विभाग की छह सेवाएं हुईं ऑनलाइन, सीएम धामी ने तीन एप किए लॉन्च

    adminBy adminNovember 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: परिवहन विभाग की छह सेवाएं हुईं ऑनलाइन, सीएम धामी ने तीन एप किए लॉन्च
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विकास पुस्तिका का विमोचन एवं विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। बीजापुर अतिथिगृह के समीप गोरखा मिलिट्री इंटर कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग की ओर से तैयार की गई विकास पुस्तिका का विमोचन किया। विकास पुस्तिका में धामी सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी है। इस बीच मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी द्वारा विकसित नागरिक केंद्रित परियोजना अपणि सरकार, अपणि सरकार पोर्टल का एंड्रायड आधारित मोबाइल एप, डार्क लेक, सीएम हेल्पलाइन मोबाइल एप, आइटीडीए-सीएएलसी, एसडीडब्ल्यूएएन का भी लोकार्पण किया। इस दौरान परिवहन विभाग के साफ्टवेयर को भी लांच किया गया।

    परिवहन विभाग की यह सेवाएं हुईं ऑनलाइन

    ऑनलाइन टैक्स भुगतान : स्टेज कैरिज वाहनों के टैक्स पहले कार्यालय में जमा होते थे लेकिन अब परिवहन वेबसाइट के माध्यम से कहीं से भी ऑनलाइन टैक्स जमा करा सकेंगे।

    चालान प्रशमन शुल्क : अभी तक चालान की फीस दफ्तरों में जमा होती थी लेकिन अब परिवहन विभाग की ई-चालान वेबसाइट के माध्यम से सीधे ऑनलाइन जमा करा सकेंगे।

    अस्थायी परमिट ऑनलाइन : परिवहन विभाग के अस्थायी परमिट लेने के लिए अभी तक आरटीओ दफ्तर जाना पड़ता था लेकिन अब ऑनलाइन आवेदन व शुल्क भुगतान होगा। ऑनलाइन स्क्रूटनी, अनुमोदन व परमिट डाउनलोड कर सकेंगे।

    ऑनलाइन कांट्रेक्ट कैरिज परमिट : संभागीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से अब कांट्रेक्ट कैरिज परमिट का आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे और शुल्क भी ऑनलाइन जमा करा सकेंगे। यह परमिट भी ऑनलाइन ही मिलेंगे।

    वाहनों के पंजीकरण : अभी तक निजी वाहनों का पंजीकरण डीलर प्वाइंट पर डाटा एंट्री, डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद ऑनलाइन फीस व टैक्स जमा होती थी। इसके बाद डीलर को पूरे कागज लेकर आरटीओ दफ्तर जाना पड़ता था। पत्रावलियां आरटीओ दफ्तरों में रखनी होती थी। लेकिन अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। दफ्तरों में कागजों के ढेर से आजादी मिलेगी।

    ट्रेड सर्टिफिकेट : व्यवसाय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। ऑनलाइन ही सर्टिफिकेट जारी हो जाएगा।

    परिवहन निगम ने ड्राइवरों के लिए हमसफर एप लॉन्च किया है। इस ऐप को ड्राइवर के सामने मोबाइल फोन में इंस्टॉल किया जाएगा। ड्राइवर की हर हरकत पर यह एप नजर रखेगा। नींद आने पर ड्राइवर को अलर्ट करेगा। इसमें सुरक्षित बस संचालन पर रिवार्ड मिलेंगे। इसके अलावा अटेंडेंस एप लॉन्च किया गया है। जियो फेंसिंग क्षेत्र में आने पर परिवहन निगम के कर्मचारी अपने मोबाइल से ही अपनी हाजिरी लगा सकेंगे। वहीं, निगम ने फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च कर दिया है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar PUSHKAR SINGH DHAMI uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार परिवहन विभाग पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026

    बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, धार्मिक मर्यादाओं को लेकर संतों और पुरोहितों ने जताई आपत्ति

    September 25, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version