Author: admin

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित आश्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु की समाधि पर पुष्प चढ़ाए। इस दौरान विराट और उनकी पत्नी यही रात्रि प्रवास किया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और अपनी बेटी के साथ देर शाम ऋषिकेश पहुंचे। बता दें कि दोनों ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे। स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं यहां 11 सितंबर…

Read More

उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर तैनात उत्तराखंड का एक लाल शहीद हो गया है। जी हां यहां तंगधार जिले में तैनात जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई। शहीद जवान सुबेदार जितेंद्र जुयाल मूल रूप से कोटद्वार निवासी थे। जवान की शहादत की खबर पाते ही परिवार में मातम छा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार नगर निगम के शिवपुर निवासी जीतेंद्र जुयाल, भारतीय सेना की 17 गढ़वाल राइफल्स में सूबेदार के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती…

Read More

राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मंदिर धारी देवी मंदिर भी है । सन 2013 में धारी देवी मां की मूर्ति को उनके स्थान से हटाकर दूसरी जगह स्थापित किया गया था लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद बीते 28 जनवरी को माता धारी देवी की मूर्ति को उनके स्थान पर विराजमान कर दिया गया है। चार धाम की रक्षक कहीं जाने वाली मां धारी देवी की मूर्ति को 9 वर्ष बाद पुनः उनके स्थान पर विराजमान किया गया। कई श्रद्धालुओं और पंडितों ने इस दिन के लिए लंबा इंतजार किया था मंदिर में मूर्ति स्थापित करने से पूर्व…

Read More

राजस्थान में अलवर जिले के एक राजा थे, जिनका नाम महाराजा जयसिंह प्रभाकर (Alwar King Maharaja Jai Singh Prabhakar) था। इन महाराजा से सम्बंधित एक रोचक किस्सा बहुत ही प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि लक्ज़री कार बनाने वाली एक कंपनी जिसका नाम Rolls Royce था, उसे सबक सिखाने के लिए इन राजा ने कई नई गाड़ियाँ ख़रीदी तथा उनको कचरा ढोने उपयोग के लिए लगा दिया। यह किस्सा करीब 1920 के समय का है, तब महाराजा जय सिंह लंदन में थे। एक बार की बात है जब वे राजा की पोशाक ना पहन कर साधारण वस्त्रों में ही लंदन…

Read More

गणतंत्र दिवस की देर रात सड़क हादसे में दो सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो लोग घायल हैं। हादसा उत्तराखंड के पौड़ी जिले में उस समय हुआ जब देर रात पौड़ी से सतपुली मार्ग के बीच जखेटी नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसटीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए) बताया जा रहा है कि कार सतपुली से पौड़ी की ओर जा रही…

Read More

सरकार भले ही बेटियों की रक्षा के लिए क‌‌ई अभियान चला रही हों, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा फल फूल रहा हों या फिर बेटियों और बेटों में कोई भेदभाव ना होने की बातें बड़े बड़े दावों के साथ की जा रही हों परन्तु वास्तविकता यही है कि राज्य के क‌ई शहरों, जिलों में लिंगानुपात में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। जिसका असर अब शादी विवाह पर भी पड़ने लगा है। बात अगर उत्तराखण्ड की ही करें तो भी सीमांत जनपद पिथौरागढ़ इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है जहां 1000 लड़कों पर लड़कियों की संख्या महज 907…

Read More

भू-धंसाव के संकट का सामना कर रहे जोशीमठ की व्यथा जानने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी उत्तराखंड आएंगे। प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के अनुरोध पर राहुल फरवरी महीने में जोशीमठ आने को राजी हो गए हैं। राहुल की इस हामी के साथ ही जोशीमठ पर सियासत भी गरमा उठी है। भाजपा ने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र करार दिया है। साथ ही इसे कांग्रेस की नकारात्मक रणनीति का हिस्सा बताया है। खास बात यह है कि जोशीमठ भू-धंसाव क्षेत्र में अभी तक रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को छोड़कर भाजपा के किसी बड़े केंद्रीय नेता ने दौरा नहीं किया है।…

Read More

जोशीमठ में उपजे संकट का असर अब आर्मी पर भी पड़ सकता है। दरअसल इसी रूट के जरिए सेना सामरिक ठिकाने और सीमांत इलाके मलारी और नीति पास तक पहुंचती थी। सड़कों के खरब हो जाने और दरारों के चलते अब इस रूट पर भारी वाहनों को ले जाना खतरे से खाली नहीं है। बदरीनाथ हाईवे पर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के साथ सेना के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशना चुनौती बन सकता है। इस सीजन जब बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे तो पर्यटकों को जोशीमठ से होकर ही जाना होगा, लेकिन इस रूट की हालत अब बहुत अच्छी नहीं है। यह…

Read More

उत्तर भारत में मैदान से लेकर पहाड़ तक के लोगों के लिए अगला एक सप्ताह मौसम के लिहाज से भारी पड़ने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज रात से पूरे उत्तर भारत में बारिश की संभावना है। वहीं, 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 29 जनवरी तक देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार रात से एक बार फिर पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते मैदान से पहाड़ तक बारिश होगी तो वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि नकल विरोधी कानून को इतना सख्त बनाया जायेगा कि भविष्य में कोई इस बारे में सोचे भी नहीं। सख्त नकल विरोधी कानून में दोषी का उम्र कैद की सजा का प्राविधान तो होगा ही उसके द्वारा अर्जित संपत्ति को जब्त किये जाने का भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि नकल माफियाओं के लगातार सक्रिय रूप से तैनात होने तथा परीक्षा पेपर को लीक आउट कराये जाने से परीक्षा देने वाले अन्य अभ्यर्थी, जो दिन-रात मेहनत करते हैं, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इन्ही तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अब निर्णय…

Read More