Author: admin

केदारनाथ में क्रिस्टल का हेलीकॉप्‍टर खराब हो गया। बताया गया कि कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट ने हेलीकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंंग करवाई। पायलट ने हेलीकॉप्टर को केदारनाथ धाम में हैलीपेड के निकट ही मिट्टी में लैंडिंग करवाई। हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ आ रहा था। सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं इमरजेंसी लैंडिंग से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि सुरक्षित लेंडिंग के  बाद उन्‍होंने राहत की सांस ली। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही…

Read More

उत्तराखंड में मौसम के तेवर बदल गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में घने बादल के बीच बौछारों का दौर भी तेज हो गया है। पौड़ी और उत्तरकाशी में अतिवृष्टि से खासा नुकसान हुआ है। कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बीते मंगलवार रात को कई स्थानों पर जोरदार वर्षा हुई। वहीं, देहरादून के मसूरी की तलहटी में बसे क्षेत्रों में शाम को झमाझम वर्षा हुई। हालांकि, शहर में वर्षा न होने के कारण लोग उमस से बेहाल रहे। प्रदेश के अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। बीरोंखाल विकासखंड के बैजरो क्षेत्र में शाम तीन बजे से…

Read More

चारधाम यात्रा के लिए प्रशासन की ‘सुगम यात्रा’ की योजना फेल होती जा रही है। धामों के दर्शन के बिना ही तीर्थयात्री घरों को लौटने लगे हैं। अब तक 4000 से अधिक तीर्थयात्री ऋषिकेश से वापस जा चुके हैं। कई तीर्थयात्री धामों के दर्शन किए बिना ही घर लौटने के लिए मजबूर हैं। लौटने वाले तीर्थयात्री बताते हैं कि उत्तराखंड पहुंचने के बाद भी धामों के दर्शन न कर पाना उनके जीवन का सबसे बुरा अनुभव है। गौरतलब हो, प्रशासन ने ऑफलाइन पंजीकरण बंद होने पर ऋषिकेश में रोके गए 12 हजार तीर्थयात्रियों को धामों के दर्शन कराने के लिए…

Read More

उत्तराखंड में उमड़ रहे श्रद्धालुओं के सैलाब से जहां चारों धामों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। वहीं यात्रियों सुरक्षा को देखते हुए 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन स्थगित करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए जनहित में इस निर्णय को जरूरी बताया है। वहीं 20 जून तक चारो धामों की ऑनलाइन बुकिंग भी फुल हो चुकी है। उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हुई है। यात्रा शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं का सैलाब इस तरह उमड़ रहा है कि चारों धामों में क्षमता…

Read More

हेमकुंड यात्रा को लेकर गुरुद्वारे की टीम हेमकुंड साहिब पहुंच चुकी है। यह टीम यात्रा के दौरान लंगर, अरदास सहित अन्य यात्री व्यवस्थाओं को कपाट खुलने से पहले इंतजाम पूरा कर देगी। सेना पहले से ही हेमकुंड में रहकर बर्फ हटाने का काम कर चुकी है। हेमकुंड साहिब यात्रा का आगाज 22 मई को ऋषिकेश से पंचप्यारों की अगुवाई में होगी। यात्रा के शुरुआती दिनों में प्रतिदिन 3500 यात्री ही दर्शन कर सकेंगे। बर्फ पिघलने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या पर फिर से विचार किया जाएगा। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बता…

Read More

देहरादून में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। न दिन में चैन मिल रहा है, न रात को सुकून। धूप ऐसी कि तन को झुलसा दे। पेड़ों की छाया में गर्म हवा के थपेड़े राहत की सांस नहीं लेने दे रहे हैं। शनिवार को दून का तापमान 12 साल बाद सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया। वर्ष 2012 में मई महीने का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ हीट…

Read More

पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में शुक्रवार रात गुलदार ने एक तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। गुलदार बच्चे को उठाकर घर से दूर झाड़ियों में ले गया। अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम बच्चे की खोजबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार, डांग क्षेत्र से सटे सिंदरीगाड़ के पास झोपड-पट्टी में रह रहा तीन वर्षीय सूरज पुत्र हरिद्वारी घर के बाहर आंगन में खेल रहा था, तभी पीछे से हमला कर गुलदार बच्चे को उठा ले गया। बच्चे के परिजनों ने शोर मचाया,…

Read More

उत्तराखंड में चार धामों में उमड़ी तीर्थयात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ तथा यात्रा मार्गों पर लग रहे जाम को देखते हुए प्रशासन ने फ‍िलहाल गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को ऋषिकेश में ही रोक दिया है। इसके अलावा ऑफलाइन पंजीकरण भी रोके गए हैं, जिससे ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों का बैकलॉग बढ़ता जा रहा है। ऋषिकेश में फंसे यात्री तथा परिवहन व्यवसायियों का सब्र भी अब जवाब देने लगा है। शुक्रवार को परिवहन व्यवसायियों तथा तीर्थयात्रियों ने ट्रांजिट कैंप स्थित यात्रा प्रशासन संगठन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सरकार तथा प्रशासन की नाकामी के चलते तीर्थ यात्रियों…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को हुई समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि चारधाम में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए वीआईपी दर्शन पर रोक बढ़ा दी जाए। यह रोक 31 मई तक रहेगी। इस दौरान केवल वही लोग वीआईपी दर्शन कर सकेंगे, जिनके लिए सरकार की ओर से प्रोटोकॉल जारी किया जाएगा। इस बाबत सीएस राधा रतूड़ी भी अन्य राज्यों को पत्र लिखकर अनुरोध कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चारोंधामों में प्रतिदिन के लिए जो क्षमता निर्धारित की गई है, उसके अनुसार ही दर्शन के…

Read More

पुलिस की जानकारी के अनुसार हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में खुलासा हुआ है। यहां पुलिस ने तीर्थ पुरोहित परिवार की महिला की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अश्लील वीडियो के वायरल होने की धमकी देने वाली महिला की पोती को दादी की हत्या के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। पुलिस ने यह खुलासा किया कि हत्या की योजना को महिला की पोती ने ही बनाया था। वे मंगलवार को मोहल्ला चाकलान में घुसकर महिला को हमला कर देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए।…

Read More