Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: आज से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश-बर्फबारी के आसार
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: आज से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश-बर्फबारी के आसार

    adminBy adminJanuary 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: आज से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश-बर्फबारी के आसार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तर भारत में मैदान से लेकर पहाड़ तक के लोगों के लिए अगला एक सप्ताह मौसम के लिहाज से भारी पड़ने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज रात से पूरे उत्तर भारत में बारिश की संभावना है। वहीं, 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 29 जनवरी तक देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार रात से एक बार फिर पूरे राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते मैदान से पहाड़ तक बारिश होगी तो वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार हैं। उन्होंने बताया कि बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी जोरदार सर्दी पड़ेगी।

    उत्तर भारत में पिछले 2 सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए पूर्वानुमान लगाया है कि 23 जनवरी को छिटपुट स्थलों पर हल्की बारिश हो सकती है और 24 से 27 जनवरी के बीच विस्तृत क्षेत्र में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 जनवरी तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

    devbhumi news devbhumi samachar heavy rain pahad news pahad samachar snowfall uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version