Author: admin

उत्तराखंड के हरिद्वार में तीन दिन पहले लापता हुई 13 साल की लड़की का शव बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि रिसर्च सेंटर के पास राजमार्ग से बरामद हुआ है जबकि मृतक की मां ने भाजपा के एक स्थानीय कार्यकर्ता और उसके सहयोगी पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को यहां बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर शांतरशाह गांव की प्रधान के पति आदित्यराज सैनी और उसके सहयोगी अमित सैनी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गयी…

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की और उन्हें लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को महासू मंदिर की प्रतिकृति भेंट की और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी। धामी ने कहा कि राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि में जलविद्युत परियोजनाएं मुख्य कारक हैं। राज्य की बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उत्तराखंड को हर साल खुले बाजार से लगभग 1,000 करोड़ रुपये की ऊर्जा खरीदनी पड़ती है , जिससे राज्य के वित्तीय संसाधनों पर…

Read More

राजधानी देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों का डेरा है। आंशिक से घने बादलों के बीच कही-कहीं हल्की वर्षा का क्रम भी बना हुआ है। इससे पारे में गिरावट दर्ज की गई है। दून का अधिकतम तापमान सामान्य पर पहुंच गया है। हालांकि, अधिकतम पारे में वृद्धि हुई है। दिन में बादल छाये रहने के कारण उमस भी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल बादल छाये रहने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके बाद 27 और 28 जून को भारी वर्षा के आसार हैं। इसी बीच उत्तराखंड में मानसून भी…

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तराखंड के ऋषिकेश में ट्रेनों में मिले महिला के टुकड़ों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में उज्जैन के रहने वाले कमलेश नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला के शव के टुकड़ों के साथ मिले मोबाइल फोन में सिम डालकर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई थी। इसी लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपी कमलेश तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने पहले महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी…

Read More

उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा के चलते भारी संख्या में भीड़ उमड़कर आ रही है और इस साल बीते वर्षों की तुलना में कई अधिक श्रद्धालु पहुँच रहे हैं तथा इस बार कई नए रिकॉर्ड भी बने हैं। लेकिन प्रदेश में अब बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका और कुछ दिनों में मानसून की बारिश भी होने लगेगी इसके चलते तीर्थयात्रियों की संख्या में भी कमी आती है और वर्षाकाल के दौरान उड़ान भरना जोखिम भरा होता है, इसलिए शुक्रवार को केदारनाथ धाम में सेवा दे रही 6 कंपनियां पवन हंस, आर्यन, पवन हंस, ग्लोबल वेक्ट्रा, केस्टल, थुम्बी, ऐरो…

Read More

भारतीय मानक ब्यूरो, भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक स्वायत्तशासी निकाय है, जो कि उत्पाद प्रमाणन योजना के अंतर्गत आई.एस.आई. मार्क, हॉलमार्किंग योजना के अंतर्गत हॉलमार्क एवं इसी प्रकार की अन्य प्रमाणन योजनाओं को संचालित करने वाला राष्ट्रीय मानक निकाय है। दिनांक 21 जून 2024 को भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और भारतीय खाद्य निगम (FCI) के सहयोग से UCF सदन, देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वयं और समाज के लिए योग” को पूरी तरह…

Read More

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और पहाड़ से मैदान तक बादल मंडराने के साथ बौछारों का दौर जारी है। इससे मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से राहत है और पहाड़ों में सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। प्रदेश में अगले कुछ दिन प्री-मानसून शावर पड़ते रहेंगे। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही निचले इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। इसके बाद 24 से 30 जून तक…

Read More

पिछले दिनों रुद्रप्रयाग के रैंतोली में टेपों-ट्रैवलर हादसे के बाद पुलिस व प्रशासन सतर्क हो गया है। ऐसे हादसे दोबारा न हो इसके लिए जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे पर रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक यात्री व पर्यटक वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। वहीँ स्थानीय वाहन संचालकों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों को और अधिक सक्रिय होकर चेकिंग करने निर्देश दिए गए हैं। 15 जून को बदरीनाथ हाईवे पर रैंतोली में टेंपो-ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया…

Read More

एक यूट्यूबर ने इंटरनेट मीडिया पर लाइक-कमेंट पाने के लिए हरिद्वार में घूम-घूम कर बीयर बांटना शुरू कर दिया। यूट्यूबर अपने सब्सक्राइबर्स के लिए बीयर का गिफ्ट लेकर मांस-मदिरा के लिए प्रतिबंधित दक्षनगरी कनखल जा पहुंचा। जिसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। लोग उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में यूट्यूबर अंकुर चौधरी दादूबाग पुलिया पर छोटी नहर किनारे बीयर का गिफ्ट पैक छुपा रहा है और खुलेआम यह ऐलान कर रहा है कि कनखल से उसे बहुत सारा प्यार मिला है। इसलिए उनके लिए गिफ्ट…

Read More

मई-जून के लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में आज तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसा…

Read More