Author: admin
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा मुख्यालय में अपने संबोधन की शुरुआज ‘जय जगन्नाथ’ से की. लोकसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल है तो पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनावों में भी शानदार प्रदर्शन किया है. पीएम मोदी ने इस जीत को विकसित भारत के प्रण की जीत बताया और कहा कि देश बड़े फैसलों का नया अध्याय लिखेगा और यह मोदी की गारंटी है. उन्होंने कहा कि इस जनादेश के सामने मैं नतमस्तक हूं. मां के जाने के बाद ये मेरा पहला चुनाव है, लेकिन देश की बहन-बेटियों ने मेरी मां की कमी खलने…
उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर मंगलवार को जनादेश आ जाएगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी या विपक्ष बाजी उलट कर चौंकाएगा। ईवीएम और मतपत्रों की गिनती के साथ ही यह खुलासा हो जाएगा कि उत्तराखंड का मतदाता किस तरफ है। उसे फिर डबल इंजन की दरकार है या वह बदलाव चाहता है। 2014 और 2019 के चुनाव में पांचों सीटों पर जनादेश भाजपा के पक्ष में ही गया था। प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें 47 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 45 दिनों के…
अभी सिर्फ एग्जिट पोल सामने आया है, जबकि असली नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद यह तय होगा कि केंद्र में किस पार्टी की सरकार बनती है और पीएम की कुर्सी पर कौन बैठता है. इस बीच NHAI ने बड़ा फैसला लिया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश भर में टोल दरों में औसतन पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया है. अब हाइवे पर चलने वाले वाहन चालकों को सोमवार यानी आज से अधिक पेमेंट करना होगा. NHAI सोमवार की रात 12 बजे से दो महीने से पेंडिंग बढ़ी हुई टोल…
चारधाम यात्रा: फर्जी पंजीकरणों की जांच के लिए SIT का गठन… कई ट्रेवल एजेंट हो चुके हैं गिरफ्तार
चारधाम यात्रा के दौरान सामने आ रहे फर्जी पंजीकरण के मामलों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने एसआइटी का गठन किया है। अब एसआइटी की टीम इन सभी मामलों की जांच करेगी। इस बार चारधाम यात्रा में आनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें ट्रेवल एजेंट की ओर से विभिन्न राज्यों के तीर्थयात्रियों को पंजीकरण करके यात्रा पर भेजा गया। चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस चेकिंग में कई तीर्थयात्रियों के ऑनलाइन पंजीकरण फर्जी पाए जा रहे हैं। कई तीर्थयात्रियों ने पुलिस को बताया है कि…
गर्मी ने तोडा 157 साल का रिकॉर्ड, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पारा पहुंचा 43.2 डिग्री
भीषण गर्मी ने देहरादून में 150 साल से पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान आज 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज भी देहरादून का मौसम इसी तरह बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतर मैदानी जिलों और पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में हीट वेव कंडीशन बनी रही. जिसके चलते शुक्रवार 31 तारीख को मई के महीने में देहरादून का हाईएस्ट टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को देहरादून में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला. देहरादून का…
देहरादून के दरोगा पर महिला योग ट्रेनर के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने किया सस्पेंड
राजधानी देहरादून में थाना रायपुर की मयूर विहार चौकी प्रभारी पर योग ट्रेनर ने पिस्टल दिखाकर डराने, मारपीट करने और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस द्वारा राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी ने आरोपी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी रीना राठौर के निर्देशन में उपनिरीक्षक भावना को सौंपी गई है. आपको बता दें कि पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उसने कहा कि वह राजपुर थाना क्षेत्र में रहती है और…
देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज 30 मई को नैनीताल जनपद में स्थित बाबा नीम करौली महाराज के आश्रम कैंची धाम दर्शन करने पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उत्तराखंड आगमन को लेकर उधम सिंह नगर और नैनीताल जनपद के प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है. कैंची धाम से लौटने के बाद गोविंद बल्लभ पन्त कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में नेशनल एग्रीकल्चर हायर एजुकेशन प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वैज्ञानिकों के साथ बैठक करेंगे. इसके उपरांत उपराष्ट्रपति अपने सरकारी विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे. वहीं उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर नैनीताल पुलिस ने डायवर्सन यातायात प्लान जारी…
उत्तराखंड में निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच राज्य में अतिक्रमण के मुद्दे पर सियासत गर्मा गई है. दरअसल, एनजीटी के आदेश के बाद देहरादून नगर निगम और एमडीडीए ने रिस्पना किनारे बसी बस्तियों में सरकारी भूमि पर चिन्हित करीब पांच सौ मकानों को नोटिस देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. इस सूची में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, उनको एक सप्ताह के भीतर खुद मकान ढहाना होगा. बता दें कि एमडीडीए और नगर निगम की टीमों ने बीते दिनों सर्वे करके रिस्पना किनारे अतिक्रमण कर रहे मकानों को चिन्हित किया था. यहां अधिकतर मकान 11 मार्च 2016…
प्रदेश में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 3253 पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा विभाग को चुनाव आयोग से मंजूरी मिल गई है। जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इसमें 1,250 पद वर्ष 2018, 2020 एवं 2021 की रुकी भर्ती के हैं। भर्ती के लिए बीएड डिग्री को अमान्य करने के बाद केवल डीएलएड वाले ही इन पदों पर भर्ती के पात्र होंगे। शिक्षकों की भर्ती के लिए विभाग ने वर्ष 2018, 2020 एवं 2021 में 3099 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। उस दौरान शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता बीएड और…
उत्तराखंड में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड… 20 साल बाद सबसे गर्म रहा मौसम… पारा पहुंचा 42 डिग्री पार
उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में पड़ रही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। हल्द्वानी में रविवार को तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार करीब 20 साल पहले मई में 41.8 डिग्री तापमान सर्वाधिक रहा है। हल्द्वानी के रानीबाग स्थित गौला नदी के चित्रशिला घाट में दोस्त के साथ नहाने गए मुखानी निवासी 31 वर्षीय संजय आर्य पुत्र चंदन लाल की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने नदी से बाहर निकालकर शव को मोर्चरी भेज दिया। काशीपुर के महुआखेड़ा गंज स्थित बैटरी रीसाइकलिंग प्लांट में आग लग…
