Author: admin
कहीं फिर से कोरोना की आहट तो नहीं, अटल उत्कृष्ट विद्यालय में संक्रमण, 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव
अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सलौंज के नौ छात्र छात्राओं सहित 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद सभी कोरोना संक्रमितों को होम आईसोलेट कर दिया गया है। जिले में कोरोना की दस्तक से लोगों में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए इंटर कॉलेज सलौंज में 12 से ज्यादा छात्र छात्राओं को तेज बुखार और सर्दी जुखाम के चलते छुट्टी दे दी गई थी। शुरुआती दौर में इन लक्षणों को वायरल समझा रहा था। लेकिन कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से क्षेत्र में डर का माहौल है। अभिभावकों और…
हरिद्वार के पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज में सोमवार को एक अनोखा मामला देखने को मिला है। यहां, एलएलबी 5 सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक छात्र दूल्हे की पोशाक में परीक्षा देने पहुंचा। उसे देखकर सब हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक दूल्हा गाजी वाली श्यामपुर कांगड़ी के रहने वाले तरुण की शादी रविवार रात ही हरियाणा की युवती से हुई। सोमवार को 12 बजे से एलएलबी के सीपीसी पेपर की परीक्षा थी दुल्हन की विदाई भी होनी थी लिहाजा, पत्नी को विदा कराकर दूल्हे सीधे अपने कॉलेज पहुंच गया। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः देवभूमि के अंशुल ने मिक्स्ड…
पहाड़ और प्रतिभा एक ही सिक्के के दो पहलु है। ये बात कहने में अब किसी को भी संकोच नहीं करना चाहिए। आज देवभूमि की बेटियां और बेटे हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे है। जिस तरह से विगत सालों में पहाड़ों से देश को कई बड़ी प्रतिभाएं मिली है उससे साफ होता है कि पहाड़ को प्लेटफाॅर्म के जरूरत थी जो आज मिल रही है। उत्तरकाशी के अंशुल जुबली मिक्स्ड मार्शल आर्ट में नया कीर्तिमान बनाया है। आगे पढ़िये… यह भी पढ़िए: जोशीमठ आपदा बचाव कार्य में शहीद हुआ जवान, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल जी हां…
जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहा भू-धंसाव थम नहीं रहा है। सोमवार को सिंहधार वार्ड में पांच नए भवनों पर दरारें आईं। प्रशासन ने यह दरारें चिन्हित की हैं जबकि कई अन्य मकानों में दरारें बढ़ी हैं। पिछले कुछ समय से भवनों में नई दरारें न आने से प्रशासन ने सर्वे टीम को अन्यत्र कार्यों में लगा दिया था लेकिन अब मकानों में दरारें बढ़ने से फिर से सर्वे टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। जोशीमठ के सिंहधार वार्ड और सुनील गांव में नीचे खिसक रही भारी-भरकम शिला व बोल्डरों ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि, 20-22…
उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। बताया जा रहा है कि बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने पिता की उंगलियां और प्राइवेट पार्ट को काट डाला। इस घटना के कई दिन बाद पीड़ित पिता ने पुलिस में बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना उधामसिंहनगर के काशीपुर क्षेत्र के कुमाऊं कॉलोनी की है। यहां पीड़ित किशन बहादुर का बेटा अर्पित थापा सेना में है। जिसके खिलाफ पिता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है कि उसके सैनिक…
उत्तराखंड में खुलेगा केंद्रीय आपदा प्रबंधन अनुसंधान संस्थान, सीएम बोले- मिल चुकी सैद्धांतिक मंजूरी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण के अनुसंधान के लिए एक केंद्रीय संस्थान खुलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसके लिए सैद्धांतिक सहमति दे चुके हैं। वह इस पर केंद्र सरकार में बात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हिमालयी राज्य होने के कारण उत्तराखंड बजट में ग्रीन बोनस मिलने की उम्मीद कर रहा था, इससे जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में उन्होंने यह विषय रखा था। वह नीति आयोग के समक्ष यह मसला उठा चुके हैं राज्य की आबादी 1.25…
उत्तराखंड: अंतिम संस्कार से पहले अचानक ‘जिंदा’ हो गई 102 साल की ‘मृत’ वृद्धा, चाट खाने की मांग
उत्तराखंड के रुड़की के नारसन कस्बे में बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक शरीर में हरकत देख सब हैरत में पड़ गए। किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने आंखें खोलीं तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। नारसन खुर्द निवासी विनोद की माता ज्ञान देवी (102) कुछ समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार सुबह अचानक बुजुर्ग महिला मूर्छित हो गई। आनन-फानन परिजनों ने डॉक्टर को बुलाकर बुजुर्ग की जांच करवाई। डॉक्टर ने जांच के बाद महिला…
देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हर फील्ड में बेटियां अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। एक समय था जब बेटियां घर परिवार को संभालने की जिम्मेदारी होती थी लेकिन आज वही बेटियां देश सेवा कर भारत मां का मस्तक ऊँचा कर रही हैं। अब पौड़ी गढ़वाल की एक बेटी सोनाली बिष्ट (Sonali Bisht Pauri Garhwal) ने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर ना केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली सोनाली का परिवार उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। सोनाली के पिता हसवंत…
बीजेपी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कहा कि शहादत वो होती है जिसमें कोई व्यक्ति देश की खातिर हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल जाता है। या देश की रक्षा के लिए दुश्मन से मुकाबला करते हुए सीने पर गोली खाता है। चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, दुर्गामल समेत हजारों-लाखों लोग हैं जिन्होंने देश के लिए हंसते-हंसते मौत को गले लगा लिया था। वो जानते थे कि उनका अंजाम मृत्यु है, लेकिन इसके बावजूद वो देश की आजादी के लिए लड़ते रहे। सही मायने में शहादत ये है, न कि किसी दुर्घटना में होने वाली मृत्यु। श्रीनगर…
उत्तराखंड: बेरहम बाप..पहले मां को उतारा मौत के घाट, अब बेटी की हत्या करने का इरादा..जानिए कारण
बाप बेटी का रिश्ता सबसे अच्छा और सुरक्षित माना जाता है। लेकिन हल्द्वानी में एक बेटी अपने ही पिता से असुरक्षित है। दरअसल यहां एक पिता अपनी ही बेटी की जान के पीछे पड़ा है। बेटी पूरी तरह से डर गई है। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता कुछ समय पहले ही जेल से छूटा है। अब वह अपनी बेटी की जान के पीछे पड़ा है। क्योंकि उसके पिता ने पीड़िता की मां की हत्या कर दी थी। आगे पढ़ें: यह भी…
