Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चारधाम यात्रा से पहले जिलाधिकारियों से CM धामी ने की बात बोले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करो
    उत्तराखंड

    चारधाम यात्रा से पहले जिलाधिकारियों से CM धामी ने की बात बोले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करो

    adminBy adminApril 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा से पहले जिलाधिकारियों से CM धामी ने की बात बोले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करो
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कल 22 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा से पहले सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रख रही है। सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा भी की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में चारधाम यात्रा के सफल संचालन को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित टेबल टाप माक अभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

    धामी ने कहा कि आगामी चार धाम यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चमोली, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों से यात्रा के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यात्रा शुरू होने से पूर्व किए गए माक अभ्यास से केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न संस्थानों के बीच समन्वय बढ़ेगा। वहीं, माक अभ्यास के बाद सचिव आपदा प्रबंधन डा रंजीत कुमार सिन्हा ने आग से होने वाली आपदाओं से निपटने के लिए पेयजल विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर बनाए गए वाटर टैंक को दुरुस्त करने के लिए तत्काल डीपीआर बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

    उन्होंने आपदा प्रबंधन में सुधार के लिए जल्द ही साइलेंट माक एक्सरसाइज कराने की भी बात कही। इस दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन तथा आपदा प्रबंधन के लिए आपदा राहत तंत्र में बदलाव तथा सभी प्रभावित संस्थाओं के बीच प्रभावी समन्वय का सुझाव दिया है। साथ ही आपदा प्रबंधन कार्य में आधुनिकतम तकनीक, ड्रोन का उपयोग, सभी संसाधनों की जीआइएस मैपिंग के साथ ही अस्पतालों द्वारा भी प्रभावी आपदा प्रबंधन योजना बनाने की बात कही गई।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार मुख्यमंत्री धामी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version