Author: admin

उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने फिर जोर पकड़ लिया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से पारा भी करीब सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं, कुमाऊं में कहीं-कहीं मानसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल में भी…

Read More

दिल्ली के बुराड़ी में बन रहे केदारनाथ धाम के प्रतिकात्मक मंदिर का नाम अब बदल जाएगा। उत्तराखंड में संत समाज के विरोध के बाद मंगलवार को श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट ने ट्रस्ट और मंदिर का नाम बदलने का निर्णय लिया है। ट्रस्ट के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र रौतेला ने कहा कि कुछ लोगों की धाम शब्द को लेकर नाराजगी है। जिसे देखते हुए दोनों के नाम से धाम शब्द हटा दिया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केदारनाथ धाम नहीं बल्कि केदारनाथ मंदिर का निर्माण किया जा…

Read More

त्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (PCS Prelims) 2024 का आयोजन बीते रविवार, 14 जुलाई को किया गया। आयोग ने इस इस बार की परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए राज्य भर के विभिन्न शहरों में कुल 405 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इन केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था, जिनमें सम्मिलित हुए उम्मीदवारों को आधिकारिक उत्तर-कुंजियों (Official Answer Keys) का इंतजार है। UKPSC Prelims 2024 Answer Key: आंसर-की जल्द होंगे जारी UKPSC ने उत्तराखण्ड PCS प्रारंभिक परीक्षा 2024 की उत्तर-कुंजिया जारी किए जाने की तिथि का…

Read More

बीते दिन हरिद्वार से  देहरादून जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस हरकी पैड़ी के सामने हाइवे पर पुल से पलटकर अंडर पास के पिलर पर लटक गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस के चालक सहित पांच यात्री घायल हो गए। एक महिला की रीढ़ की हड्डी में चोट आने के चलते उसे गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं, बस की चपेट में आकर दिल्ली के यात्रियों की एक कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस रविवार की शाम…

Read More

सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की कसौटी पर उत्तराखंड खरा उतरा है। नीति आयोग की एसडीजी रैंकिंग इंडेक्स रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। आयोग ने शुक्रवार को यह रिपोर्ट जारी की। चौथे स्थान से छलांग लगाते हुए उत्तराखंड ने केरल के साथ सर्वोच्च स्थान पर जगह बनाई है। सतत विकास के 16 लक्ष्यों में से तकरीबन हर लक्ष्य को साधने में उत्तराखंड ने पिछले वर्ष की तुलना में काफी सुधार किया है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सतत विकास के 16 लक्ष्यों में उत्तराखंड ने तमिलनाडु व कर्नाटक, गुजरात, हिमाचल सरीखे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए 79 अंकों के…

Read More

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में केदारनाथ धाम की तरह भव्य मंदिर बनाया जाएगा। जहां भक्तों को 12 महीने बाबा के दर्शन हो सकेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को इसका शिलान्यास कर दिया है। दिल्ली में केदारनाथ जैसा मंदिर बनने से पहले ही विरोध होने लगा है। उत्तराखंड की चारधाम महापंचायत इसका विरोध में उतर आई है। उत्तराखंड के तीर्थ पुरोहित इसका विरोध कर रहे हैं। चारधाम से जुड़े पुरोहितों का कहना है कि राजधानी दिल्ली में केदारनाथ दिल्ली धाम के नाम से मंदिर स्थापना का वो कड़ा विरोध करते हैं। उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत…

Read More

उत्तराखंड में दो विधानसभा उपचुनावों में मतदान प्रतिशत गिर गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है। खबर लिखे जाने तक मंगलौर में 68.24 प्रतिशत और बदरीनाथ में 51.43 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को सुबह आठ बजे से दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू हुआ। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि दोनों विधानसभा में उपचुनाव शांतिपूर्ण रहा है। समय से सभी ईवीएम ने काम शुरू कर दिया था। देर शाम तक मंगलौर विधानसभा में करीब 68 प्रतिशत और बदरीनाथ विधानसभा में करीब 51 प्रतिशत मतदान…

Read More

उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैला रानी रावत का निधन हो गया है. पिछले कुछ समय से लगातार बीमार चल रहीं 68 साल की शैला रानी रावत ने अंतिम सांस राजधानी के मैक्स अस्पताल में ली, जहां वो वेंटीलेटर पर थीं. परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे गुप्तकाशी के त्रिवेणी घाट पर किया जाएगा. आज ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को रुद्रप्रयाग ले जाया जाएगा. गौरतलब है कि मिलनसार और सामाजिक तौर पर सक्रिय, शैला रानी रावत कुछ समय पहले गिर गईं थीं, तब से वो लगातार बीमार…

Read More

कुमाऊं में लगातार भारी वर्षा अब जानलेवा साबित हो गई है। तराई में जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। नदी-नालों में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई और एक बालिका समेत तीन लोग लापता है। भारी वर्षा का असर सड़कों के बाद अब ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ा है। चीन सीमा संपर्क मार्ग छह दिन से बंद हैं। वहीं 112 स्टेट हाईवे व जिले के संपर्क मार्गों पर मलबा आने से आवाजाही ठप है। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर एवं बनबसा में जलभराव को देखते हुए विद्यालयों में मंगलवार व बुधवार को भी अवकाश घोषित किया है।…

Read More

उत्तराखंड वासियों खासकर पहाड़ी जिलों में रहने वालों को आज और कल यानी शनिवार और रविवार को बेहद सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अनेक जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. लोगों से इस दौरान सतर्क और सावधान रहने को कहा गया है. भारी बारिश की चेतावनी को तमाम जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों में भारी बारिश को देखते हुए पहली से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. विद्यालयों के साथ…

Read More