Author: admin
हल्द्वानी के भट्ट कालोनी के पास रविवार सुबह एक बरातघर में महिला की लटकी हुई लाश मिली है। मामला अभी तक हत्या का ही नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार महिला को कही और मारा गया है। उसके बाद बैंक्वेट हॉल की दीवार से शव को लटका दिया गया है। मुखानी थानाक्षेत्र के तल्ली बमोरी के मुकुल विहार स्थित एक बरातघर की दीवार से महिला का शव लटका मिला। बरातघर स्वामी की सूचना पर एसओ मुखानी रमेश बोहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला का शव दुपट्टे के फंदे से एक लोहे के पाइप के सहारे लटका…
UPPSC PCS Result: बिना कोचिंग के उत्तराखंड की बेटी आकांक्षा गुप्ता ने टॉप 10 में बनाई जगह
यूपीएससी ने पीसीएस 2022 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार की शाम को घोषित किया है। इसमें देहरादून की बेटी आकांक्षा गुप्ता ने भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाते हुए चौथी रैंक हासिल करी है। कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक आकांक्षा पिछले छह सालों से सिविल सेवा की तैयारी कर रही थीं। पांचवें प्रयास में उन्होंने यूपीएससी में सफलता प्राप्त कर ली। आकांक्षा के पिता देहरादून के मोहल्ला मोहित नगर के रहने वाले है, वह नरेंद्र गुप्ता टाइल्स के कारोबारी हैं। आकांक्षा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जूड स्कूल से करने के बाद उन्होंने बीटेक की पढ़ाई डीआईटी यूनिवर्सिटी से करी है।…
त्यूनी में लकड़ी के चार मंजिला घर में आग लगने से बृहस्पविार को चार मासूम जिंदा जल गए थे। हादसा रसोई गैस सिलिंडर बदलते समय हुआ था। चार सिलिंडर एक के बाद एक धमाके साथ फटे तो पूरा क्षेत्र दहल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वाहन में पानी कम होने से काफी समय लग गया। ग्रामीणों की कोशिश भी नाकाम साबित हुई और देखते-देखते पूरा घर जलकर राख हो गया। नी में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी सूरतराम जोशी का लकड़ी का चार मंजिला घर सड़क के किनारे स्थित है। इसमें मकान मालिक…
चारधाम यात्रा: 8 अप्रैल से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग होगी शुरू… इस तरह से कर सकेंगे अप्लाई
चारधाम यात्रा अब जल्द शुरू होने वाली है. अब इसी कड़ी में चारधाम यात्रा 2023 में केदारनाथ हेलीकाप्टर सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगी। आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल का ट्रायल शुरू कर दिया है। केदारनाथ हेलीकाप्टर सेवा बुकिंग के लिए टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जाएगी। इमरजेंसी कोटे के तहत 10 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑफलाइन होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि पहले आज पांच अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन ट्रायल…
उत्तराखंड कांग्रेस में फिर घमासान… जिसे राजनीति का क, ख , ग नहीं मालूम वो हमारे प्रभारी: प्रीतम सिंह
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दिग्गज नेता प्रीतम सिंह ने हाल में करन महारा की टीम यानि जिलों के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रहे विवादों पर बड़ा बयान दिया है। प्रीतम सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि क्योंकि स्वाभाविक बात है राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रभारी प्रदेशों में नियुक्त किए जाते हैं और प्रभारियों से अपेक्षा की जाती है कि सबसे विचार विमर्श करने के उपरांत कार्य करने का काम करें लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी नदारद हैं और दिल्ली से बैठकर तुगलकी निर्णय लेने का काम कर रहे हैं जो…
साल 2000 में एक मस्त मूवी आई थी. हेरा-फेरी. मूवी में एक गाना था, ‘देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के’. और कुछ इसी तरह किस्मत मेहरबान हुई है, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के रहने वाले, शहाबुद्दीन नाम के ट्रक ड्राइवर पर. जो रातों-रात करोड़पति बन गए हैं. उन्होंने फैंटेसी ऐप ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर डेढ़ करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए. शहाबुद्दीन ने कोलकाता और पंजाब के बीच IPL मुकाबले में टीम बनाई थी. जिसमें वो पहले स्थान पर रहे. और इस वजह से उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपये की इनामी राशि अपने नाम की. शहाबुद्दीन ने…
ITBP के असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी चीन बॉर्डर पर शहीद, आज देहरादून में होगा अंतिम संस्कार
भारत-चीन सीमा से एक बेहद दुखद खबर आई है। चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख के नॉर्दर्न सब सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए आज उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी एक स्पेशल मिशन के दौरान पूर्व लददाख के नार्दन सब सेक्टर के जनरल एरिया चेनचेंगमो में शहीद हुए। टीकम नेगी की शहादत की खबर से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बलिदानी का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके घर पहुंचने की संभावना है। जिनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। जानकारी के मुताबिक टीकम सिंह नेगी का परिवार देहरादून…
उत्तराखंड का एक और युवक आईपीएल में बना मालामाल, Dream 11 पर अजीत ने जीते पूरे 1 करोड़ रुपए
इंसान की किस्मत कब जाग जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है। किस्मत राजा को रंक और रंक को राजा बना देती है। ऐसा ही वाक्या देहरादून के युवक के साथ हुआ है। दून से सटे जौनसार निवासी अजीत सिंह तोमर रातों रात करोड़पति बन गए। उन्हें ऑनलाइन गेमिंग एप dream11 ने करोड़पति बना दिया है। जिससे युवक सहित परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। परिवार वालों को आस पड़ोस में रहने वालों के साथ ही दोस्त रिश्तेदार भी फोन लगाकर और घर आकर बधाई दे रहे और तारीफ कर रहे हैं। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः गुप्तकाशी…
मसूरी एक्सीडेंट: नशे में था चालक, गानों पर झूम रहा था, मुंह में गुटखा डालते ही खाई में गिरी बस
उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस रविवार को मसूरी से देहरादून आते समय खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार 25 यात्री घायल हो गए. साथ ही बस हादसे में एक महिला और एक युवती की मौत हो गई. दोनों मृतका मां-बेटी बताई जा रही हैं, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी कैंप के पास हुए हादसे के समय बस में 42 लोग सवार थे. हादसे को लेकर अधिकारियों ने बताया कि घायलों को खाई से निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं हादसे में दो लड़कियों की मौत हो…
ऋषिकेश एम्स में 4.41 करोड़ रुपये के स्वीपिंग मशीन और मेडिकल स्टोर घोटाले के मामले में सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को तीसरी बार छापा मारा। इस दौरान टीम ने एम्स अधिकारियों से पूछताछ की और घोटाले से जुड़े दस्तावेज खंगाले। करीब 10 घंटे तक चली जांच के बाद सीबीआई की टीम ने कई फाइलें भी कब्जे में लीं। सीबीआई जल्द ही इस मामले में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। घोटाले के आरोप में अभी तक आठ नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। टीम दस्तावेजों की जांच के साथ अधिकारियों…
