Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: पिस्टल की नोक पर अश्लील वीडियो बनाकर युवती का रेप किया, मुकदमा दर्ज
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: पिस्टल की नोक पर अश्लील वीडियो बनाकर युवती का रेप किया, मुकदमा दर्ज

    adminBy adminDecember 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: पिस्टल की नोक पर अश्लील वीडियो बनाकर युवती का रेप किया, मुकदमा दर्ज
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड की बेटी के साथ दिल्ली एनसीआर में घिनौना कृत्य किया गया है. यहां असलहे की नोंक पर युवक ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया. मामला हरियाणा के गुरुग्राम में दर्ज किया गया था, लेकिन शुरुआती घटनास्थल हरिद्वार का होने के चलते गुरुग्राम पुलिस ने मामला हरिद्वार की रानीपुर कोवताली को ट्रांसफर कर दिया है. रानीपुर कोतवाली ने आरोपी युवक, उसकी मां और फूफा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है. हालांकि अभीतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने गुरुग्राम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी का नाम कपिल सिंह पुत्र अनिल निवासी गांव श्यामपुर कांगड़ी है.

    आरोप है कि कपिल सिंह अक्सर स्कूल आते-जाते समय उसे परेशान किया करता था. युवती ने परिजनों ने आरोपी युवक के परिजनों को इसकी बात की शिकायत भी की थी, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को नहीं समझाया और उसी का साथ दिया. आरोप है कि उसके बाद भी युवक उसे परेशान करता रहा और साल 2019 में उसे घर पर अकेला पाकर पिस्टल की नोंक पर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली. इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी का जब भी मन करता वो उसकी साथ जबरन संबंध बनाता. आरोप है कि आरोपी ने अपने फूफा मनोज चौहान से भी मुलाकात कराई, जिसके बाद फूफा ने भी 2019 में उसके साथ जबरदस्ती करनी चाही. युवती की शिकायत के मुताबिक इसी साल वह गुरुग्राम में अपनी बहन के घर चली गई. वहीं मई महीने में कपिल भी गुरुग्राम पहुंच गया और डरा कर उसे होटल के कमरे में ले गया, जहां उसने फिर से उसकी अस्मत लूटी.

    इसके बाद आरोप कपिल का हौसला बढ़ता गया. जुलाई में वो पीड़िता को गाजियाबाद यूपी ले गया, जहां उसका फूफा मौजूद था. यहां आरोपी और उसके फूफा ने जबरदस्ती कुछ कागजात पर उसके साइन करा दिए और शादी होने की बात कही. आरोप है कि तब भी फूफा ने उसके साथ जबरदस्ती करनी चाही.अगसत माह में फिर से गुरुग्राम पहुंचे कपिल ने उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और नौ नवंबर को कपिल सिंह की मां सुनीता ने मोबाइल फोन पर संपर्क कर उसे कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन दिल्ली बुलाया, जहां पहुंचने पर जबरन कार में बैठाकर हरिद्वार ले जाने लगे, लेकिन वह जैसे तैसे बच निकली. गुरुग्राम पुलिस ने प्रारंभिक घटनास्थल हरिद्वार का होने के चलते केस यहां ट्रांसफर कर दिया. कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

    devbhumi news devbhumi samachar haridwar news pahad news pahad samachar rape uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version