Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: आज रहेगा चक्का जाम… टैक्सी मैक्सी, सवारी कार, ओटो विक्रम, ई रिक्शा ट्रक, सब बंद
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: आज रहेगा चक्का जाम… टैक्सी मैक्सी, सवारी कार, ओटो विक्रम, ई रिक्शा ट्रक, सब बंद

    adminBy adminNovember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: आज रहेगा चक्का जाम… टैक्सी मैक्सी, सवारी कार, ओटो विक्रम, ई रिक्शा ट्रक, सब बंद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर की अनिवार्यता और देहरादून, हरिद्वार जिले में दस साल से पुराने विक्रम, ऑटो बंद करने के विरोध में मंगलवार को प्रदेशभर में चक्काजाम होगा। इस दौरान प्रदेशभर के वाहन स्वामी देहरादून में विधानसभा कूच करेंगे। परिवहन विभाग ने देहरादून के डोईवाला और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में निजी सहभागिता से ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर शुरू किए हैं। वाहनों की फिटनेस अनिवार्य करने के विरोध में विक्रम, ऑटो, बस, ट्रक, सिटी बस संचालक विरोध कर रहे हैं।

    उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पवांर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि संघ लगातार प्रदेश मे लागू कम्प्यूटर फिटनेस टेस्ट का विरोध कर रहा है। जिसको लेकर उनके और अन्य संघ के पदाधिकारियों द्वारा परिवहन मंत्री, सचिव और आयुक्त से मूलाकात कर कम्प्यूटर फिटनेस टेस्ट ना किये जाने का अग्राह किया है। परन्तु सरकार इस ओर ध्यान नही दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी से फिटनेस टेस्ट का अनुबंध किया है। लगता है कि बड़ा भ्रष्टाचार सरकार में बैठे मंत्री और अधिकारियों द्वारा किया गया है। जिसको लेकर सरकार अपनी बात पर अडियल रूख अपनाए हुए हैं। परंतु पूरे प्रदेश के ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग सरकार द्वारा लागू कम्प्यूटर फिटनेस टेस्ट का विरोध कर रही है। व सरकार का फैसला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिसको लेकर 29 नंवबर को ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग प्रदेश भर में चक्का जाम कर हड़ताल पर रहेंगे।

    उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सभी संघ के लोगो के साथ परिवहन सचिव और आयुक्त का घेराव कर अपनी बात रखी गई परंतु कोई भी अधिकारी और सरकार उनकी बात नहीं सुनी है। जिसको लेकर सभी ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों में भारी आक्रोश है। सभी देहरादून के बन्नू स्कूल में एकत्र होकर विधानसभा कूच करेंगे। वहीं, परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने सभी डीएम, एसएसपी, आरटीओ, एआरटीओ को पत्र भेजकर चक्काजाम होने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा है। उधर, विक्रम जनकल्याण सेवा समिति ने कहा है कि वह चक्काजाम में नहीं केवल विधानसभा कूच में शामिल होंगे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ चक्का जाम देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version