Author: admin

भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को देहरादून पहुंचे। दोपहर करीब सवा तीन बजे विस्तारा एयर लाइन्स की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि) ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत किया। इसके बाद वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के लिए रवाना हो गए। अकादमी पहुंचने पर निदेशक श्रीनिवास आर. कटिकिथाला ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अकादमी परिसर का भ्रमण कर निदेशक से जानकारियां ली। साथ ही प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत भी की। पूर्व राष्ट्रपति व राज्यपाल 9 मई मंगलवार को अकादमी में होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग…

Read More

हल्द्वानी के गोरापड़ाव बाइपास पर जीतपुर नेगी कालोनी से सटा जंगल खत्म होते ही तिराहे पर नंदी देवी का घर है। साधारण सा परिवार है। पति की मौत हो चुकी है। इकलौता बेटा जेल में है। ऐसे में घर की छोटी सी दुकान महिला के लिए बड़ा सहारा थी। इसलिए हत्या को अंजाम चोरी या लूट के इरादे से तो नहीं दिया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति और कमरों का हाल भी फिलहाल इसकी गवाही नहीं दे रहा। बस एक मोबाइल फोन अभी नहीं मिला है। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के दामाद से बातचीत की।…

Read More

तुंगनाथ महादेव मंदिर दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिरों में से एक है, और यह रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ की पर्वत श्रृंखला में स्थित पांच पंच केदार मंदिरों में से सबसे ऊंचा मंदिर है। तुंगानाथ जिसका शाब्दिक अर्थ: चोटियों के भगवान है यह पर्वत मंदाकिनी और अलकनंदा नदी घाटियों का निर्माण करते हैं। तुंगनाथ महादेव मंदिर समुन्द्र तल से 3,680 मीटर (12,073 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है, और चंद्रशिला के शिखर के नीचे है। माना जाता है कि यह मंदिर 1000 साल से भी अधिक पुराना है और पंच केदारों में तीसरा (तृतीया केदार) है। तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर…

Read More

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान में शुक्रवार को 5 जवान शहीद हो गए. सेना और सीआरपीएफ की जॉइंट टीम ने आतंकियों को ढेर करने के लिए तलाशी अभियान चलाया हुआ था. इस दौरान आतंकवादियों से कड़ी मुठभेड़ हो गयी. आतंकियों ने विस्फोटक से ब्लास्ट किया. शहीद होने वाले जवानो में उत्तराखंड के जवान रुचिन सिंह रावत भी शामिल हैं. रुचिन सिंह रावत चमोली जिले की गैरसैण तहसील के कुनिगढ़ गांव के रहने वाले थे. उनके परिवार में उनके माता पिता, पत्नी और एक बेटा है. शहीद रुचिन की तैनाती जम्मू कश्मीर के उधमपुर यूनिट में  थी. वे…

Read More

उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद तमाम युवा विदेशों में नौकरी करना चाहते हैं इसके लिए वह लगातार प्रयास भी करते हैं ऐसे में अब उत्तराखंड सरकार विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं को तराशने का काम करने जा रही है दरअसल धामी सरकार राज्य के युवाओं के विदेश में रोजगार करने के सपने को पूरा करने के लिए  मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना  शुरू करने का निर्णय लिया है इस योजना के तहत विदेशों में नौकरी करना चाह रहे युवाओं को ना सिर्फ विदेशी भाषाएं पढ़ाई जाएगी बल्कि उनका स्किल डेवलपमेंट भी किया जाएगा इसके साथ ही…

Read More

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और ऋषिकेश से विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें कैबिनेट मंत्री बीच सड़क पर एक युवक की धुनाई करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश का है. मिली जानकारी के अनुसार, व्यवस्थाओं को लेकर एक व्यक्ति ने कुछ टिप्पणी की थी, जिसके बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गाड़ी रोककर बीच सड़क पर उस व्यक्ति को थप्पड़ मारा और उसके बाद उनके सुरक्षाकर्मी और अन्य लोगों ने युवक और उसके साथी की जमकर पिटाई कर दी. मंगलवार को मंत्री एक कार्यक्रम से निकलकर…

Read More

केदारनाथ मंदिर में पेटीएम क्यूआर कोड से दान करने की चर्चा होने के बाद बड़ा खेल सामने आया है। मंदिर समिति का कहना है कि केदारनाथ व बदरीनाथ में मंदिरों में विभिन्न स्थानों पर डिजिटल दान के लिए लगे क्यूआर कोड श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से नहीं लगाए गए है। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुले तो मंदिर में दान के लिए पेटीएम से डिजिटल दान करने की सुविधा का सोशल मीडिया में मामला जमकर वायरल हुआ। शुरूआत में इसको लेकर…

Read More

हरिद्वार में हिंदू धर्म आचार्य सभा ने समलैंगिक विवाह को सनातन धर्म संस्कृति और भारतीय सांस्कृतिक व्यवस्था के खिलाफ बताया है। सभा ने इसे पूरी तरह अस्वीकार किया है। सभा प्रतिनिधि श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिखा है। इंटरनेट मीडिया में जारी पत्र में कहा गया है कि भारत केवल 146 करोड़ जनसंख्या का देश नहीं है, बल्कि यह प्राचीन वैदिक सनातन धर्म-संस्कृति, परंपरा और आद्य मानवीय संवेदनाओं की धरोहर है। जहां विवाह एक अत्यंत पवित्र कल्याणकारी संस्कार है। जो स्त्री पुरुष को…

Read More

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए एक मई को आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलने वाला है। तीर्थयात्री अब सात मई से आगे की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इस बार केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग इस बार आईआरसीटीसी के माध्यम से की जा रही है। सिरसी, फाटा, गुप्तकाशी से संचालित होने वाली हेली सेवा के लिए 7 मई तक टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है। 8 अप्रैल को आईआरसीटीसी ने 25 से 30 अप्रैल तक बुकिंग स्लॉट खोला था। जिसमें एक ही दिन में सभी टिकट बुक हो…

Read More

राज्य सरकार ने गत जनवरी 2021 में आयुष्मान योजना के तहत राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) में कर्मचारियों एवं पेंशनरों एवं उनके आश्रितों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू की थी. इसमें कर्मचारियों और पेंशनरों के कैशलेस इलाज पर खर्च की कोई सीमा नहीं है। इलाज का खर्चा जो भी हो। इसका भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है। अब आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड पर राज्य के कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों को जांच और दवाओं के लिए कैशलेस सुविधा मिलेगी. इस प्रणाली के शुरू होने से उन्हें बीमारियों और दवाओं की जांच के लिए नकद भुगतान नहीं करना…

Read More