Author: admin

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है, उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम बोर्ड के सभापति आरके कुमार एवं बोर्ड की सचिव नीता तिवारी, प्रभारी अपर निदेशक अंबा दत्त एवं परीक्षा समिति के सदस्य की मौजूदगी में परीक्षा का कार्यक्रम जारी हुआ । 16 मार्च 2023 से परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 6 अप्रैल 2023 तक चलेंगी, 1 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रैक्टिकल संपन्न करवाए जाएंगे।

Read More

जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। सीएम धामी ने आयुक्त गढ़वाल, सचिव आपदा प्रबंधन व जिलाधिकारी चमोली से ग्राउंड रिपोर्ट लेकर अतिशीघ्र सुरक्षित स्थान पर एक बड़ा अस्थायी पुनर्वास केंद्र बनाने व डेंजर जोन को तत्काल खाली करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस स्थिति में जानमाल की सुरक्षा एवं बचाव पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे समय में लोगों की मदद करना हम सबका दायित्व एवं जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने इस स्थिति में लोगों में भरोसा बनाये रखने की भी बात कही। उन्होंने प्रभावित…

Read More

उत्तराखंड के लिए बुरी खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ निवासी आईटीबीपी के जवान की लेह लद्दाख में हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। जवान के निधन के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर में आईटीबीपी की 21वीं बटालियन में कार्यरत चौड़मन्या के नरेंद्र सिंह बसनायत लेह लद्दाख में तैनात थे। जवान के निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है.  आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग की बेटी अंजलि बेंजवाल बनी जज, एक माह की बेटी और कड़ाके की ठंड के बीच दी परीक्षा चौड़मन्या निवासी नरेंद्र सिंह बसनायत श्रीनगर में…

Read More

राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा बीते दिनों जारी किए गए उत्तराखण्ड पीसीएस जे के परीक्षा परिणामों में भी राज्य की प्रतिभावान बेटियों का यह जलवा बरकरार रहा। इन परीक्षा परिणामों में मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के बेंजी गांव निवासी अंजलि बेंजवाल ने भी सफलता हासिल की है। अंजलि की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। सबसे खास बात तो यह है कि अंजली ने यह मुकाम उस समय परीक्षा देकर…

Read More

जाड़ों के मौसम में अंगीठी की गैस से लोगों के काल का ग्रास बनने की दुखद खबरें अक्सर सुनने को मिलती रहती है बावजूद इसके लोग सतर्कता नहीं बरतते हैं। इसी कारण इस प्रकार की दुखद खबरें लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसी ही एक दुखद खबर राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां पंतकोटली गांव में न‌ए साल का जश्न मनाने के दौरान अंगीठी की गैस से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि उसके दो भाई अचेत अवस्था में मिले। इस दुखद खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मच गया वहीं न‌ए…

Read More

मंजिल उन्हीं को मिलती है; जिनके सपनो में जान होती है; पंख से कुछ नहीं होता; हौंसलों से ही उड़ान होती है। इन चंद पंक्तियों को सही साबित करने में पहाड़ का एक और मेहनतकश युवा जुटा हुआ है। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में जहां लोग देर सवेरे भी बिस्तर से उठने में डरते हैं वहीं पहाड़ का यह युवा तड़के तीन बजे उठकर न केवल अपने सपनों को साकार करने में जुटा हुआ है बल्कि अखबार बांटकर परिवार की रोजी रोटी का जुगाड भी कर रहा है। जी हां…. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से…

Read More

नए साल के पहले दिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां कल देर शाम एक रोडवेज बस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। बताया जा रहा है युवक नए साल के मौके पर यहां अपनी बहन से मिलने के लिए आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक जनपद देहरादून अभी सांयकाल को लगभग 6:45 बजे सूचना मिली की एक रोडवेज बस द्वारा एक बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी गई है सूचना पर तत्काल…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने आज बनियावाला, प्रेमनगर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को गणवेश भी प्रदान किए एवं नव वर्ष के अवसर पर केक काटकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री धामी ने छात्रावास का निरीक्षण एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री धामी द्वारा समस्त राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक विद्यालय स्तर पर सेनेट्री पैड की उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए कॉर्पस फण्ड से प्रति विद्यालय ₹50 हजार की दर से निधि बनाई…

Read More

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर है कि पर्यटन विभाग द्वारा नव वर्ष के दृष्टिगत राज्य में पर्यटकों की अत्याधिक संख्या में आने की संभावना के चलते उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक राज्य के सभी होटल रेस्टोरेंट हावे चाहे वह खाने पीने की दुकानों को 24 घंटे खुला रखने के लिए इस शर्त के साथ अनुमति दी गई है कि सुसंगत नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। उत्तराखंड में 31st और न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए विभिन्न पर्यटक स्थलों पर लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है, इसीलिए पर्यटन विभाग ने…

Read More

उत्तराखंड के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में एक बार फिर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मास्क पहनकर आना होगा। सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग का भी पालन करना होगा। शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बुधवार को ये आदेश किए हैं। सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल में हर कर्मचारी, शिक्षक व बच्चों को मास्क पहनकरआना होगा। बिना मास्क के किसी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जितना हो सके सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करवा जाए। आदेश में ये भी कहा गया है कि…

Read More