Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखण्ड: बेंजी गांव की अंजली ने उत्तीर्ण की PCS-J परीक्षा, वकील के बाद अब बनेंगी जज
    उत्तराखंड

    उत्तराखण्ड: बेंजी गांव की अंजली ने उत्तीर्ण की PCS-J परीक्षा, वकील के बाद अब बनेंगी जज

    adminBy adminJanuary 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखण्ड: बेंजी गांव की अंजली ने उत्तीर्ण की PCS-J परीक्षा, वकील के बाद अब बनेंगी जज
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा बीते दिनों जारी किए गए उत्तराखण्ड पीसीएस जे के परीक्षा परिणामों में भी राज्य की प्रतिभावान बेटियों का यह जलवा बरकरार रहा। इन परीक्षा परिणामों में मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के बेंजी गांव निवासी अंजलि बेंजवाल ने भी सफलता हासिल की है। अंजलि की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। सबसे खास बात तो यह है कि अंजली ने यह मुकाम उस समय परीक्षा देकर हासिल किया है जब उन्होंने नवजात शिशु को जन्म दिया था। अंजली साक्षात्कार के समय अपनी एक माह की बच्ची के साथ नैनीताल की ठंड में साक्षात्कार के लिए गई। इतना ही नहीं अंजली ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: ठंड से बचने के लिए 3 भाइयों ने जलाई थी अंगीठी, सुबह कमरे से निकली 1 भाई की लाश

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के बेंजी गांव निवासी अंजलि बेंजवाल ने उत्तराखंड उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। बता दें कि उनके पिता कात्यायनी प्रसाद बेंजवाल हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्तमान में उत्तराखंड हाईकोर्ट में बतौर अधिवक्ता कार्य कर रही अंजली ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा दिल्ली से ही प्राप्त की है। उनके पति अतुल बहुगुणा भी उत्तराखंड हाईकोर्ट में बतौर अधिवक्ता‌ कार्यरत हैं तथा वर्तमान में उत्तराखंड सरकार व केन्द्र सरकार की ओर से स्थाई अधिवक्ता के रूप में नियुक्त है। बताते चलें कि अंजली का ससुराल पौड़ी जिले के बलोड़ी गांव में है। अंजली की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां परिजन काफी खुश हैं वहीं घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version