Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा खुलासा, चारधाम यात्रा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कार्रवाई

    May 17, 2026

    देहरादून में SSC परीक्षा नकल गिरोह का बड़ा खुलासा, STF ने मास्टरमाइंड के साथी को दबोचा

    May 17, 2026

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, May 18
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»मुख्यमंत्री धामी ने साधा रावत पर निशाना बोले जो मछली मुंह खोलती वह फंस जाती है
    उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री धामी ने साधा रावत पर निशाना बोले जो मछली मुंह खोलती वह फंस जाती है

    adminBy adminNovember 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मुख्यमंत्री धामी ने साधा रावत पर निशाना बोले जो मछली मुंह खोलती वह फंस जाती है
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना में भ्रष्टाचार को लेकर उठाए जा रहे सवालों के जवाब चिंतन शिविर के दौरान मसूरी में दिए। उन्होंने कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी की वजह से हमें सुनना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने चिंतन शिविर में कहा कि मेरी यह आदत नहीं कि मैं कहूं कि यह काम या योजना मेरे समय की नहीं है। जो भी खराब है,हम उसे ठीक करेंगे। उन्होंने कहा कि जो पहले हुआ, वो भी हमारा और जो खराब हुआ, उसे ठीक करने की जिम्मेदारी भी हमारी। सीएम ने कहा कि राज्य में पहले जो भी गलत हुआ है, उसे ठीक करने की जिम्मेदारी हमारी सरकार की है और सरकार बिगड़ी हुई चीजों को ठीक करेगी।

    आपको बता दें देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर बीते दिनों देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने सीएम को पत्र दिया था। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर सवाल उठाए थे। दूसरी ओर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने भी स्मार्ट सिटी के कामों पर प्रश्नचिह्न लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बार-बार अफसर बदलने से परियोजना के काम प्रभावित हो रहे हैं। इन प्रश्नों के जवाब सीएम ने मसूरी में दिए, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जहां अफसरों को नसीहत दी वहीं, राजनेताओं को भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो मछली मुंह खोलती है, अक्सर वही कांटे में फंसती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा-मेरा डेढ़ साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। इस दौरान मैंने आज तक ऐसा कुछ नहीं बोला जिस पर विवाद की स्थिति पैदा हुई हो। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि मैं बोलता बहुत कम हूं। इसलिए कभी फंसने की नौबत ही नहीं आई। मैं शारदा नदी के किनारे पला-बढ़ा हूं। शारदा मेरे घर से महज पचास मीटर दूर है। बचपन से ही मैं अक्सर नदी में मछली पकड़ता था। मैं देखता था कि जो मछली मुंह खोलती, वही फंस जाती थी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इस बयान के जरिए ज्यादा बोलने वालों को नसीहत दी।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar puhskar singh dhami uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    रुद्रप्रयाग पुलिस का बड़ा खुलासा, चारधाम यात्रा में ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कार्रवाई

    May 17, 2026

    देहरादून में SSC परीक्षा नकल गिरोह का बड़ा खुलासा, STF ने मास्टरमाइंड के साथी को दबोचा

    May 17, 2026

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version