Author: admin
देहरादून: 12वीं की छात्रा ने प्रेमी संग ट्यूशन टीचर के घर की चोरी, ग्राउंड में छिपाए गहने, और अब….
राजधानी देहरादून में 12वीं कक्षा की छात्रा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ट्यूशन टीचर के घर पर ही चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद दोनों घूमने के लिए हरिद्वार चले गए। रात को रुकने के बाद दूसरे दिन अपने-अपने घरों को चले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि 26 अप्रैल को दांतों के चिकित्सक वीरेंद्र कुमार निवासी चकशाह नगर नेहरू कालोनी ने तहरीर दी थी कि वह 20 अप्रैल को परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने…
बद्रीनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खुले… हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा… हजारों श्रद्धालु बने गवाह
आज 27 अप्रैल को बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आज गुरुवार सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के इस पावन मौके पर अखंड ज्योति के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे तो यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल भी शुरू हो गई है। कपाट खुलने के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हुई तो वहीं परिसर में सेना की मधुर धुन पर यात्री भी थिरके। बदरीनाथ के सिंह द्वार से यात्रियों के दर्शन शुरू…
नैनीताल के गर्जिया देवी मंदिर में दर्शन के लिए आए 5 लोगों में से दो युवकों की गहरे कुंड में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मुरादाबाद से रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर में दर्शन के लिए आए युवक हादसे का शिकार हो गए। यह पांचों युवक मंगलवार की सुबह अपनी कार से रामनगर के गर्जिया मंदिर में पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार आशीष ठाकुर, सूरज यादव, आदित्य, हिमांशु सिंह और इमरान मंदिर में दर्शन के बाद मंदिर के पीछे कोसी नदी में बने कुंड में नहाने के लिए चले गए। नहाते समय सूरज और आशीष ठाकुर गहरे कुंड की…
भगवान केदारनाथ के कपाट खुले… शुभ अवसर के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु… हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार 25 अप्रैल की सुबह 6:20 बजे खोल दिए। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने जमकर ढोल नगाड़े बजाए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर की 35 ¨क्वटल फूलों से भव्य सजावट की गई है। कपाटोद्घाटन का साक्षी बनने के लिए सात हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंचे हैं। वहीं, बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली यात्रा भी सोमवार दोपहर सेना की 6-ग्रेनेडियर रेजिमेंट की बैंड धुनों के बीच गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंच गई। सरकार ने हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कराकर धाम में डोली…
अब चंपावत और चमोली में बनेंगे सैनिक स्कूल, रुद्रप्रयाग में 10 करोड़ खर्च फिर भी कोई पूछने वाला नहीं
उत्तराखंड में चमोली और चंपावत में सैनिक स्कूल बनाने की तैयारी की जा रही है, जबकि रुद्रप्रयाग के जखोली में सैनिक स्कूल के नाम पर 10 करोड़ खर्च करने के बाद इसका प्रस्ताव ठंडे बस्ते में है। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम श्रीनगर की ओर से इस स्कूल के लिए 284 करोड़ 96 लाख का प्राक्कलन तैयार कर इसे शासन को भेजा गया है, लेकिन विभागीय अधिकारियों का कहना है स्कूल निर्माण की लागत बहुत अधिक है। प्रदेश में अभी एकमात्र सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हैं। इसका संचालन रक्षा मंत्रालय की ओर से किया जाता है।…
बीस सूत्रीय कार्यक्रम के निर्धारित विकास सूत्रों की रैकिंग में उत्तराखंड के 13 जिलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा इस बार भी जारी है। जनवरी तक पौड़ी जिला जहाँ रैकिंग में शिखर पर पहुंचा था, मगर एक माह के भीतर 32 मदों में से 29 में ए ग्रेड प्राप्त कर टिहरी ने नौवें स्थान से लंबी छलांग लगाते हुए पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। अपने जिले की रैकिंग में सुधार से उत्साहित टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने ट्वीट कर टिहरीवासियों को बधाई दी और पीएम मोदी को इसका श्रेय दिया तो पीएम मोदी ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को…
अक्षय तृतीय के अवसर पर आज शनिवार को गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। गंगोत्री के कपाट 12:13 मिनट पर खोल दिए गए। जबकि यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुले। चारधाम यात्रा शुक्रवार को औपचारिक रूप से शुरू हुई जबकि यात्रा का विधिवत आगाज आज शनिवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ। 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सुबह मां यमुना के मायके खरशालीगांव पहुंचे। यहां मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को मुखबा…
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। 1 जनवरी 2023 के बाद पहली बार संक्रमितों का आंकड़ा 150 पार पहुंच गया है। 24 घंटे में 154 संक्रमित मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 80 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 1014 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 154 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 80, नैनीताल में 21, हरिद्वार में 17, ऊधमसिंह नगर में 9, पौड़ी व चमोली में 7-7, बागेश्वर में 5, अल्मोड़ा व चंपावत में 3-3, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग…
चारधाम यात्रा से पहले जिलाधिकारियों से CM धामी ने की बात बोले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करो
कल 22 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा से पहले सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रख रही है। सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा भी की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में चारधाम यात्रा के सफल संचालन को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित टेबल टाप माक अभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। धामी ने कहा कि आगामी…
अतीक अहमद हत्याकांड के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के परिजनों को लेकर उत्तराखंड में भी पुलिस एक ऐक्शन शुरू हो गया है। सीएम योगी के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने को पुलिस ने प्लान बनाया है। उत्तराखंड के पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचुर गांव में गश्त और पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके अलावा प्रदेश में सभी तरह की सुरक्षा कैटेगरी वाले वीआईपी या वीवीआईपी की सुरक्षा भी सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अतीक अहमद हत्याकांड के बाद उत्तराखंड में रहने वाले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पौड़ी जिले में स्थित पंचुर गांव में…
