Author: admin
मार्च की पहली तारीख में तेल कंपनियों ने देशभर में महंगाई का तगड़ा झटका दिया है। 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 2022 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 150 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। एक साल में गैस सिलेंडर की कीमतों में 153 रुपए की वृद्धि हुई। वहीं साल 2023 की बात करें तो घरेलू गैस की कीमतों में पहली बार इजाफा किया गया है। इससे पहले…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शासन ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की चार और उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की तीन भर्ती परीक्षाओं की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराने का निर्णय लिया है। अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने महानिबंधक हाईकोर्ट को लिखे पत्र में इन सभी परीक्षाओं की जांच के लिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज को नामित करने के लिए मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध करने को कहा है। उत्तराखंड में बीते कुछ समय में सात भर्ती परीक्षाओं में घपले की बात सामने आई है। इनमें से चार…
पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। अब खबर उत्तराखंड के जोशीमठ से है। जहां देर शाम मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग पर बरातियों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। इस दौरान हादसे में दो बरातियों की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। आगे पढ़िये… जानकारी के अनुसार थैंग गांव के कांडाखोला तोक में आनंद सिंह के बेटे प्रवेश की शादी थी। मंगलवार सुबह उर्गम घाटी के किमाणा गांव गई थी। शाम का बराती मैक्स से लौट रहे थे कि…
चारधाम यात्रा इस बार 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. इस बार केदारनाथ हेली सेवा के लिए इस बार भी नौ एविएशन कंपनियों के साथ अनुबंध किया जाएगा। इसके लिए एविएशन कंपनियों से दो मार्च तक निविदाएं मांगी गई है। हेली सेवा संचालन के लिए कंपनियों का चयन और किराया तय होने के बाद अप्रैल से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इस बार भी नौ कंपनियों के साथ ही हेली सेवा के लिए…
आज तक कोई केस नहीं हारा मैं…अपनी ही सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे सुब्रमण्यम स्वामी
हरिद्वार पहुंचे देश के पूर्व कानून मंत्री और सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर हरकी पैड़ी को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का कोई औचित्य नहीं है। कॉरिडोर निर्माण के लिए कई मंदिरों के भवनों में संशोधन करना पड़ सकता है जो ठीक नहीं है। कहा कि क्षेत्र में अच्छीयातायात व्यवस्था बने यह अधिक आवश्यक है। वहीं विधानसभा के कर्मियों को बर्खास्त करने के फैसले को गलत करार देते हुए उन्होंने इसे संविधान के आर्टिकल 14 का उल्लंघन बताया और मुख्यमंत्री धामी से कर्मियों को पुनः बहाल करने की मांग की।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत में आर्मी स्कूल खोला जाएगा। इसके लिए निशुल्क भूमि आवंटित की जाएगी। शुक्रवार को गोरलचौड़ मैदान में हुई सभा में उन्होंने कहा कि पुरानी जेल वाली जमीन पर कुमाऊंनी शैली की वास्तुकला में ओपन एयर थियेटर बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि इंसाफ के दरबार गोरलदेव धाम के आसपास पर्यटन अवस्थापनों का विकास किया जाएगा। ताकि ये देव स्थान मानसखंड कॉरिडोर से जुड़ सकें। विस्तारीकरण के लिए मंदिर के पास लोक निर्माण विभाग की आवासीय कॉलोनी को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा और इस स्थान को पर्यटन अवस्थापना विकास के काम में…
उत्तराखंड में फौरी राहत के बाद एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। चटख धूप के दिन में पसीने छुटा रही है। जबकि, शाम को ठिठुरन बरकरार है। अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी वन विभाग की भी चिंता बढ़ा रही है। 71 प्रतिशत वन क्षेत्र वाले प्रदेश में जंगल की आग का खतरा भी अधिक रहता है। वर्षा कम होने के कारण इस बार चुनौती और बड़ी होने की आशंका है। आपको बता दें 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू होने के बाद सप्ताहभर में ही करीब 51 हेक्टेयर वन…
उत्तराखंड: स्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी अधिकारी बनकर की लाखों की ठगी, सरगना समेत दो गिरफ्तार
उत्तराखंड में एक कारोबारी के घर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक कार, ढाई लाख की नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरोह के पांच बदमाश अब भी फरार हैं। पुलिस पांचों की तलाश कर रही है। बुधवार को गंगनहर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सुनहरा रोड निवासी सुधीर कुमार जैन के घर आठ फरवरी को दो कार में सात लोग फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पहुंचे थे। उक्त लोगों…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शहीद पार्क ज्ञानसू में वॉर मेमोरियल में होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हर्षिल आमी में तैनात 11 वीं वटालियन जेकलाई के चार जवान अचानक कंरट लगा। मौके पर मौजूद सेना के जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर से आर्मी की हर्षिल में तैनात 11वीं वटालियन जम्बू एंड काश्मीर लाइट इनफेंट्री (जेकलाई) की एक टीम बुधवार को शहीद पार्क ज्ञानसू में वॉर मेमोरियल में श्रद्धांजलि की तैयारी कर रही थी। सांय के समय सभी जवान…
चारधाम यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण के लिए खुला पोर्टल, अपनी तारिख जल्दी बुक कर लें कहीं देर न हो जाये
उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पर्यटन विभाग का पोर्टल सुबह सात बजे खुल गया है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा होने तक तीर्थयात्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। पिछले साल चारधामों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार दर्शन के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या को बढ़ाने का फैसला हो सकता…
