Author: admin

उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के नुराणू गांव में आग लगने से तीन मकान जलकर ख़ाक हो गए हैं। यहाँ हुई इस भीषण आगजनी से घर में रखी हुई नकदी और घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया है। वो तो गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घंटों की मशक्कत की बाद ग्रामीणों द्वारा आग बुझाई गई है। मंगलवार रात्रि करीब दो बजे तीन आवासीय भवनों में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड से तीन परिवारों की जीवन भर की कमाई मिनटों में खाक हो गई। आग की लपटें देखकर घरों में सो…

Read More

अब एप से टिकट की बुकिंग कर आप ई-बसों में दिल्ली से जयपुर चंडीगढ़ और देहरादून तक का सफर कर सकते हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रीमियम बस सेवा की शुरुआत सोमवार से आईएसबीटी कश्मीरी गेट से की जा रही है। इस मौके पर प्रधान सचिव (परिवहन) सह परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा बसों और ग्रीन सेल मोबिलिटी के सीईओ देवेंद्र चावला बस को हरी झंडी दिखाएंगे। दिल्ली सरकार की तरफ से अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत करने के लिए नीति तैयार की गई है। इसके तहत 200 किलोमीटर के दायरे में सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। 200 किलोमीटर के दायरे में…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में नौ प्रस्तावों पर चर्चा हुई। प्रदेश सरकार राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण की मुराद पूरी करने जा रही है। राजभवन से लौटे विधेयक में संशोधन करके दोबारा भेजा जाएगा। बता दें कि पिछली कैबिनेट में यह प्रस्ताव न आने से मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी। उन्हीं के निर्देश पर यह प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लाया गया। प्रदेश में 10 हजार से अधिक राज्य आंदोलनकारी हैं, जिन्हें आरक्षण का लाभ मिलेगा। बैठक में उपसमिति की रिपोर्ट रखी गई। उप समिति राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की…

Read More

प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री ”द एलीफेंट व्हिस्परर्स” को इस साल ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। यह नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है। इसे कार्तिकी गोंसालविज ने निर्देशित और गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में जैसे ही ”द एलीफेंट व्हिस्परर्स” डॉक्यूमेंट्री के नाम की घोषणा हुई तो उत्तराखंड का नाम भी देश दुनिया में रोशन हो गया। पौड़ी के नौगांव निवासी करन थपलियाल के कैमरे से शूट हुई इस डॉक्यूमेंट्री ने न केवल देश बल्कि उत्तराखंड का भी नाम ऊंचा कर दिया है। डॉक्यूमेंट्री की कहानी अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन…

Read More

उत्तराखंड में दो साल बाद हो रहा बजट कई मायने में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार इस बजट-2023 में कई नई योजनाओं को लाने जा रही है। मार्च 2021 के बाद अब मार्च 2023 में गैरसैंण विधानसभा परिसर को खिलखिलाते देख स्थानीय लोग खुश तो हैं, लेकिन सवाल भी है कि आखिर बजट सत्र ही क्यों? सत्र की तैयारियों के तहत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बीते रोज ही गैरसैंण पहुंच गई थीं। रविवार सुबह से ही डीजीपी अशोक कुमार, डीएम हिमांशु खुराना और उनके बाद विस अध्यक्ष खंडूड़ी सिलसिलेवार विस सत्र की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा…

Read More

प्रदेश के ऊधमसिंह नगर में बड़े पैमाने पर धान खरीद घोटाला सामने आया है। मामला धान खरीद सत्र 2021-22 का है। यहां किसानों की ओर से ऐसी भूमि पर धान उगाना दर्शाया गया है, जिस पर पहले से स्कूल, कब्रिस्तान, एनएच-74 और शमशान घाट बने हुए हैं। प्रदेश में समर्थन मूल्य योजना के तहत बीते वर्ष धान खरीद सत्र में क्रय एजेंसी उत्तराखंड सहकारिता संघ (यूसीएफ) के माध्यम से संचालित धान क्रय केंद्र नकटपुरा में मानक से अधिक तौल की गई। जिले के एक अकेले धान खरीद केंद्र नकटपुरा की जांच में 46 किसानों का 6520 कुंतल अतिरिक्त धान तौला…

Read More

देवभूमि की एक बेटी ने फिर से उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। रानीखेत निवासी निवासी 44 साल की रीति भंडारी सहाय, विश्व मैराथन मेजर बोस्टन, बर्लिन, न्यूयॉर्क, शिकागो, लंदन को पूरा करने वाली उत्तराखंड की पहली महिला बन गई हैं। रीति भंडारी को उनकी इस कामयाबी पर पूरा उत्तराखंड बधाई दे रहा है। मैराथन धावकों के लिए एक चैम्पियनशिप-शैली की प्रतियोगिता 2006 में शुरू हुई थी। रीति को उपलब्धि हासिल करने के लिए सभी छह मैराथन के समान सिक्स स्टार मेडल से सम्मानित किया गया है। बता दें कि इससे पहले उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की केवल छह महिलाएं…

Read More

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को नन्दा गौरा योजना के प्रथम और दितीय चरण के अन्तर्गत आवेदनकर्ताओं द्वारा फर्जी आय प्रमाण पत्र संलग्न कर योजना में फर्जी तरीके से लाभ प्राप्त करने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इनका संज्ञान लेते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को आय प्रमाण पत्रों की गहनता से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये थे। जांच में ये तथ्य सामने आया कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में वित्तीय वर्ष 2022-23 में नन्दा गौरा योजना के अन्तर्गत जिले में कुल 1328 आवेदन पत्र प्राप्त हुये। प्रमाण पत्रों की गहराई…

Read More

ऐसा कहा जाता है कि यदि आप अपने जीवन में बदलाव लाना चाहते हैं, तो आपको अपनी परिस्थितियों को बदलने के लिए दृढ़ संकल्पित होने की आवश्यकता है, चाहे वे कितनी भी कठिन क्यों न लगें। आज हम आपको हरिद्वार की एक ऐसी महिला के बारे में बता रहे हैं जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए दिनभर ई-रिक्शा चलाती है।  आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की प्रतिभा ने सीनियर महिला बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल..आप भी दें बधाई हरिद्वार की एक महिला रूपा अपने परिवार का भरण-पोषण करने और अपने बच्चों को पालने के लिए ई-रिक्शा…

Read More

उत्तराखंड में हर रोज औसतन 230 लोग पहाड़ से पलायन कर रहे हैं। 2018 से पहले तक यह आंकड़ा 138 था। पलायन आयोग की ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पलायन रोकने के लिए बने पलायन आयोग के अस्तित्व में आने के बाद उत्तराखंड में पलायन की रफ्तार और तेज हो गई है। ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग ने इसी सप्ताह 2018 से अब तक की स्थिति पर आधारित रिपोर्ट सार्वजनिक की है। आयोग के इन्हीं आकड़ों का विस्तृत अध्ययन कर, एसडीसी फाउंडेशन ने फैक्टशीट जारी की है। फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल के मुताबिक उत्तराखंड में 2008…

Read More