Author: admin
उत्तराखंड में भर्ती घोटाले और पेपर लीक के खिलाफ बेरोजगार संघ प्रदर्शन कर रहा है. गुरुवार को राजधानी देहरादून में बहुत बड़ा बवाल हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो आरोप है कि बेरोजगार संघ के प्रदर्शनकारियों पथराव किया। पुलिस के अनुसार उनके 15 पुलिसकर्मी पथराव में घायल हुए हैं। भीड़ को उत्तेजित करने के आरोप में देहरादून पुलिस ने 13 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बाकायदा इनके नाम जारी किए हैं। उधर सीएम धामी ने देहरादून में गुरुवार को हुए पूरे घटनाक्रम के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे। अब पुलिस का दावा है कि बेरोजगारों के…
रोती बिलखती मां, बदहवास पत्नी पिंकी और छः वर्ष का एक मासूम बेटा सिद्धार्थ, जिसे शायद यह भी नहीं पता कि उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है। इस वक्त यही हाल है कोटद्वार के उस परिवार का, जिसने तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप में अपने एक पारिवारिक सदस्य को खो दिया है। जी हां… बात हो रही है तुर्की में काल का ग्रास बनने वाले विजय कुमार गौड़ के परिवार की। बता दें कि बीते रोज जैसे ही विजय गौड़ का शव तुर्की से उनके आवास पर पहुंचा तो जहां शोकाकुल परिजन फूटफूट कर रो पड़े वहीं…
‘एक ही तो दिल है, और कितनी बार जितोगे’। यह बात अक्सर भारतीय सेना के लिए कही जाती है। युद्ध का मैदान हो या फिर देश-विदेश में शांति स्थापित करने की बात, आपदा के समय राहत कार्यों, घायलों के इलाज के साथ-साथ मानसिक रूप से लोगों को मजबूत बनाने का काम हो या फिर हर व्यक्ति को देशप्रेम से ओत-प्रोत करना। भारतीय सेना इन सबमें खरी उतरती है। इसी तरह से इन दिनों उत्तराखंड की मेजर बिटिया अपने सेवा भाव और स्नेह से तुर्किये में घायलों का इलाज करने के साथ ही उन्हें सदमे से उबरने में सहयोग कर रही हैं। तुर्किये…
उत्तराखंड के रानीखेत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पर एक डॉक्टर की अपनी शादी के दिन मंडप में फेरो लेने के दौरान मृत्यु हो गई है बता दें कि डॉक्टर को मंडप में फेरे लेने के दौरान हार्ट अटैक आ गया और मंडप में ही उन्होंने अपने प्रिय जनों और अपनी होने वाली पत्नी के सामने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से परिजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ है। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: तुर्की भूकंप: मलबे में दबा मिला उत्तराखंड के युवक का शव, हाथ पर गुदे ओम से हुई पहचान…
तुर्की में बीते दिनों आए भूकंप ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है। अभी भी तुर्की के कई इलाके ऐसे हैं जहां राहत और बचाव कार्य जारी है। तुर्की के मलत्या में चल रहे ऐसे ही एक राहत कार्य के दौरान भारतीय मूल के युवक का शव मलबे से मिला है। तुर्की में भारतीय दूतावास फिलहाल शव को स्वदेश वापस लाने को लेकर तैयारियां कर रहा है। भारतीय दूतावास के अनुसार मृतक युवक की पहचान विजय कुमार के रूप में की गई है। विजय उत्तराखंड का रहने वाला था और बिजनेस ट्रिप पर कुछ दिन पहले तुर्की गया था।…
भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दिसंबर में हुए कार हादसे में लगी चोटों से उबर रहे ऋषभ पंत हादसे के बाद पहली बार ठीक रूप से दिखाई दिए हैं। ऋषभ पंत ने अपने पैरों पर चलते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर डाली है। ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें डाली हैं। इन तस्वीरों में ऋषभ चलते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उनके हाथों में बैसाखी है, जिसके सहारे वो चल रहे हैं। एक पैर पर पट्टी भी बंधी हुई है। इसके साथ उन्होंने लिखा…
हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र में तीन महीने के मासूम का आठ लाख रुपये में मां ने ही सौदा तय कर दिया। पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने दबिश देकर मां, नाना और बिचैलिए के साथ ही खरीदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांच लाख की नकदी भी बरामद की है, जो खरीदार से बतौर एडवांस ली गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को रोशनाबाद स्थित कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि राज बिहार फेस-1 फुटबाल ग्राउंड के…
राज्य में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वास्तव में पर्वतीय क्षेत्रों में आबादी की ओर बढ़ते जंगली जानवरों न केवल जी का जंजाल बन चुके हैं बल्कि जंगली जानवरों के हमले में ग्रामीणों के मौत के मुंह में समाने की दुखद खबरें भी लगातार सामने आ रही है। ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां सल्ट विकासखण्ड के झड़गांव की एक महिला को आदमखोर बाघ ने अपना निवाला बना लिया है। काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग कर्मियों की सहायता से महिला का क्षत विक्षत…
उत्तराखंड प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं शुचिता को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 09 फरवरी, 2023 को उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। इस अध्यादेश में दोषियों के विरूद्ध सख्त प्रावधान किए गए हैं। इस कानून के तहत यदि कोई व्यक्ति, प्रिटिंग प्रेस, सेवा प्रदाता संस्था, प्रबंध तंत्र, कोचिंग संस्थान इत्यादि अनुचित साधनों में लिप्त पाया जाता है तो उसके लिए आजीवन कारावास तक की सजा तथा दस करोड़ रूपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया…
उत्तराखंड: भर्ती धांधली को लेकर सड़क पर संग्राम, देहरादून जाम से कराहा,छात्रों पर लाठीचार्ज
उत्तराखंड में विद्याथियों का गुस्सा भड़क गया है। सड़कों पर उतर कर छात्र और युवा प्रदेश में भतियों में होने वाली धांधली के मामलों का विरोध कर रहे हैं। राजधानी देहरादून में गांधी पार्क के पास आंदोलनकारी छात्रों का गुस्सा भड़का। वे सड़क पर उतर आए। यातायात को बाधित कर दिया। इस पर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। छात्रों ने पुलिसबल पर पथराव भी किया। इससे पहले घंटाघर से राजपुर और एस्लेहॉल से घंटाघर की तरफ का ट्रैफिक जाम कर दिया था। प्रशासन को यातायात सुचारू कराने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस प्रशासन ने…
