Author: admin

रुड़की में होली पर अलग-अलग जगह गंगनहर में नहाने गए दो युवक डूबकर लापता हो गए। खबर सुनते ही दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की गंगनहर में तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी विनय (22) बुधवार को अपने दोस्तों के साथ सोलानी पार्क के पास गया था। वह गंगनहर किनारे घाट पर नहा रहा था। अचानक नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगा। उसके दो दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह…

Read More

राज्य की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आए दिन हम आपको राज्य की इन होनहार बेटियों की अभूतपूर्व सफलताओं की खबरों से रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको अपनी काबिलियत के दम पर समूचे उत्तराखण्ड को गौरवान्वित करने वाली ऐसी ही एक होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने 13वीं जूनियर मिस्टर इंडिया और सीनियर महिला बॉडीबिल्डिंग, नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली प्रतिभा थपलियाल की। प्रतिभा की इस अभूतपूर्व…

Read More

शीतकाल में वर्षा और बर्फबारी कम होने का असर नजर आने लगा है। मार्च के पहले पखवाड़े में ही देहरादून समेत पूरे राज्य में अधिकतम तापमान कुलांचे भर रहा है। उत्तराखंड में वनों में आग की चुनौती इस बार ज्यादा दिखने लगी है। 15 फरवरी से अब तक प्रदेश में 107.25 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। आगे भी वर्षा की संभावना कम है। ऐसे में फील्ड ड्यूटी से जुड़े वनकर्मियों को इस बार अवकाश नहीं मिलेगा। पर्वतीय क्षेत्र में आग के लिहाज से संवेदनशील जंगल की निगरानी को लेकर विशेष निर्देश मिले हैं। जबकि मैदानी क्षेत्र में अराजक तत्वों के…

Read More

चंपावत जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां रविवार को खटोली मार्ग में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग के शुभम का बेमिसाल आविष्कार है फाइटर ड्रोन, इसमें गन के साथ लगे हैं बम ड्रापर जानकारी के मुताबिक, कार में 5 लोग अमोडी से खटोली की तरफ जा रहे थे। तभी गाड़ी का ब्रेक फेल होने से कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में शंकर सिंह निवासी…

Read More

AAP सांसद संजय सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मनीष सिसोदिया को CBI मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। एजेंसी उनसे झूठे कबूलनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए फोर्स कर रही है। उनसे कहा जा रहा है कि हम आपको सारे आरोप लिखित में दे रहे हैं, आप इस पर हस्ताक्षर कर दें। इधर, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर 9 विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। इन नेताओं में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। चिट्ठी में लिखा है कि मनीष सिसोदिया की…

Read More

राजधानी देहरादून में मैक डोनाल्ड और केएफसी की फ्रेंचाइजी पाने के झांसे में आकर दो कारोबारी साइबर ठगी के शिकार हो गए। पीड़ितों ने करीब 62 लाख रुपये गंवा दिए। दोनों ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। सीओ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन अंकुश मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जिन खातों में रकम जमा हुई, उन्हें पुलिस ने फ्रीज करा दिया है। उन्होंने बताया कि फ्रीज कराते समय इन बैंक खातों में बहुत कम बैलेंस था। उन्होंने बताया है कि दोनों कारोबारियों को ठगने के आरोपियों के बारे में…

Read More

उत्तराखंड के होनहार बच्चे विज्ञान के क्षेत्र में दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं। अपनी काबिलियत से सफलता के नए नए मुकाम हासिल करने वालों की फेहरिस्त में रुद्रप्रयाग शुभम काला ने भी अपना नाम जोड़ लिया है। 8 किलोमीटर ऊपर उड़ने वाला, ऐसा ड्रोन जिसमें गन पॉइंट लगा होगा, ड्रॉपर लगे होंगे। जिससे दुश्मन थर थर कांपेंगे, वो ड्रोन संभव करेंगे रुद्रप्रयाग के होनहार छात्र शुभम काला। वे ऐसा ड्रोन बना रहे हैं जो दुश्मन देशों के दांत खट्टे कर देगा। इसमें गन प्वाइंट के साथ ही बम ड्राॅपर भी लगे होंगे। यह उड़ते हुए ही…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2022 के शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए 17 शिक्षकों का चयन किया है। इनमें छह शिक्षिकाएं हैं। प्रारंभिक से 10, माध्यमिक से छह शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार मिलेगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर के प्रवक्ता डा शैलेंद्र सिंह धपोला को भी यह पुरस्कार मिला है। देहरादून जिले से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोईवाला की सहायक अध्यापिका ऊषा गौड़ और माध्यमिक में राजकीय इंटर कालेज क्वानू, चकराता के प्रवक्ता संजय कुमार मौर्य पुरस्कृत किए जाएंगे। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्राथमिक शिक्षा में…

Read More

शादी के दिन बरात नहीं लाने के इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके है। अब खबर हल्द्वानी के बनभूलपुरा से है। जहां दहेज को लेकर दूल्हा बरात ही नहीं लाया। इधर दुल्हन सजी सवरी इंतेजार करती रही। लेकिन बरात नहीं आयी। बरेली रोड उजाला नगर निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि 1 मार्च को उसकी बहन की बारात आनी थी, लेकिन बरात नहीं आयी। जब उन्होंने फोन फोन किया तो दूल्हे के पिता ने बताया कि बरात की तारीख भूल गए हैं। अब वह बरात 10 मार्च को दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार देनी होगी, तभी…

Read More

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा और दुर्घटना में समय से इलाज न मिलने के कारण हर साल कई व्यक्ति अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की तस्वीर खींची। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ ही हेली एंबुलेंस संचालित करने का निर्णय लिया गया। वर्ष 2016 में इस दिशा में पत्रावली बनानी शुरू की गई। दो साल पत्रावली को बनाने में लग गए। वर्ष 2018 में हेली एंबुलेंस संचालित करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया। दिसंबर 2018 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से इसके लिए आर्थिक…

Read More