Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, June 18
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»बड़ी खबर: खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपना और पत्नी का नाम बदला… अब ये होगा नाम
    उत्तराखंड

    बड़ी खबर: खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपना और पत्नी का नाम बदला… अब ये होगा नाम

    adminBy adminJanuary 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बड़ी खबर: खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपना और पत्नी का नाम बदला… अब ये होगा नाम
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने और पत्नी के नाम में बदलाव कराया है। उनकी पत्नी अब विष्ट उपनाम लगाएंगी। चैंपियन ने अपने नाम से कुंवर हटाकर राजा लगा दिया है। लक्सर खानपुर से विधायक रहे चैंपियन की ओर से बताया गया कि शुक्रवार को नाम में बदलाव किया गया। वह अब तक अपने नाम के आगे कुँबर और आखिर में चैंपियन लगाते थे। बताया कि अब उनका नाम राजा प्रणव सिंह दौरा होगा। कुंवर और चैंपियन दोनों शब्द अब उनकी ओर से जारी हलफनामे में नहीं है। उनकी पत्नी का नाम कुंवरानी देवयानी सिंह लिखा जाता था। अब उनका नया नाम रानी देवयानी विष्ट होगा। प्रणव सिंह का कहना है कि उनकी दादी गढ़वाल के बिष्ट राजपूत परिवार से आती है। मातृ शक्ति की पहचान अपने खानदान से होनी चाहिए। देहरादून में इसकी प्रक्रिया पूरी की गई। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: जोशीमठ भू-धंसाव: तुरंत खाली होगा डेंजर जोन, बनेगा अस्थायी पुनर्वास केंद्र… मुख्यमंत्री ने की उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा

    सोशल मीडिया पर प्रणव सिंह चैंपियन लिखा कि आपसे अपना एक महत्वपूर्ण निर्णय साझा कर रहे हैं ; “इस नव-नूतन वर्ष की बेला पर रानी साहिबा एवं हमने अपने-अपने नाम में तर्कसंगत परिवर्तन किया है; क्योंकि देवभूमि उत्तरांचल का निर्माण मातृशक्ति के बलिदान से हुआ है। हमारी दादीजी भी पौड़ी लैंसडाऊन के पट्टी ज्योत-स्यूँ से ग्राम सीमार खाल की निवासी थी, जिनका नाम था रानी सरस्वती बिष्ट तो रानी साहिबा ने उनको सम्मान देने हेतु, भारत की patriarchal society के विरुद्ध जाकर, उत्तराखंड में मातृशक्ति को सम्मान देने हेतु अपना surname (जो पहचान होता है) बदल कर matriarchal dominance लागू करते हुए “ बिष्ट “ रखा है।  आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान की मौत, लेह लद्दाख में थे तैनात…

    अब से वो होंगीं रानी देवयानी बिष्ट एवम् हमनें विचारोप्रांत निर्णय लिया की अपने नाम में प्रत्याशित बदलाव करें क्योंकि हम प्रतिनिधत्व करते हैं एक सांस्कृतिक धरोहर का, जो उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड की साझी है और जब “टिहरी गढ़वाल राज्य” पर “गोरखा आक्रमण” सन् 1799 में किया गया था। दोनों ही “पवांर राजवंश” के राज्य थे तब टिहरी नरेश महाराज प्रदुमन शाह जी मदद माँगनें लंधौरा नरेश राजा रामदयाल सिंह जी के दरबार में पहुँचे लंधौरा राज्य ने 12,000 की विशाल सेना सेनापति मनोहर सिंह व राजा लंधौरा के सुपुत्र कुँवर संवाई सिंह जी के सह-नेतृत्व में तत्काल गढ़वाल की अस्मिता की रक्षा को भेजी। सन् 1800 में देहरादून के खुड़बुड़ा में ज़बरदस्त युद्ध “टिहरी – लंधौरा संयुक्त सेना” एवम् “गोरखा सेना” के मध्य हुआ। लंधौरा का और गढ़वाल का रिश्ता 222 , दो सौ बाईस साल पुराना है।  जिसका नवीनीकरण 101 वर्ष पूर्व तब हुआ , जब हमारे दादाजी ने दादीजी से विवाह किया हमारा नाम होगा
    राजा प्रणव सिंह लंधौरा

    आप सब की शुभकामनाओं के अभिलाषी 🙏

    ⚔️ 🚩 🏹

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026

    देहरादून में अधिवक्ता सोहेल हारून हत्याकांड का खुलासा, छोटे भाई ने ही ली बड़े भाई की जान

    June 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version