Author: admin
जोशीमठ भू धंसाव के सम्बन्ध में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड सरकार को दो सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है । सुनवाई में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कहा कि वह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की रिपोर्ट पर अपना अंतिम निर्णय लेकर उच्च न्यायालय की खंडपीठ को अवगत कराये। गौरतलब है कि चिपको आंदोलन एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े रहे केंद्रीय अध्यक्ष पी० सी० तिवारी ने यह जनहित याचिका इस आशय से दाखिल की थी कि फरवरी 2021 को भी एक बार ग्लेशियर फटा था। उसके कुछ महीनों बाद, जब जोशीमठ में…
समाज कल्याण योजनाओं का सोशल ऑडिट करने में देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड… जानिये पूरा मामला
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से संचालित समाज कल्याण की योजनाओं का सोशल ऑडिट करने में उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। केंद्र सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर उत्तराखंड को 46 आदर्श गांव, नशा मुक्ति केंद्र, वृद्धाश्रम और आवासीय विद्यालयों का सोशल ऑडिट करने की जिम्मेदारी दी थी। उत्तराखंड सामाजिक अंकेक्षण अभिकरण (उसाटा) ने तय समय पर ऑडिट को पूरा किया। समाज कल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सोशल ऑडिट किया गया। मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किया जाता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर…
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, चंपावत व ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। देहरादून में शुक्रवार को सुबह से आंशिक बादल मंडराने के बाद चटख धूप खिल गई। दोपहर तक धूप ने पसीने छुड़ाए और पारे में भी इजाफा हो गया। हालांकि, दोपहर बाद करीब तीन बजे से मौसम ने करवट बदली और हल्की बौछारों का दौर शुरू…
देहरादून में पकड़ा गया फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर…. अमेरिका और कनाडा के लोगों से हो रही थी ठगी
राजधानी देहरादून में पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे कॉल सेंटर पर कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड के एक गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि 50 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार लोग खुद को इंटरनेशनल एंटी हैकिंग विभाग का अधिकारी बताकर विदेशी लोगों से ठगी करते थे। ठगी के लिए यूएसए और कनाडा के लोगों को टारगेट करते थे। कॉल सेंटर में गिरोह ने बड़ा सेटअप बनाया था। पुलिस ने काफी संख्या में लैपटॉप के साथ ही कई उपकरण बरामद किए हैं।…
देहरादून का स्ट्रीट फूड सिर्फ मोमो और चाउमिन तक ही सीमित नहीं है। यहां आप सबसे प्रसिद्ध सुबह का नाश्ता भी पा सकते हैं। सबसे मशहूर छोले कतलंबे आपको देहरादून में कई जगहों पर मिल जाएंगे, लेकिन मामा जी कतलंबे कार्ट का क्रेज इतना है कि आप इसे खाए बिना नहीं रह पाएंगे। <h2 class=”wp-block-heading”>पाकिस्तान का मशहूर व्यंजन है कतलंबे और छोले</h2> पलटन बाजार की सब्जी मंडी में टमाटर वाली गली के ठीक सामने मामा जी की विशेष कतलंबे गाड़ी लगती है। मामा जी के कतलम्बा इतने प्रसिद्ध हैं कि लोग लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। हम…
प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार और 32 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों को राज्य सरकार की ओर से तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, इस साल 13 महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा। हर जिले से एक महिला या किशोरी का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। प्रदेश की पहली गढ़वाली महिला संगीत अध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएं देने वाली देहरादून की डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल और गुलदार के हमले…
केदारघाटी में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। जिसके बाद पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने केदारनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू करने की तैयारी में है। ऐसे में, सरकार ने यात्रियों को हेलीकॉप्टर किराये में 25 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। वहीं, पैदल यात्रियों के लिये भी, वैकल्पिक मार्गों को विकसित किया जा रहा है। 31 जुलाई की रात भीमबली के पास बादल फटने से भीमबली, रामबाड़ा, गौरीकुंड समेत पैदल मार्ग कई स्थानों पर बह गया है। वहीं, सोनप्रयाग में भूस्खलन के बाद, सड़क मार्ग भी 50 मीटर से अधिक बह चुका है। उत्तराखंड…
लक्सर पुरकाजी स्टेट हाइवे पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसकी चपेट में तीसरी बाइक भी आ गई। दर्दनाक हादसे में एक बाइक पर सवार नाबालिग़ सहित दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला, पुरूष और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गए। चपेट में आई तीसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को भी चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान तीन और घायलों ने भी दम तोड़ दिया। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह के मुताबिक़ मुज्जफरनगर निवासी जीशान अपनी पत्नी शबनूर के साथ…
बांग्लादेश अशांति: भारत आ रहे हैं 1 करोड़ से ज्यादा बांग्लादेशी हिंदू, BJP बोली- तैयार हो जाइए
बांग्लादेश में छात्रों के बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन के बीच सोमवार को 76 वर्षीय शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे स्थिति बड़े राजनीतिक उथल-पुथल में बदल गई। इस बीच ढाका में एक पूर्व भारतीय उच्चायुक्त ने आगाह किया कि संकट को देखते हुए भारत को सीमा पर बहुत सतर्क रहना होगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि नई दिल्ली सभी स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहेगी। बांग्लादेश में भारत के पूर्व दूत पंकज सरन ने कहा कि कोई नहीं कह सकता कि पड़ोसी देश में चीजें कब ठीक होंगी। हमें बांग्लादेश के अंदर कुछ संतुलन…
उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी जिससे अफरातफरी मच गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। वहीं घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया जिसमें ट्रक वाहनों को टक्कर मारते दिखा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मुनिकीरेती क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर मार्ग से गुजर रहे कई विक्रम व ठेलियों को टक्कर मारता हुआ काफी दूरी तक आगे बढ़ता रहा। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में पांच लोग…
