Author: admin

उत्तराखंड में अंत्योदय (गुलाबी कार्ड) व प्राथमिक परिवार (सफेद कार्ड) के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से गेहूं-चावल के साथ ही निश्शुल्क मडुवा दिया जाएगा। प्रति माह एक किलोग्राम मोटा अनाज दिया जाएगा। इस लेकर नैनीताल जिले की सभी सस्ता गल्ला की दुकानों में आदेश जारी कर दिए गए हैं और अगस्त से ही मोटे अनाज का वितरण प्रारंभ किया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार नैनीताल जिले में कुल 1.32 लाख कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें 1.14 लाख सफेद और करीब 17 हजार कार्ड धारकों को मोटे अनाज…

Read More

पूरे देश में मूसलाधार बारिश हो रही है। कई राज्यों में ये तबाही लेकर आया है। उत्तराखंड में भी पहाड़ दरक रहे हैं, बादल फटने से भारी नुकसान हो रहा है। इस बीच केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। प्रशासन की ओर से फंसे लोगों तक राहत पहुंचाने की कोशिश जारी है। इस बीच उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने बताया कि केदारनाथ में बुधवार रात को हुई भारी बारिश के कारण कई रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। विभिन्न जगहों पर फंसे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस समेत…

Read More

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसों का कहर बरकरार है। यहां पर अधिकतम घटित होने वाले हादसों की वजह कहीं न कहीं वाहनों की तेज रफ्तार है जिसके चलते एकाएक हादसे लगातार घटित हो रहे है। ऐसे ही दर्दनाक हादसे की खबर नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आ रही है जहां पर एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से आकर बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारी जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई। आगे पढ़ें:  यह भी पढ़ें: उत्तराखंड आपदा: अब तक 7000 लोगों का रेस्क्यू, करीब 150 से अब तक नहीं हो पा रहा संपर्क अभी तक…

Read More

उत्तराखंड में गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि के बाद से रेस्क्यू जारी है। करीब 150 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब तक 6,980 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है। शुक्रवार को 2980 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 599 को हेलिकॉप्टर से लाया गया है। जबकि 1500 से अधिक लोग अभी भी फंसे होने की सूचना है। एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि इन लोगों को शनिवार को रेस्क्यू किया जाएगा। 150 से अधिक लोगों के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उनका अपने लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। ये सभी…

Read More

केदारनाथ में चमत्कार जैसा एक मामला सामने आया है। यहां एसडीआरएफ की टीम ने घंटों से पत्थरों के नीचे दबे व्यक्ति को मौत के मुंह से निकाल लिया। यहां के पैदल मार्ग पर पत्थरों के नीचे दबे एक व्यक्ति को नौ घंटे की जद्दोजहद के बाद एसडीआरफ के जवानों ने बचाया है। इस घटना में घायल हुए शख्स को हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है। एसडीआरएफ के जवानों की हर तरफ तारीफ हो रही है। रात के अंधेरे में भी टीम ने खोजबीन की। इसके बाद गुरुवार सुबह साढ़े बजे से खोज अभियान को फिर से शुरू किया। जब…

Read More

उत्तराखंड में टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के नौताड़ तोक में बादल फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि नौताड़ तोक में एक होटल बह गया। जिसमें होटल स्वामी भानु प्रसाद(50), उनकी पत्नी नीलम देवी(45) व पुत्र विपिन(28) लापता थे। रेस्क्यू अभियान के दौरान भानु और उनकी पत्नी नीलम का शव घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर बरामद कर लिया गया है। वहीं, लापता युवक विपिन घायल अवस्था में मिला है। मलबा मुंह में भर जाने के कारण विपिन को सीने में तकलीफ और सांस लेने…

Read More

इस साल नवंबर में पंचायतों का पांच साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके बाद दिसंबर में 7,795 ग्राम पंचायतों और 400 जिला पंचायत सदस्यों समेत क्षेत्र पंचायत और वार्ड सदस्यों के पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन से जुड़े पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदेश के 89 ब्लॉक कार्यालयों में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि मांग पर अमल न होने पर तीन अगस्त को पंचायत प्रतिनिधि मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। संगठन के प्रदेश संयोजक जगत सिंह मार्तोलिया बताते हैं कि राज्य में 2020-21…

Read More

लोकगायक गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स से सम्मानित किया गया, इससे उनकी कला और संगीत के प्रति योगदान को वैश्विक मान्यता मिली है। ब्रिटिश संसद के ऐतिहासिक हाउस ऑफ लॉर्ड्स, लंदन में आयोजित ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड (जीबीए) में भारतीय समुदाय के प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम IISAF द्वारा आयोजित किया गया जिसमें एक जूरी ने विजेताओं का चयन किया और उन्हें उनके क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के गढ़रत्न श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी को उनके 50 वर्षों के लोकगीत, संगीत और संस्कृति…

Read More

मंगलौर में कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले जाकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, नारसन क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी अंकुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई आकाश को 26 जुलाई की रात को गौरव व विकास निवासी ग्राम नसीरपुर और रजत निवासी मोहम्मदपुर जट कांवड़ दिखाने के बहाने बाइक पर ले गए थे, लेकिन देर रात तक भी आकाश वापस नहीं आया। आकाश का शव नहर की पटरी पर शनिवार देर शाम मिला था। पुलिस…

Read More

पेरिस ओलंपिक-2024 के दूसरे दिन 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित करने वालीं मनु भाकर ने उत्तराखंड की राजधानी दून में निशानेबाजी के गुर सीखे हैं। ओलंपिक शुरू होने से पहले करीब डेढ़ महीने तक दून के पौंधा स्थित जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में बनी शूटिंग रेंज में मनु को उत्तराखंड के गोल्डन बॉय नाम से प्रसिद्ध जसपाल राणा ने प्रशिक्षण दिया। शूटिंग में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली पहली महिला एथलीट बन इतिहास रचने वालीं मनु प्रशिक्षण के लिए अक्सर दून आती थीं। गोल्डन बॉय जसपाल राणा मनु के व्यक्तिगत…

Read More