Author: admin
टिहरी जिले के घनसाली विकासखंड की बूढ़ा केदार घाटी में कल हुई भीषण बारिश कहर बनकर टूटी इस पूरे क्षेत्र में चारों ओर तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है दिख रहा है ।तोली गांव में आये भारी भूस्खलन से मां-बेटी, मलबे में जिंदा दफन हो गए तो वही तिनगढ़ गांव के ऊपर के खेत खलियान ताश के पत्तों की भांति बिखरते हुए,भूस्खलन की चपेट में आए गए गांव के 15 आवासीय मकान मलबे में तब्दील हो गए ।भारी मलवे से तिनगढ़ गांव का नक्शा व भूगोल खंडहर में तब्दील हो गया ।प्रशासन ने पूरे गांव को खाली करा कर…
उत्तराखंड बाल आयोग ने स्कूल, मदरसे और सभी शिक्षण संस्थानों में भारत माता और मां सरस्वती की प्रतिमा लगाने के साथ देश के सभी महापुरुषों की जयंती मनाने की सिफारिश की है। इस बाबत आयोग ने विद्यालयी शिक्षा के महानिदेशक को कार्यवाही कर अवगत कराने के लिए पत्र लिखा है। आयोग के अनुसचिव डॉ. एसके सिंह के 25 जुलाई को जारी पत्र में कहा गया कि आयोग के समक्ष भारत रक्षा मंच की उत्तराखंड इकाई की ओर से 18 जुलाई को ज्ञापन मिला। संगठन के प्रदेश महामंत्री विपुल कुमार गुप्ता ने मांग की कि स्कूल, मदरसे और अन्य शिक्षण संस्थानों…
उत्तराखंड में भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। रुद्रप्रयाग जिले में विगत रात्रि बनतोली संगम पर भारी बरिश के बाद द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम को जोड़ने वाला पुल बह गया है। जिसके बाद आवाजाही ठप हो गई है। मध्यमहेश्वर धाम में कई यात्रियों और कांवड़ियों के फंसने की सूचना है। यमुना नदी के उदगम में अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को भारी नुक़सान हुआ है। मंदिर समिति के कार्यालय, रसोई आदि को भी नुकसान उक्त जानकारी देते हुए पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि जनहानि नहीं लेकिन परिसंपित्तयों को नुक्सान पहुंचा है। बताया कि…
राज्य के आठ जिलों में आज अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। जबकि इनमें से तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के तीन जिलों देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं पर तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मसूरी में बुधवार मध्यरात्रि लगभग…
कांग्रेस की ‘केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा’ आज 24 जुलाई से हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ प्रारम्भ
कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को मायापुर के यूनियन भवन में हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में बुधवार को हरकी पैड़ी से निकलने वाली केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि केदारनाथ धाम हमारी आस्था का केंद्र है। इसके लिए बुधवार को हरकी पैड़ी से निकलने वाली रक्षा यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन प्रतिभाग करेंगे। बैठक में अरविंद शर्मा और वरुण बालियान ने कहा कि केदारनाथ…
श्रावण के महीने के पहले ही दिन हाईवे से लेकर कांवड़ पटरी पर कावंड़ यात्रियों की भीड़ एक दिन पहले की अपेक्षा दोगुनी हो गई है। श्रावण मास के पुनीत पर्व में कांवड़ जल भरने वालों का धर्मनगरी हरिद्वार में तांता लगा रहा है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार पहले दिन कुल 2 लाख 40 हजार कांवड़ यात्रियों ने गंगा जल भरा। सांध्यकालीन आरती तक के इस आंकड़े को पुलिस और प्रशासन की गणना के अनुरूप जारी किया गया है। 23 जुलाई यानी आज मंगलवार से 27 जुलाई तक पंचक रहेगा। इसमें बांस की खरीदारी आदि करना वर्जित है। इसके चलते…
हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड की बीजेपी सरकार ने भी अग्निपथ योजना के तहत रिटायर होने वाले युवाओं को राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण दिए जाने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सेवाओं में अग्निवीरों को आरक्षण देने की घोषणा की. सीएम ने अफसरों को योजना तैयार करने के लिए कहा है. इसके अलावा, एक कौशल विकास योजना भी तैयार की जा रही है. अग्निवीर योजना पर देशव्यापी राजनीतिक विवाद चल रहा है. इस बीच, उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि वो अग्निवीरों को राज्य सेवाओं में शामिल करने और उनके सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरी चट्टान, मलबे में दबे कई यात्री, तीन की मौत
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पत्थर और मलबा गिरने से तीन यात्रियों की मौत हो गई है. जबकि, दो अन्य यात्री घायल हो गए हैं. यह हादसा केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा में हुआ है. इसकी जानकारी रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने दी है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम को एक सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर आ गया गया. जिसकी चपेट में आने से कुछ यात्री मलबे में दबे हुए…
उत्तराखंड पुलिस ने 22 जुलाई से आरंभ हो रही कांवड़ यात्रा के दौरान होटल, ढाबा और खानपान से जुड़े रेहड़ी-ठेली संचालकों के लिए पहचान प्रदर्शित करने की व्यवस्था लागू कर दी है। इसके अंतर्गत हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ, गंगोत्री व देहरादून में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खानपान से जुड़े सभी व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर नाम व पते का बोर्ड चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक (गढ़वाल परिक्षेत्र) करन सिंह नगन्याल की ओर से गुरुवार को कांवड़-यात्रा के लिए जारी निर्देशों में इस व्यवस्था का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी संबंधित जनपदों के पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय में संपन्न हुई। बैठक शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुई। जिसमें उत्तराखंड के पांच जवानों के बलिदान पर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही दिवंगत विधायक शैलारानी रावत को भी श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में कुल 22 प्रस्ताव रखे गए। बैठक में तय किया गया कि विधानसभा का सत्र अगस्त में आयोजित होगा। सीएम को तिथि और स्थान तय करने के लिए अधिकृत किया गया। वहीं, उत्तराखंड काष्ठ आधारित उद्योग स्थापना नियमावली 2024 पर मुहर लगी। साथ ही स्टांप ड्यूटी को लेकर भी निर्णय लिया गया। वहीं,…
