Author: admin
उत्तराखंड में बर्फबारी: चोपता से लेकर औली और मसूरी तक बर्फबारी… चांदी सी चमकीं उत्तयराखंड की वादियां
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अंदेशा जताया है। ज्यादातर पर्वतीय इलाकों में गर्जन के साथ बारिश के शुरू हो गयी है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 20, 21 और 22 जनवरी को राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों अच्छी बर्फबारी का अनुमान है। पहाड़ों में खासकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले ज्यादा प्रभावित रहेंगे। 20 जनवरी को मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। हालांकि 21 और 22 जनवरी को…
पहाड़ की महिलाओं का जीवन यहां के पथरीले, टेढ़े मेढे और ऊंचे नीचे रास्तों की तरह ही कठिनाई भरा होता है। सुबह से लेकर शाम तक व्यस्ततम जीवन में कई बार महिलाओं को हादसों का सामना भी करना पड़ता है जिनमें उनकी जान पर भी बन आती है। ऐसी ही दुखद खबर पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से सामने आ रही है जहां भवाई गांव निवासी एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि घटना के वक्त मृतका पशुओं के लिए घास लेने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह…
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। लगभग रोज ही राज्य के किसी ना किसी हिस्से से दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आती रहती है। सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां खैरना के पास चमड़िया में हुई एक बस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक 13 वर्षीय बालिका सहित 4 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके…
उत्तराखंड में एक और पेपर लीक कांड से युवाओ में गुस्सा है। भ्रष्ट अफसर ने काली कमाई के लिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने से पहले सोचा तक नहीं। हैरानी की बात तो ये है कि जिस अधिकारी को लोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल की भर्ती परीक्षा पेपर की पूरी जिम्मेदारी दी थी, उसी ने सेंधमारी कर दी। अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने पेपर लीक करने के लिए 25 लाख रुपये एडवांस लिए और मोबाइल से पेपर के फोटो खींचकर इसे लीक कर दिया। पेपर लीक करने का ये पूरा सौदा कितने में हुआ था, एसटीएफ इसकी जांच कर…
पहाड़ में शर्मनाक घटना, मंदिर में एंट्री करने पर दलित युवक को कोयले से दागकर बुरी तरह पीटा
भले ही हम 21वीं सदी के वैज्ञानिक युग में जी रहे हों परंतु हमारे समाज में आज वही पुराना जातिगत भेदभाव व्याप्त है। सामाजिक भेदभाव की ऐसी ही एक खबर आज राज्य के उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है जहां मंदिर में प्रवेश करने पर गांव के ही अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई कर उसे कोयले से दागा गया है। इतना ही नहीं यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि गांव के ही कुछ सवर्ण युवाओं ने अनुसूचित जाति के एक युवक को मंदिर के अंदर करीब 16 घंटे तक बंधक बनाए रखा। फिलहाल गंभीर रूप से…
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। आए दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की दुखद खबरें सुनने को मिलती रहती है। वास्तव में कुमाऊं मंडल से गढ़वाल मंडल तक आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां से दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं की दुखद खबर सामने ना आती है। दर्दनाक सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर से सामने आ रही है जहां हुए भयावह सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद जहां मृतका…
मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए रहेंगे और जबरदस्त सर्दी पड़ने के आसार हैं। वहीं, 24 घंटे के दौरान हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा पड़ेगा। मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए रहेंगे और जबरदस्त सर्दी पड़ने के आसार हैं। वहीं, 24 घंटे के दौरान हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा पड़ेगा। जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर मचे हाहाकार के बीच मैदान से पहाड़ तक आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन दिनों तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम…
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। दर्दनाक सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां यात्रियों से भरी एक बस एकाएक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में जहां बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं कई अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस भीषण सड़क हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके की ओर रवाना हो गई…
जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव से लोगों पर खतरा बढ़ता जा रहा है। सरकार ने जोशीमठ शहर में जानमाल की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। शहर के लगभग डेढ़ किलोमीटर के भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र को आपदाग्रस्त घोषित किया गया है।जोशीमठ में तबाही के बीच लोगों के मन में सवाल है कि आखिर उनके शहर में ये क्यों हो रहा है। क्या बद्रीनाथ और जोशीमठ को लेकर जो भविष्यवाणी है वह सच होने की राह पर है। बता दें कि जोशीमठ में स्थित नृसिंह मंदिर जहां भगवान बद्रीनाथ की शीतकालीन गद्दी है। यहां मंदिर में भगवान नृसिंह की एक…
खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने और पत्नी के नाम में बदलाव कराया है। उनकी पत्नी अब विष्ट उपनाम लगाएंगी। चैंपियन ने अपने नाम से कुंवर हटाकर राजा लगा दिया है। लक्सर खानपुर से विधायक रहे चैंपियन की ओर से बताया गया कि शुक्रवार को नाम में बदलाव किया गया। वह अब तक अपने नाम के आगे कुँबर और आखिर में चैंपियन लगाते थे। बताया कि अब उनका नाम राजा प्रणव सिंह दौरा होगा। कुंवर और चैंपियन दोनों शब्द अब उनकी ओर से जारी हलफनामे में नहीं है। उनकी पत्नी का नाम कुंवरानी देवयानी सिंह लिखा…
