Author: admin
देश के साथ ही उत्तराखंड में भी पिछले तीन-चार दिन से जिस तरह रोजाना कोरोना संक्रमण के मामले मिल रहे हैं, यह चिंता का विषय है। गुरुवार को भी राज्य में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। पाजीटिविटी रेट 4.55 प्रतिशत है। इतना जरूर कि जो लोग कोरोनो संक्रमित मिल रहे हैं, वह जल्द रिकवर भी हो जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून में 10, अल्मोड़ा में दो और नैनीताल व हरिद्वार में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। वहीं, पांच मरीज…
फेंटेसी लीग ड्रीम 11 ने एक बार फिर उत्तराखण्ड के एक और युवा को मालामाल कर दिया है। जी हां… राज्य के युवाओं का ड्रीम 11 पर टीम बनाकर करोड़पति बनने का सिलसिला जारी है। आज खबर आज के उधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां पुलभट्टा थाने में तैनात उत्तराखण्ड पुलिस के एक जवान ने ड्रीम 11 पर टीम बनाकर 1 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। जवान की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह उत्तराखण्ड पुलिस में बतौर वाहन चालक कार्यरत हैं। एकाएक करोड़पति बनने की इस खबर से जहां…
चारधाम यात्रा: 9 कंपनियों को सौंपा गया केदारनाथ हेली सेवा संचालन, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा की तैयारियाँ अपने जोरों पर हैं इसी कड़ी में अब केदारनाथ हेली सेवा का संचालन नौ कंपनियों को सौंप दिया गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर तीन साल तक हेली सेवा संचालन के लिए कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। अप्रैल के पहले सप्ताह से आईआरसीटीसी से हेली सेवा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने की तैयारी है। इस बार 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए यूकाडा ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलीपैड…
रेखा लोहमी पाण्डे ने महिलाओं के लिए एक नई मिशाल पेश की है। जिसके बाद उनकी पूरे प्रदेश भर में वाहवाही हो रही है। जी हां रेखा पाण्डे अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत की रहने वाली हैं, वे टैक्सी चलाने का काम पिछले एक महीने से कर रही हैं। रानीखेत से हल्द्वानी डेली सर्विस… दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई जैसे महानगरों में यह आम बात हो सकती है, लेकिन उत्तराखण्ड जैसे छोटे और पहाड़ी परिवेस वाले राज्य के लिए यह वाकई एक बड़ी मिशाल है। आगे पढ़िए… रेखा सुबह 8 बजे से रानीखेत और फिर दिन में हल्द्वानी की सड़को पर टैक्सी के…
चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार की ओर से पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए. देवभूमि उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में दर्शन करवाये जायेंगे. जिन श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए होटलों एवं होमस्टे में बुकिंग करा ली है, उनकी दर्शन के लिए भी व्यवस्था की जाए. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी चारधाम यात्रा की…
आज के जमाने में सेल्फी लेने का शौक लोगों के लिए आम बात हो चुकी है। परंतु कई बार थोड़ी सी असावधानी से यह शौक लोगों की जिंदगी भी ले रहा है। इस तरह के सर्वाधिक मामले नदी के आसपास के क्षेत्रों से सामने आ रहे हैं जहां सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से लोग नदी की तेज धाराओं में समा जा रहे हैं। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के चम्पावत जिले से सामने आ रही है जहां टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरी धाम के पास बीते रोज फिर इस तरह का एक हादसा घटित हो गया। बताया गया…
उत्तराखंडः मर्सिडीज के साथ युवक की फोटो देख युवती हुई फिदा, शादी के बाद युवक निकला मजदूर…
आये दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो आते है कि किसी और की बाइक के साथ फोटो खींचकर फेसबुक में डाल दी या कार के साथ डाल ली। इसके बाद उसे देख लड़किया प्रपोज कर देती है। कुछ ऐसा ही उत्तराखंड के रूड़की में भी देखने को मिला। जहां फेसबुक पर अमीर युवती को फंसाने के लिए एक मजदूर ने मर्सिडीज के साथ फोटो डाल दिया। जिसके बाद युवती ने उससे शादी कर ली। जब वह ससुराल पहुंची तो उसे सारे सपने पल भर में छूमंतर हो गये। उसके ससुराल में कच्चा मकान देखा। उसने पति से दिल्ली के शोरूम…
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ने से फसलों को तो नुकसान हुआ ही है, साथ ही आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से भी भारी हानि भी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी जिले के डुंडा देवीधार खट्टू खाल में शनिवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से 350 से ज्यादा बकरियों की मौत हो गई. ग्रामीणों ने घटना की सूचना जिला प्रशासन सहित आपदा प्रबंधन विभाग को दी. रविवार सुबह क्षति का आंकलन और मौत के कारणों की जानकारी के लिए प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी. आकाशीय बिजली गिरी, 350 से ज्यादा बकरियों की…
उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने का मामला 2019 से ही गरमाया हुआ है, कुछ इसका विरोध कर रहे हैं तो कई इसके पक्ष में हैं। साल 2000 में, जब उत्तराखंड राज्य को उत्तर प्रदेश से अलग किया गया था, उसी समय नैनीताल में उत्तराखंड हाईकोर्ट की स्थापना भी की गई थी, जिसमें जस्टिस अशोक ए देसाई इसके संस्थापक मुख्य न्यायाधीश थे। आपको बता दें 2019 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने 26 जून को अपनी वेबसाइट पर हाईकोर्ट को नैनीताल से कहीं और शिफ्ट करने पर सभी हितधारकों के विचार मांगे थे, जिसके बाद हाईकोर्ट को स्थानीय…
चारधाम यात्रा पर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए परिवहन विभाग ने ग्रीन कार्ड अनिवार्य किया हुआ है। बिना ग्रीन कार्ड के यात्रा संभव नहीं होगी। एक अप्रैल से परिवहन विभाग के कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए इन वाहनों को आरटीओ कार्यालय में लंबे फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। यह टेस्ट पास करने के बाद ही व्यावसायिक वाहनों को ग्रीन कार्ड मिलेगा। वहीं, निजी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड-ट्रिप कार्ड की कोई बाध्यता नहीं है। आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि चारधाम यात्रा की पूरी अवधि के लिए यह ग्रीन कार्ड मान्य होता है।…
