Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    25 लाख की ठगी से हिली कांग्रेस: गोदियाल पर लगे आरोप, अंदरूनी कलह उजागर

    May 6, 2026

    राहुल गांधी का PS बनकर ठगी: देहरादून में 25 लाख की ठगी का खुलासा

    May 5, 2026

    सांसद अनिल बलूनी की पहल लायी रंग अब रामनगर-देहरादून ट्रेन सेवा को मिली स्वीकृत

    May 4, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, May 6
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चमोली गढ़वाल: अखबार बेचकर पढ़ाई करता है गौतम, सुबह 3 बजे उठकर करता है सेना की तैयारी
    उत्तराखंड

    चमोली गढ़वाल: अखबार बेचकर पढ़ाई करता है गौतम, सुबह 3 बजे उठकर करता है सेना की तैयारी

    adminBy adminJanuary 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चमोली गढ़वाल: अखबार बेचकर पढ़ाई करता है गौतम, सुबह 3 बजे उठकर करता है सेना की तैयारी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मंजिल उन्हीं को मिलती है; जिनके सपनो में जान होती है;
    पंख से कुछ नहीं होता; हौंसलों से ही उड़ान होती है।

    इन चंद पंक्तियों को सही साबित करने में पहाड़ का एक और मेहनतकश युवा जुटा हुआ है। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में जहां लोग देर सवेरे भी बिस्तर से उठने में डरते हैं वहीं पहाड़ का यह युवा तड़के तीन बजे उठकर न केवल अपने सपनों को साकार करने में जुटा हुआ है बल्कि अखबार बांटकर परिवार की रोजी रोटी का जुगाड भी कर रहा है। जी हां…. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के रहने वाले 17 वर्षीय गौतम की। गौचर चमोली के रहने वाले गौतम अपने सारे शौक मन के किसी कोने में दफ्न कर रोजी-रोटी का जुगाड़ करने में जुटा है, गौतम राजकीय इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: लिवइन मे रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका के दो बच्चों की अंगुलियों को चाकू से काट डाला… आरोपी हिरासत में

    परिवार गौचर के पनाई गांव में रहता है। माता-पिता समेत परिवार में चार लोग हैं। पिताजी बेरोजगार हैं और बड़ी बहन बीमार रहती है। ऐसे में घर चलाने की जिम्मेदारी गौतम पर आ गई। घर के खर्च को उठाने के लिए गौतम ने अखबार बेचना शुरू किया और वह गौचर के तमाम स्थानों में दौड़-दौड़ कर अखबार का वितरण करता है। गौतम सुबह 3 बजे उठकर पहले पढ़ाई करता है। बाद में अग्निवीर भर्ती के लिए दौड़ लगाने जाता है। घड़ी में 5 बजकर 30 मिनट होते ही वो दुकान के लिए निकल जाता है और दौड़ते हुए शहर भर में अखबार बांटता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    25 लाख की ठगी से हिली कांग्रेस: गोदियाल पर लगे आरोप, अंदरूनी कलह उजागर

    May 6, 2026

    राहुल गांधी का PS बनकर ठगी: देहरादून में 25 लाख की ठगी का खुलासा

    May 5, 2026

    सांसद अनिल बलूनी की पहल लायी रंग अब रामनगर-देहरादून ट्रेन सेवा को मिली स्वीकृत

    May 4, 2026

    “क्रिप्टो-क्रिश्चियन” गतिविधियों के आरोपों ने देहरादून में बढ़ाया तनाव, घर-घर संपर्क पर उठे सवाल

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version